10/04/2023
प्रेस विज्ञप्ति
नव प्रवेशी का स्वागत, बड़ों की विदाई।
खुशी के साथ सबकी आंखे भर आई।।
जनपद के मऊ तहसील अंतर्गत ताड़ी ग्राम पंचायत में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ी के प्रांगण में माहौल कुछ ऐसा बना की सबकी आंखें उल्लास के साथ साथ नम हो गई।
मौका था विद्यालय में गत सत्र में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं की विदाई एवं कक्षा 6 में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का।
शासन की मंशा के अनुरूप नए वर्ष के प्रारंभ में नव प्रवेशी बालक बालिकाओं का विद्यालय में प्रवेश एक उत्सव की भांति मनाया जाए ।इसी क्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष कुमार वर्मा तथा सहायक अध्यापक शिव शंकर भार्गव के द्वारा विद्यालय में बच्चों के स्वागत हेतु एक अनूठा प्रयास किया गया। सोमवार दिनांक 10 अप्रैल 2023 को उच्च प्राथमिक विद्यालय ताड़ी में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले समस्त छात्र छात्राओं का रोली चंदन लगाकर विद्यालय परिवार में स्वागत किया गया इस बेला में कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को उनके छोटे भाई बहनों के द्वारा विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ताड़ी श्री दरबारी लाल निषाद द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि , अध्यक्ष तथा संयोजक द्वारा मां वीणा वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एक कार्य को सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात गत वर्ष के परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत किया गया। पूरे विद्यालय में वैष्णवी देवी द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया था। संकुल बियावल के नोडल संकुल शिक्षक शिव शंकर भार्गव द्वारा यह बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बाल मन को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा यह अवगत कराया गया कि यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार के द्वारा बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने के हेतु एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
शासन की मंशा अनुरूप विद्यालय में नामांकित समस्त छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरित की गई, पुस्तके पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में मनीष कुमार वर्मा, शिव शंकर भार्गव, प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार, विश्राम, संतलाल, आशीष कुमार, राजाराम, नीलेश शुक्ला, अनुभव त्रिपाठी,मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, आनंद गुप्ता, भोलाराम, कुमार गौरव, सुधीर कुमार, शाहिद हुसैन, अवधेश कुमार, अजीत पांडे, राकेश त्रिपाठी,राकेश सिंह, बालकृष्ण त्रिपाठी शिक्षक तथा अभिभावक उपस्तिथि रहे। कार्यक्रम के आयोजन में पुरा छात्र एवं छात्राओं अमित कुमार, धनवान कुमार, रामू तिवारी, साहिल तिवारी , अर्पण तिवारी, प्रियांशु सेन ,पूनम ,मानसी ,दीपाली, रूपा आदि द्वारा भी अपना योगदान दिया गया।