BRCM LAW College, Bahal

  • Home
  • BRCM LAW College, Bahal

BRCM LAW College, Bahal BRCM Law College is a premier institution dedicated to produce Lawyers & Judicial Employee of tomorrow.

As we are a part of an established group of institution based in Haryana recognized for delivering Quality Education by renowned academicians.

*बीआरसीएम लॉ कॉलेज में द्वितीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 28–29 मार्च, 2026 को* बीआरसीएम लॉ कॉलेज द्वारा द...
06/01/2026

*बीआरसीएम लॉ कॉलेज में द्वितीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 28–29 मार्च, 2026 को*

बीआरसीएम लॉ कॉलेज द्वारा द्वितीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, 2026 का आयोजन 28 एवं 29 मार्च को किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के संबंध में आज दिनांक 6 जनवरी, 2026 को कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रतियोगिता के ब्रोशर का विधिवत विमोचन किया गया। ब्रोशर का विमोचन बी.आर.सी.एम.एजुकेशन सोसायटी के निदेशक डॉ. एस.के.सिन्हा, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला एवं कॉलेज के सभी प्राध्यापकगण द्वारा किया गया I इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं विधि महाविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में विधिक ज्ञान, तर्क-वितर्क क्षमता एवं न्यायालयी प्रक्रिया की व्यावहारिक समझ विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के.सिन्हा नें बताया कि 28 मार्च 2026 को प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 मार्च 2026 को प्रतियोगिता का समापन होंगा I इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न न्यायालयों के जज और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होंगे I मूट कोर्ट प्रतियोगिता के समन्वयक व कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार राउंड में किया जाएगा जिसमें प्रारंभिक, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल राउंड होंगे I विजेता टीम को ₹21000 नगद तथा ट्रॉफी व सर्टिफिकेट मिलेगा जबकि उपविजेता टीम को ₹11000 नगद तथा ट्राफी एवं सर्टिफिकेट दिया जाएगा I
कॉलेज प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया हैं कि यह राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता विधि शिक्षा के क्षेत्र में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगी तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अनुभव प्राप्त होगा।

बी.आर.सी.एम. लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर किया गया  एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बी.आर.सी.एम. ल...
08/09/2025

बी.आर.सी.एम. लॉ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर किया गया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बी.आर.सी.एम. लॉ कॉलेज में 08 सितम्बर, सोमवार को हर साल की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I ज्ञातव्य है कि हर साल 8 सितंबर को बीआरसीएम लॉ कॉलेज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिवानी के संयुक्त तत्वाधान मे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। हर साल साक्षरता दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है I इस साल साक्षरता दिवस 2025 की थीम है "डिजिटल युग में साक्षरता को बढ़ावा देना" I कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया गया I कार्यक्रम में श्री पवन कुमार, सी.जे.एम.- सह -सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिवानी, नें बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप समाज में शिक्षा से वंचित लोगों की जितनी भी और जिस भी रूप में हो सके मदद करने कि कोशिश करें और शिक्षा के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाएं I संस्था के निदेशक डॉ. एस.के. सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि साक्षरता सिर्फ पढ़ने-लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि समाज में समान अवसर पाने का अधिकार भी है। यह गरीबी कम करने, रोजगार पाने और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाती है। डिजिटल युग में साक्षरता का मतलब सिर्फ अक्षरज्ञान नहीं, बल्कि डिजिटल साक्षरता भी है । कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला ने साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी के लिए शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव विकास व स्वस्थ वातावरण के लिए शिक्षा और साक्षरता दोनों ही परम आवश्यक है I कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने भी बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और भाषण के माध्यम से शिक्षा और साक्षरता पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये I कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया I सहायक प्राध्यापक पवन कुमार नें कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और मंच संचालन मिस. ऐश्वर्या के द्वारा किया गया I इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज शर्मा, प्राध्यापक डॉ. प्रीत सिंह, कमल कुमार, विक्रम सिंह, मिस. किरन बाला सुखदेव, राम घनघस, वीरेंद्र सिंह, प्रशांत शर्मा एवं समस्त छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे I

🌸 Teachers’ Day Celebration at BRCM Law College, Bahal 🌹On the occasion of Teachers’ Day, BRCM Law College paid heartfel...
06/09/2025

🌸 Teachers’ Day Celebration at BRCM Law College, Bahal 🌹

On the occasion of Teachers’ Day, BRCM Law College paid heartfelt tribute 🌺 to our guiding lights – our respected teachers 🙏.

The students expressed their gratitude through 🎤 speeches, 🎶 cultural performances, and 🎁 tokens of appreciation, making the day memorable 🌼.

The programme highlighted the invaluable role of teachers 📖 in shaping the future 🌍 of students 👩‍🎓👨‍🎓 and society.

🎓 Dr. Sunil Kumar Shukla, Principal, addressed the students and emphasized the importance of dedication, discipline, and knowledge in legal education 🌷.

The event was celebrated with great enthusiasm 🎉 under the guidance of Mr. Ram Ghanghas and Ms. Aishwarya Sharma 🌸, making it a day of joy, respect, and inspiration 🌹.

बी.आर.सी. एम. लॉ कॉलेज में दिनांक 14 अप्रैल 2025 को धूमधाम से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीँ जयंती मनाई गयी I ज्ञातव्य है ...
14/04/2025

बी.आर.सी. एम. लॉ कॉलेज में दिनांक 14 अप्रैल 2025 को धूमधाम से डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीँ जयंती मनाई गयी I ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल अर्थात डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस के दिन को अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है I इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का आरम्भ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया I कार्यक्रम में कालेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया I उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी नें जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा था उसे पूरा करने में शिक्षक एवं छात्र का अहम योगदान है I मुख्य अतिथि ने डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में किए गए योगदानों का उल्लेख किया और आगे बताया कि बाबा साहेब का मानना था कि जब तक आर्थिक व सामाजिक विषमता दूर नहीं होती तब तक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती I इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भी भाषण दिए गए I कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राध्यापक मिस. भारती के कुशल निर्देशन में किया गया एवं मंच संचालन मिस. ऐश्वर्या के द्वारा किया गया I इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. प्रीत सिंह, पवन कुमार, कमल, सुखदेव, अंशु शर्मा, धर्मेंद्र, वीरेंद्र सिंह एवं अमित जैन आदि उपस्थित रहे I

आज दिनांक 31 मार्च, 2025 को बीआरसीएम लॉ कॉलेज में विधि विभाग की महिला शिक्षिका डॉ.शिम्पी गेरा  के विदाई समारोह का आयोजन ...
31/03/2025

आज दिनांक 31 मार्च, 2025 को बीआरसीएम लॉ कॉलेज में विधि विभाग की महिला शिक्षिका डॉ.शिम्पी गेरा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया । विदाई समारोह की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने संस्था के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है। आपने न केवल शैक्षणिक बल्कि गैर शैक्षणिक गतिविधियों में भी अपनी दक्षता को दर्शाया I डॉ. शिम्पी गेरा ने इस संस्था को लगभग चार वर्ष पांच माह तक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं और इस दौरान छात्रों को शिक्षा, नैतिकता और अनुशासन का अनमोल ज्ञान दिया। उनकी शिक्षण शैली और मार्गदर्शन ने अनेकों विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाई । कॉलेज परिवार आपके कार्य एवं मेहनत को हमेशा याद रखेगा। आपकी कुशल कार्य क्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। अंत में उन्होंने अपने और पूरे कॉलेज की तरफ से उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की I तत्पश्चात डॉ. शिम्पी गेरा को स्मृति चिन्ह स्वरुप कुछ उपहार भेंट किया गया और परमात्मा से उनके लिए मंगल कामना किया गया I
इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकवृंद ने डॉ. शिम्पी गेरा को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

बृहस्पतिवार, 6 मार्च को बी.आर.सी.एम. शिक्षण संस्थान,बहल के लॉ कॉलेज में बी.ए.एल.एल.बी. द्वितीय  एवं षष्टम् सेमेस्टर के व...
06/03/2025

बृहस्पतिवार, 6 मार्च को बी.आर.सी.एम. शिक्षण संस्थान,बहल के लॉ कॉलेज में बी.ए.एल.एल.बी. द्वितीय एवं षष्टम् सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षा- कक्ष में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा कक्षा- कक्ष के विद्यार्थियों को चार सदनों (ऋग्वेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद तथा सामवेद) में विभाजित किया गया। प्रत्येक सदन में बराबर- बराबर विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित की गई। प्रतियोगिता में ऋग्वेद सदन के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बी.ए.एल.एल.बी द्वितीय सेमेस्टर कक्षा में अंजलि प्रथम स्थान पर, पायल द्वितीय स्थान पर तथा संयोगिता तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार बी.ए.एल.एल.बी षष्टम् सेमेस्टर में ऋग्वेद सदन के (मंजू ,निशा, गायत्री व पुष्पा) विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ला रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी विभाग को धन्यवाद देते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से परिचित करवाया।
हिंदी के सहायक प्राध्यापक मनोज कुमार ने अपने वक्तव्य में बताया कि हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति की धरोहर है। सभी को इसे संरक्षित एवं सहेजने का प्रयास करना चाहिए।
हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान को परखने का माध्यम बनी, बल्कि हिंदी भाषा के प्रति उनकी रुचि, प्रेम और समर्पण को भी जागृत किया। इस अवसर पर पवन कुमार सहायक प्राध्यापक व अन्य शिक्षकगण एवं दोनों कक्षाओं के सभी विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

6 नवंबर, 2024, को बीआरसीएम शिक्षण संस्थान, बहल में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) का शानदार आगा...
06/11/2024

6 नवंबर, 2024, को बीआरसीएम शिक्षण संस्थान, बहल में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर (नेशनल इंटीग्रेशन कैंप) का शानदार आगाज़ धूमधाम से हो गया । कैंप का थीम ‘यूथ फॉर माय भारत एंड डिजिटल लिटरेसी’ है I उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार एवं चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय एकता कैंप का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद्र भारद्वाज, कुलपति महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, कैथल के करकमलों से हुआ । उदघाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया I चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम में आए सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रोग्राम ऑफिसर एवं एनएसएस वॉलटियर्स का स्वागत किया I उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद्र भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेवक का अर्थ बिना किसी आर्थिक लाभ के समाज के हर वर्ग के व्यक्ति की मदद करना है । राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के दो सीधे फायदे होते है । एक तो हर राज्य से आया प्रत्येक स्वयंसेवक अपने-अपने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर है दूसरा वह ऐसा दूत है जो अपने राज्य में जाकर देश के अन्य राज्यों से आये युवाओं से मिलकर विभिन्न मिथकों और भ्रांतियों को दूर करेगा । इस कैंप में आकर सभी स्वयंसेवकों को विभिन्न लोगों और समाजों की रूढ़िबद्ध धारणाओं को खत्म करना होगा । यही इस शिविर को आयोजित करने का मूल प्रायोजन है । उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रही चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्मानी ने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों के पूर्ण व्यक्तित्व को विकसित करने का मौका इन शिविरों से मिलता है । देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सदभाव के बंधन का गठन इस कैंप का मूल उद्देश्य है । बीआरसीएम शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के. सिन्हा ने सभी अतिथियों के प्रति कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और बीआरसीएम शिक्षण संस्थान के बारे में सभी को अवगत कराया I कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया I ज्ञातब्य है कि 6 से 12 नवंबर तक चलने वाले इस कैंप में हरियाणा के अलावा 10 राज्यों के 200 एनएसएस स्वयंसेवक भाग लें रहे है जिसमें कर्नाटक, झारखण्ड, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, असम और छत्तीसगढ़ शामिल है । सात दिवसीय कैंप में प्रातः कालीन सत्रों में सेमीनार, विभिन्न सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, मंथन शिविरों आदि का आयोजन होगा जबकि सांयकालीन सत्र सांस्कृतिक गतिविधियों से लबरेज रहेंगे जिसमें हर राज्य के एनएसएस स्वयंसेवक अपने-अपने राज्य की सांस्कृतिक और गौरवमयी विरासत का प्रदर्शन करेंगे ।

बी. आर. सी. एम. लॉ कॉलेज, बहल में शनिवार, 26 अक्टूबर  2024 को ‘अट्रियम  लिगाले’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ |  इस कार्यक्...
26/10/2024

बी. आर. सी. एम. लॉ कॉलेज, बहल में शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 को ‘अट्रियम लिगाले’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक डॉ. एस.के. सिन्हा, विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अनुज शर्मा, राजेश झाझरिया,संदीप टंडन एवं विवेक मिश्रा रहे | कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत कियाI कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्जवलित करके किया गया| कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | विद्यार्थियों ने रेम्प वॉक राउंड, टैलेंट राउंड तथा प्रश्नोत्तरी राउंड में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की |
कार्यक्रम में छात्र योगेश 'मिस्टर फ्रेशर' और छात्रा दिक्षा 'मिस फ्रेशर' चुनी गई | छात्रा छोटी . 'मिस टैलेंट' व छात्र प्रियांशु को 'मिस्टर टैलेंट' घोषित किया गया जबकि माधव और छात्रा प्रिया को क्रमशः मिस्टर पर्सनालिटी एवं मिस पर्सनैलिटी घोषित किया गया |
विजेताओं को संस्थान के निदेशक डॉ. एस. के. सिन्हा व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मान पुरस्कार दिये गये | मुख्य अतिथि ने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चो की प्रतिभा को देखने का अवसर मिला और उनमे नेतृत्व क्षमता का विकास भी हुआ | कार्यक्रम का सफल आयोजन मिस ऐश्वर्या एवं राम घनघस के कुशल निर्देशन में हुआ | मंच का संचालन छात्र मिशल , मुस्कान , ईशा , कुमकुम, साक्षी एवं मोहित के द्वारा किया गया जबकि निर्णायक की भूमिका में डॉ. अनीता दलाल एवं श्रीमति रश्मी मिश्रा रही I
इस अवसर पर श्री पवन कुमार, भारती, डॉ शिम्पी गेरा, डॉ. प्रीत सिंह, कमल कुमार, सुखदेव, अंशु शर्मा, डॉ अशोक कुमार, श्री मनोज, श्री विक्रम, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव,अमित जैन एवं समस्त छात्र गण उपस्थित रहे |

बी.आर.सी.एम. लॉं कॉलेज में बुधवार, 25  सितंबर, 2024 को  सभी फ्रेशर्स के स्वागत में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया |...
25/09/2024

बी.आर.सी.एम. लॉं कॉलेज में बुधवार, 25 सितंबर, 2024 को सभी फ्रेशर्स के स्वागत में इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार, सीजेएम-सह-सचिव, डीएलएसए, भिवानी, संस्थान निदेशक डॉ॰ एस. के. सिन्हा, एवं लॉं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला व अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती को दीप प्रज्जवलित कर किया गया |
लॉ कालेज के प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों तथा नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया और कॉलेज के स्टाफ से विद्यार्थियों को परिचित कराया I
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पवन कुमार, सीजेएम-सह-सचिव, डीएलएसए, भिवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिश्रम से हर उपलब्धि हासिल की जा सकती है , इसके लिए हमे सदैव परिश्रम करते रहना चाहिए ।
बी.आर.सी.एम. शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. एस.के. सिन्हा ने इस अवसर पर लॉं कॉलेज के प्रांगण मे आए नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है | उन्होने इस बात पर ज़ोर दिया कि केवल डिग्री लेना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए अपितु विषय का समुचित ज्ञान भी आवश्यक है क्योकि इसके अभाव मे व्यक्तित्व का विकास सम्भव नही है | उन्होंने विद्यार्थियों को कालेज प्रशासन द्वारा निर्धारित मानदंडों से अवगत कराते हुए उनके पालन में सहयोग करने को कहा I
बी.ए.एलएल.बी. फाइनल ईयर की छात्रा मुस्कान ने कॉलेज के अपनें अनुभव को साझा किया व अपने जूनियर्स छात्र - छात्राओं को सभी प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
मंच का संचालन सहायक प्रोफेसर मिस. ऐश्वर्या शर्मा ने किया तथा प्राध्यापक पवन कुमार ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर डॉ. शिम्पी गेरा, डॉ. प्रीत सिंह, भारती, कमल ,सुखदेव, राम घनघस, अंशु शर्मा, डॉ. अशोक कुमार, मनोज कुमार, विक्रम, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र सिंह एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे I

Admission Notice{Session 2024-2025}Admissions are open for the session 2024-2025 for classes B.A.LL.B. 5 Years , LL.B. 3...
09/08/2024

Admission Notice
{Session 2024-2025}
Admissions are open for the session 2024-2025 for classes B.A.LL.B. 5 Years , LL.B. 3 Years and LL.M. 2 Years (Evening) at BRCM LAW COLLEGE, Bahal (Affiliated to CBLU, Bhiwani and Approved by B.C.I, New Delhi). The registration forms are available at college office on all working days i.e. 09:00 A.M. to 04:00 P.M.
Fees Structure:
B.A.LL.B. 5 Years – Rs. 48,550/ Year,
LL.B. 3 Years - Rs. 40,550/ Year,
LL.M. 2 Years – Rs. 52,650/ Year
Hostel Charge- 70,000/ Year
Documents are required at the time of Admission:-
For B.A.LL.B.- 5 Years : 10th Marksheet , 12th Marksheet, School Migration , Character Certificate, 4 Passport Size Photo, Haryana Domicile if belongs to Haryana, Caste Certificate (if eligible for scholarship)Family Id (if belongs to Haryana), Adhar Card, Gap Year (if any).
For LL.B. – 3 Years : 10th Marksheet , 12th Marksheet, Graduation Grand total Marksheet , Graduation Degree , Migration if Graduation not done from Ch. Bansi Lal University, Bhiwani, Character Certificate, 4 Passport Size Photo, Haryana Domicile if belongs to Haryana, Caste Certificate (if eligible for scholarship)Family Id (if belongs to Haryana), Adhar Card, Gap Year (if any).
For LL.M.– 2 Years - 10th Marksheet , 12th Marksheet, Graduation Grand total Marksheet , Graduation Degree , LL.B 3 Years/ B.A.LL.B. 5 Years Grand Total Marksheet, LL.B. 3 Years/ B.A.LL.B. 5 Years Migration if LL.B 3 Years or B.A.LL.B. 5 years not done from Ch. Bansi Lal University, Bhiwani, Character Certificate, 4Passport Size Photo, Haryana Domicile (if belongs to Haryana), Caste Certificate (if eligible for scholarship) Family Id (if belongs to Haryana), Adhar Card, Gap Year (if any).
For Information
Contact:
Dr. Sunil Kumar Shukla- +91-9992500397
Mr. Virendra Singh- +91-9667247355
*Website : www.brcmlawcollege.edu.in

बी.आर.सी.एम. लॉ कॉलेज में दिनांक 07 अगस्त , 2024  को  हरियाली तीज लोक उत्सव  मनाया गया I  इस अवसर  पर "मेहंदी प्रतियोगित...
07/08/2024

बी.आर.सी.एम. लॉ कॉलेज में दिनांक 07 अगस्त , 2024 को हरियाली तीज लोक उत्सव मनाया गया I इस अवसर पर "मेहंदी प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया I छात्राओं ने "मेहंदी प्रतियोगिता" में बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिनमें प्रमुख रूप से मुस्कान, खुश्बू , भवानी, कुसुम, भव्या, अंकिता, खुश्बू, अंशु देवी , पूजा, सोनिया व करीना रहीं I इस प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पर क्रमशः मुस्कान एवं खुशबू जबकि तृतीय स्थान पर भवानी रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्राध्यापक मिस भारती के कुशल निर्देशन में किया गया I इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनील शुक्ला, प्राध्यापक पवन कुमार, डॉ. शिम्पी गेरा, राम घनघस, कमल कुमार, सुखदेव, धर्मेंद्र, वीरेंद्र सिंह तथा अमित जैन एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे I

Address

BRCM Law College, Bahal, Bhiwani

127028

Opening Hours

Monday 09:00 - 17:00
Tuesday 09:00 - 17:00
Wednesday 09:00 - 17:00
Thursday 09:00 - 17:00
Friday 09:00 - 17:00
Saturday 09:00 - 17:00

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BRCM LAW College, Bahal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to BRCM LAW College, Bahal:

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share