PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420

  • Home
  • PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420

PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420 Its a Govt School, we want to share our goals and achievement on social media.

17/07/2026

PM SHRI GSSS शक्करपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज PM SHRI GSSS शक्करपुरा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सज्जन कुमार, इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स एंड ड्रग एडिक्शन डिपार्टमेंट ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ "नशे को ना कहें" तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन श्री परमजीत सामा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने मुख्य वक्ता श्री सज्जन कुमार का प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संबोधन देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "युवा तरंग" स्टाफ सदस्यों द्वारा श्री सज्जन कुमार को स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।

17/07/2026

PM SHRI GSSS शकरपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज PM SHRI GSSS शकरपुरा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सज्जन कुमार, इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स एंड ड्रग एडिक्शन डिपार्टमेंट ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ "नशे को ना कहें" तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन श्री परमजीत सामा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने मुख्य वक्ता श्री सज्जन कुमार का प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संबोधन देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "युवा तरंग" स्टाफ सदस्यों द्वारा श्री सज्जन कुमार को स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।

PM SHRI GSSS शक्करपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजनआज PM SHRI GSSS शक्करपुरा में विद्यार्थियों को नशे ...
17/07/2026

PM SHRI GSSS शक्करपुरा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज PM SHRI GSSS शक्करपुरा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सज्जन कुमार, इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स एंड ड्रग एडिक्शन डिपार्टमेंट ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज—तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ "नशे को ना कहें" तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय मंच संचालन श्री परमजीत सामा ने किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने मुख्य वक्ता श्री सज्जन कुमार का प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संबोधन देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने की इच्छा व्यक्त की।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका "युवा तरंग" स्टाफ सदस्यों द्वारा श्री सज्जन कुमार को स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई।

विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेंगे।

*गौरवपूर्ण उपलब्धि* * *विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान*हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही ...
09/07/2026

*गौरवपूर्ण उपलब्धि*
* *विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान*

हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि *भारत सरकार के "विकसित भारत बिल्डथॉन 2025"* कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में *हमारे विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है*।

यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है।

*विजेता टीम:*
- *टीम लीडर*: कुमारी स्नेहा, कक्षा 12वीं विज्ञान
- *सदस्य 1*: जश्नप्रीत, कक्षा 12वीं विज्ञान
- *सदस्य 2*: जसनप्रीत कौर, कक्षा 12वीं कला
- *टीम सलाहकार*: श्री पंकज जी PGT Mathematics, श्री सुन्दर दास PGT Biology

टीम ने अपने नवाचार, मेहनत और टीमवर्क से पूरे जिले में विद्यालय का नाम ऊंचा किया है।

इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय *प्राचार्य श्री गुरलाल सिंह* ने विशेष रूप से टीम, सलाहकार श्री पंकज जी , श्री सुन्दर दास और अध्यापकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विश्वास जताया कि बच्चे आगे भी इसी तरह विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

*अभिभावकों के साथ  आकस्मिक बैठक  का आयोजन*आज विद्यालय प्रभारी *श्री संजय कुमार* की अध्यक्षता में विद्यालय में एक आकस्मिक...
08/07/2026

*अभिभावकों के साथ आकस्मिक बैठक का आयोजन*

आज विद्यालय प्रभारी *श्री संजय कुमार* की अध्यक्षता में विद्यालय में एक आकस्मिक अभिभावकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में विद्यालय प्रभारी ने अभिभावकों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक व व्यवहारिक स्तर के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अभिभावकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:

1. *नियमित कॉपी जांच*: अभिभावक अपने बच्चों की कॉपी व गृहकार्य की नियमित रूप से जांच करें।
2. *मोबाइल का कम उपयोग*: बच्चों को मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखें, जिससे पढ़ाई में बाधा न आए।
3. *शिक्षकों से संपर्क*: समय-समय पर विषय अध्यापक से मिलकर बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी लेते रहें।

बैठक में अभिभावकों से विद्यालय के विकास हेतु सुझाव भी आमंत्रित किए गए। अभिभावकों ने आगामी बड़े PTM के आयोजन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

29/06/2026

आज जून की छुट्टियाँ समाप्त होने से पूर्व विद्यालय को पुनः खोलने हेतु निम्नलिखित स्वच्छता कार्य सम्पन्न करवाए गए। *कर्म ही पूजा है* की भावना से यह कार्य किया गया:

1. *पानी की टंकी की सफाई* - टंकी को खाली कर ब्लीचिंग पाउडर के घोल से धोकर कीटाणुरहित किया गया।
2. *विद्यालय प्रांगण की सफाई* - घास की कटाई, कचरा निस्तारण व नालियों की सफाई करवाई गई।
3. *कक्षा-कक्षों की छत व कमरों की सफाई* - छत के जाले हटाए गए तथा फर्श व फर्नीचर को साफ किया गया।

उपरोक्त सभी कार्यों को समय पर एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने में *सतप्रकाश* एवं *ज्योति* का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। उनके परिश्रम व समर्पण से ही यह कार्य संभव हो सका।

आपके सहयोग से बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी।

एसडीएम टोहाना श्री आकाश शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।...
17/06/2026

एसडीएम टोहाना श्री आकाश शर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शक्करपुरा के विद्यालय प्रभारी श्री संजय कुमार ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘युवा तरंग’ भेंट की।

पत्रिका का अवलोकन करते हुए एसडीएम श्री आकाश शर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की तथा कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में लेखन कौशल, सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं।

पीएम श्री स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का दल समर एडवेंचर कैंप के लिए मनाली रवानाफतेहाबादः विद्यार्थियों के सर्वांगीण वि...
05/06/2026

पीएम श्री स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का दल समर एडवेंचर कैंप के लिए मनाली रवाना

फतेहाबादः विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें प्रकृति से जोड़ने के उद्देश्य से गत दिवस पीएम-श्री स्कूलों के छात्र-छात्राओं का एक विशेष दल हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एडवेंचर कैंप के लिए मनाली (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना हुआ। यह दल तीन शिक्षकों और प्राचार्य के नेतृत्व में रवाना हुआ है, जो अपना टूर पूरा करने के उपरांत 10 जून 2026 को वापस फतेहाबाद पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस समर कैंप के लिए जिले के 14 पीएमश्री स्कूलों से 28 छात्र और 42 छात्राओं का चयन किया गया तथा बच्चों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए इनके साथ एक पुरुष तथा दो महिला शिक्षक एस्कॉर्ट के रूप में शामिल हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता बिश्नोई, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनिता बाई और जिला परियोजना संयोजक बलवान सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके इस कैंप के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं। इस भ्रमण दल को जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता, एपीसी निहाल सिंह, प्रिंसिपल मनीष कुमार और तरुण गेरा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जानकारी देते हुए एपीसी निहाल सिंह ने बताया कि इस शैक्षणिक और एडवेंचर टूर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रकृति के करीब लाना और ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, ऑब्सटेकल क्रॉसिंग तथा हिमालयी संस्कृति और विरासत से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है। टूर के दौरान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें विशेष रूप से ड्राइंग और आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। उल्लेखनीय है कि इस विशेष समर एडवेंचर कैंप के लिए जाने वाले सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापक-अध्यापिकाओं का चयन शैक्षणिक रूप से उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन (अव्वल रहने) के आधार पर एक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थी और शिक्षक पहले पंचकूला स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15 में पहुंचे, जहां से उन्हें मनाली के लिए रवाना किया गया।

ABC Fatehabad #फतेहाबाद

🌱 WORLD ENVIRONMENT DAY 🌱🌿 आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं ...
05/06/2026

🌱 WORLD ENVIRONMENT DAY 🌱

🌿 आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करें।

आज एक पौधा लगाएँ, कल प्रकृति को संवारें। 🌳

Address

Moosa Khera/Chandpura Road, Shakarpura

125106

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PM Shri Govt Sr Sec School. Shakarpura Jakhal - Ftb 3420 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your school to be the top-listed School/college?

Share