PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420

PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420

Share

Its a Govt School, we want to share our goals and achievement on social media.

Photos from PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420's post 23/05/2026

*PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में योग का तीसरा दिन*

* *23 मई 2026*

PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में आज तीसरे दिन भी DPE श्री रणबीर सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने योग किया । "करें योग, रहें निरोग" की थीम पर आयोजित किया गया l
*DPE* श्री रणबीर सिंह ने प्रत्येक आसन के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित योग से एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Photos from PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420's post 21/05/2026

*PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में योग अभ्यास का सफल आयोजन*

* *21 मई 2026*

PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में आज स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "करें योग, रहें निरोग" की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग

*DPE* श्री रणबीर सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार सहित 15 योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिक्षक ने प्रत्येक आसन के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित योग से एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

विद्यालय इंचार्ज श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है।

इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के *500 से अधिक विद्यार्थियों* ने सामूहिक योग प्रदर्शन किया।
श्री रणबीर सिंह ने कहा कि मोबाइल और तनाव के युग में बच्चों के लिए योग सबसे जरूरी है। कार्यक्रम में मंदीप बेबी Drawing Teacher, पंकज कुमार PGT Maths, जगीरा राम PGT Punjabi, संदीप गोयल PGT Chemistry , परमजीत शामा TGT Punjabi, सुन्दर दास PGT Biology, सुनील कुमार PGT Economics समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l

21/05/2026

*PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में योग अभ्यास का सफल आयोजन*

* *21 मई 2026*

PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में आज स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "करें योग, रहें निरोग" की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग

*DPE* श्री रणबीर सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं सूर्य नमस्कार सहित 15 योगासन व प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिक्षक ने प्रत्येक आसन के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित योग से एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

विद्यालय इंचार्ज श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है।

इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के *500 से अधिक विद्यार्थियों* ने सामूहिक योग प्रदर्शन किया।
श्री रणबीर सिंह ने कहा कि मोबाइल और तनाव के युग में बच्चों के लिए योग सबसे जरूरी है। कार्यक्रम में पंकज कुमार PGT Maths, संदीप गोयल PGT Chemistry , परमजीत शामा TGT Punjabi, सुन्दर दास PGT Biology, सुनील कुमार PGT Economics समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l

Photos from PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420's post 16/05/2026

*PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित*

*फतेहाबाद*, 16मई 2026

PM SHRI GSSS SHAKARPURA JAKHAL FATEHABAD में आज "प्रतिभा सम्मान समारोह 2026" का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि श्री होशियार सिंह दहिया* पूर्व प्राचार्य *PM SHRI GSSS SHAKARPURA रहे। *अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह ने की*। विशिष्ट अतिथि के श्री फौजा सिंह, श्री श्याम कम्बोज वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि, श्री मनजीत थींद समाजसेवी, श्री श्री राजसिंह, श्री सतनामसिंह, श्री नरेंद्र जखू प्रवक्ता उपस्थित रहे।

प्राचार्य श्री गुरलाल सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की शैक्षिक, उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय ने कक्षा 10 एवं 12 में *100% परिणाम* प्राप्त किया है तथा *2 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक* और *30 विद्यार्थियों ने 80 % से अधिक* अर्जित किए हैं।

*सम्मान समारोह में 135 प्रतिभावान विद्यार्थियों को* मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें 12वीं कला संकाय की टॉपर कुमारी अनिषा को 92.4% अंक,विज्ञान संकाय की पूजा 87.7 % or कॉमर्स संकाय की जितेंद्र कौर को 81 % अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा में हरमन को 96 % अंक प्राप्त करके जिला Fatehabad में गाँव का नाम रोशन करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया l पंजाबी विषय में 100/100 अंक प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों और सामाजिक विज्ञान विषय में 1 विद्यार्थी को 100/100 अंक लेने पर सम्मानित किया गया l

मुख्य अतिथि श्री होशियार सिंह दहिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के बच्चे प्रतिभा में किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की प्रेरणा दी। साथ ही शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी लगन से ही सरकारी विद्यालयों की साख बढ़ेगी।

अंत में विद्यालय इंचार्ज श्री संजय कुमार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री परमजीत शामा ने किया।

इस अवसर पर समस्त स्टाफ, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Photos from PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420's post 14/05/2026

PM SHRI GSSS SHAKARPURA
JAKHAL(3420)
Total students - 64
Pass -64
Pass percentage - 100%
1. Harman D/O Makhan Lal 478/500 (96%)
2. Gopi D/O Sunil - 462/500 ( 92.4%)
3. Karan S/O Som Chand - 446/500 (89.2%)
*Board Merit*
Total =18
*Above 75%*
Total = 7
*First Division*
Total =30

13/05/2026

हमें यह साझा करते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि पीएम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्करपुरा का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है। विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने इस सफलता को ऐतिहासिक बना दिया है।
हमारे सितारे (School Toppers):
🥇 Anisha : 460/500 (92%)
🥈 Kajal : 456/500 (91.2%)
🥉 Kiranpal : 445/500 (89%)
परीक्षा परिणाम की झलकियाँ :
कुल परिणाम : 100% (All Streams)
90% से अधिक अंक : 02 विद्यार्थी
80% से अधिक अंक : 11 विद्यार्थी
प्रथम श्रेणी (1st Division) : 46 विद्यार्थी
विशेष उपलब्धि:* पंजाबी विषय में 10 विद्यार्थियों ने 100/100 अंक प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया।
संकाय-वार टॉपर (Stream-wise Toppers) :

कला संकाय (Arts Stream) :
1. Anisha (92%)
2. Kajal (91.2%)
3. Kiranpal (89%)

विज्ञान संकाय (Science Stream) :
1. Pooja (87.2%)
2. Jaspreet Kaur (84.8%)
3. Hardeep Singh (81.6%)

वाणिज्य संकाय (Commerce Stream) :
1. Jitender Kaur (81.4%)

विद्यालय प्राचार्य श्री गुरलाल सिंह एवं विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने इस शानदार सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और समस्त समर्पित स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना की।💐🎉

सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई💐💐💐

ें_शक्करपुरा_स्कूल #चलो_चलें_सरकारी_स्कूल

07/05/2026

*आज PM SHRI GSSS SHAKARPURA* में
पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से जल -पशु -पक्षी- प्रकृति संरक्षण और जल संरक्षण के बारे में प्रार्थना सभा में अपना वक्तव्य रखते हुए श्री परमजीत शामा जी ने health hygiene के बारे में ,जागरूक करते हुए श्री संजीव कुमार जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में बताते हुए ,श्री रणबीर सिंह जी ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ, श्रीमती दर्शन बाला जी ने और श्री परमजीत शामा के द्वारा दिलाई गयी l

Photos from PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420's post 07/05/2026

*आज PM SHRI GSSS SHAKARPURA* में
पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से जल -पशु -पक्षी- प्रकृति संरक्षण और जल संरक्षण के बारे में प्रार्थना सभा में अपना वक्तव्य रखते हुए श्री परमजीत शामा जी ने health hygiene के बारे में ,जागरूक करते हुए श्री संजीव कुमार जी ने विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में बताते हुए ,श्री रणबीर सिंह जी ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ, श्रीमती दर्शन बाला जी ने और श्री परमजीत शामा के द्वारा दिलाई गयी l

06/05/2026

शक्करपुरा (फतेहाबाद) :पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्करपुरा में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) फतेहाबाद, श्रीमती संगीता बिश्नोई के आदेशानुसार आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने की।
सड़क सुरक्षा और अनुशासन पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित आयु पूरी होने के बाद ही वाहन चलाना सीखना चाहिए। उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नियमों का पालन करके ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संभव है।
गुड टच-बैड टच और सेल्फ डिफेंस की दी जानकारी।
बालिकाओं की सुरक्षा पर केंद्रित सत्र में श्रीमती दर्शन बाला (PGT हिंदी) ने 'गुड टच और बैड टच' विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार को सहन न करें और इसकी सूचना तुरंत अपनी महिला शिक्षिका या परिजनों को दें। वहीं, श्री अरविंद कुमार (PGT ज्योग्राफी) ने पोक्सो (POCSO) और पोश (POSH) एक्ट की कानूनी जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की विभिन्न तकनीकें भी सिखाईं।
साइबर अपराध के खतरों से किया आगाह
बढ़ते डिजिटल अपराधों पर चर्चा करते हुए श्री बलबीर सिंह (PGT पंजाबी) ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और सोशल मीडिया के उपयोग के टिप्स साझा किए।
'मन की बात' और शिकायत पेटिका
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा छात्राओं की काउंसलिंग की गई और 'मन की बात' के माध्यम से उनकी समस्याओं व विचारों को सुना गया। छात्राओं को विद्यालय में स्थापित शिकायत पेटिका के महत्व और उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस विशेष अवसर पर श्रीमती मनदीप बेबी, श्री सुंदर दास, श्री जगीरा राम, श्री पंकज कुमार, श्री सुनील कुमार, श्री रणवीर सिंह, श्री परमजीत कुमार, श्री वीरेंद्र कुमार, श्री पंकज कुमार, श्री संदीप कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Want your school to be the top-listed School/college?