Medi - Scene

Medi - Scene Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Medi - Scene, Educational consultant, Vinnytsia.

31/03/2022
31/03/2022

भारत के डॉक्टरों, गांवों में जाने की गलती कभी मत करना। सब जगह विकास दुबे या बल्या जोशी गैंग के गुर्गे तुम्हारे शिकार के लिये बैठे हैं। 🥵💥‼️ 20 अगस्त 2020, रात 11 बजे हैं - मेरा नाम डॉ सुनीत उपाध्याय है । मैं गुजरात के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में मनोचिकित्सा विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष था। मेरे 15 से ज्यादा रिसर्च पब्लिकेशन इंंटनेशनल व नेशनल जंर्नल्स मेंं प्रकाशित हुये हैं। मैं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई फैकल्टी पोस्ट की 2008 परीक्षा में पूरे राजस्थान में जनरल कैटेगरी का टॉपर था। [इन सब बातों के सबूत मेरे इसी पेज की अन्य पोस्ट्स में हैं ] मेरी पत्नी डॉ अर्चना शर्मा स्त्री रोग व प्रसूति विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर थी। और वो विभाग के सर्वश्रेष्ठ सर्जनों में से थी। वो गांधीनगर [गुजरात की राजधानी] में पोस्टेड थी, और हम गांधीनगर में ही रहते थे।

मेरे गांव लालसोट [जिला दौसा, राजस्थान] में किसी भी तरह की इमरजेंसी सुविधाएं नहीं थी। सिर की चोट के, गंभीर मरीजों की, हार्टअटैक के मरीजों, की अन्य गंभीर मरीजों की जयपुर के रास्ते में मृत्यु हो जाती थी। क्योंकि कहीं भी आईसीयू सुविधा नहीं थी । बहुत सारी गर्भवती महिलाएं जयपुर के रास्ते में ही मर जाती थी । क्योंकि कहीं भी सिजेरियन सेक्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
इसलिए मेरे पिता श्री अशोक उपाध्याय ने आदेश देकर मुझे सरकारी नौकरी छुड़वा कर अपने गांव लालसोट बुलवाया। सन 2016 में मैंने अपना अस्पताल शुरू किया और आज सिर्फ 4 साल में यह एक 45 बैडेड मल्टी स्पेशलिटी, सरकारी योजनाओं युक्त, pre entry level NABH हॉस्पिटल है। जिसमें मैंने लोन ले कर सीटी स्कैन आईसीयू व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई है।
लालसोट में एक "शिव शंकर बलिया जोशी गैंग" है जो "कानपुर के विकास दुबे गैंग" की तरह तरह काम करती है। लोगों को डरा धमका कर पैसे वसूलना इनका काम है। यह लोग किसी भी आपसी विवाद में कूद पड़ते हैं , और बड़ी पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन, गुंडागर्दी, व मीडिया द्वारा दबाव बनाकर उससे फिरौती वसूल करते हैं। लोगों का कहना है कि ये तो दुर्घटनाओं में, रेप केसेज में, व ऐसे अन्य मामलों में सरकार पर दबाव बनाकर लोगों को मुआवजा दिलवाते हैं , और फिर उसमें से भी हिस्सा वसूल करते हैं। पूरे क्षेत्र में इस गेंग का आतंक है। इसके खिलाफ पुलिस में दंगा भड़काने, घर में घुसकर मारने, जमीनों पर कब्जे करने के कई मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से अधिकतर को डरा धमका कर वापस किया गया है । कई मामलों में इसे जुडिशियल कस्टडी में भी भेजा गया है। लेकिन जेल से बाहर निकलते ही अपना डर का धंधा फिर शुरू कर देता है। एक बार इसका चाचा मनोज जोशी मुझसे हॉस्पिटल में ऐड के नाम पर फिरौती मांगने आया। और मेरे मना करने पर मुझे कई धमकियां दी। और कहा कि इस पूरे इलाके में किसी की हिम्मत नहीं है जो "शिव शंकर बलिया जोशी गैंग" को फिरौती देने से मना करे। हॉस्पिटल सील करवाने की धमकी दी। लेकिन मैंने इसे पैसा देने से मना कर दिया। तो बाद में इन लोगों ने एक अन्य मरीज के मामले में जबरदस्ती धुस कर एक विवाद खड़ा कर मेरी सोशल मीडिया पर जबरदस्त बदनामी की। जबकि उस मामले में मरीज का एकमात्र अटेंडेंट उसका पुत्र अपने पिता की जान बचाने के लिये मेरा एहसान मान रहा था मुझे धमकी दी गई। मुझे और मेरे अस्पताल के बारे में अत्यंत गंभीर बातें कही गई।
इसकी पुलिस प्रशासन में इतनी जबरदस्त पैठ है कि मैं 18 अगस्त को शाम 6:00 बजे इसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने तथा सुरक्षा मांगने पहुंचा। तो शाम को 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक मुझे थाने में बिठाए रखा गया और परेशान किया गया। 8:00 बजे यह आया और थाना प्रभारी महावीर प्रसाद से 15 मिनट तक बैठ कर आराम से बातचीत करके चला गया। जबकि थाना अधिकारी द्वारा मुझे 4 घंटे यह कहकर बिठाया गया, कि मैं अभी बिजी हूं, फ्री होऊंगा तो बात करूंगा। और मेरी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई। मुझे बाद में पता चला कि उसको बुला कर मेरे खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई थी। अगले दिन 19 अगस्त को मैं दौसा चिकित्सक एसोसिएशन के साथ दौसा के एसपी साहब से मिला। उन्होंने मेरी एप्लीकेशन लालसोट डीएसपी के लिए मार्क कर दी। जिसे मैंने हाथों हाथ लाकर डीएसपी ऑफिस में जमा कर दिया , उसकी रसीद मेरे पास है। आज उस बात को भी 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं । लेकिन अभी तक मेरी एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है। बल्कि मुझे विभिन्न स्रोतों से जानकारी दी जा रही है। अब भी तुम नहीं माने तो तुम्हारा और तुम्हारे अस्पताल का अंजाम बहुत बुरा होगा। कितने दिन तक बचोगे ? इमरजेंसी मरीज लेने वाले हॉस्पिटल में तो लोग मरते ही रहते हैं। जैसे ही अगला मरीज मरेगा ,तो समझ लो कि तुम व तुम्हारा हॉस्पिटल भी उसके साथ ही मर जाएगा।

लोग कहते हैं डॉक्टर गांव में क्यों नहीं जाते है ? मुझे लगता है अब सबको समझ में आ जाएगा। मैं भारत के हर डॉक्टर से अपील करना चाहता हूं कि कभी भी मेरी तरह इमोशनल फूल बन कर किसी गांव में जाने की गलती मत करना। और जाना तो कफन बांध के जाना। भले ही विदेश चले जाना, पर गांव में मत जाना। भारत के हर गांव में कहीं विकास दुबे तो कहीं शिवशंकर जोशी तुम्हारा शिकार करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हम दोनों पति-पत्नी के लिए हर महीने मेडिकल कॉलेजों से फैकल्टी पोस्ट के लिए फोन आते हैं। पर कभी हां नहीं की। पर अब गंभीरता से सोचना पड़ेगा। इस पोस्ट के साथ मैं कॉल रिकॉडिंग का ऑडियो भी संलग्न कर रहा हूं जिसमें मेरी शिव शंकर जोशी के चाचा मनोज जोशी से बात हुई है, और वह बड़ी दबंगई से स्वीकार कर रहा है कि आपने ऐड नहीं दिया इसलिए हमने ऐसा किया। शायद मामला रफा-दफा करने के लिए प्रशासन मेरी हत्या का इंतजार कर रहा है। शिवशंकर बल्या जोशी तो जेल तब ही जायेगा जब विकास दुबे केस की तरह कुछ पुलिस वालों की हत्या होगी। इस विवाद की अन्य विस्तृत जानकारी के लिये मेरे इसी पेज की पुरानी पोस्ट देखें।

शिव शंकर बल्या जोशी मुझसे पिछले दो साल से फिरौती के लिए परेशान कर रहा था। उसके सबूत ये हैं

https://www.facebook.com/101388591650293/posts/137081834747635/

वर्तमान गुंडागर्दी के सबूत के रूप में ये डॉक्यूमेंट्स संल्गन हैं ।

1.एस पी साहब द्वारा हस्ताक्षरित, व डी एस पी ऑफ़ीस की रिसीविंग एंट्री के साथ मेरा प्रार्थना पत्र -
https://drive.google.com/…/1DYSz84Nbntio4TaRTwPlIYbtp…/view…

2. जिस मरीज के नाम पर इन्होनें विवाद किया, उसके पुत्र का भर्ती से पूर्व दिया गया सहमति पत्र, और इस मरीज को अगले दिन स्टेबल स्थिति में नेफ्रोलोजिस्ट के लिये रैफर किया गया था और अभी मरीज स्वस्थ है।
https://drive.google.com/…/1DNM-m6n1vRFE0doORdaZHAS2v…/view…

3. बल्या जोशी के चाचा मनोज जोशी से मेरी फोन पर की गई बातचीत का लिंक

https://drive.google.com/…/1WO9IGBgepXFR6CH0kjto1f5eb…/view…

4. यह लिंक मेरी मेहनत की कमाई का है जिसके लिये मेरे पिता ने मुझे बुलाया था, मुझे लगता है कि मैं पर्याप्त कमा चुका हूँ अब मुझे वापस शहर भगाना चाहते हैं।
https://www.facebook.com/anandhospitallalsot/reviews/

जय श्री कृष्ण ।

डॉ सुनीत उपाध्याय
आनंद हॉस्पिटल, लालसोट

‼️ हो सकता है सभी जगह ऐसे हालात ना हों पर यह एक चिकित्सक का दर्द हम साझा कर रहे हैं । जहां हालात अच्छे हैं वे अपनी सेवा जारी रखें 💞

Happy Raksha Bandhan to All brothers and sisters .. Rakshabandhan is a popular, traditionally Hindu, annual rite, or cer...
22/08/2021

Happy Raksha Bandhan to All brothers and sisters .. Rakshabandhan is a popular, traditionally Hindu, annual rite, or ceremony, which is central to a festival of the same name celebrated in South Asia, and in other parts of the world significantly influenced by Hindu culture. On this day, sisters of all ages tie a red thread called the rakhi, around the wrists of their brothers, symbolically protecting them, receiving a gift in return, and traditionally investing the brothers with a share of the responsibility of their potential care.

Happy Independence Day 🇮🇳
15/08/2021

Happy Independence Day 🇮🇳

Paralysis is a loss of strength in and control over a muscle or group of muscles in a part of the body. Most of the time...
14/08/2021

Paralysis is a loss of strength in and control over a muscle or group of muscles in a part of the body. Most of the time, this is not due to a problem with the muscles themselves. It is more likely due to a problem somewhere along the chain of nerve cells that runs from the body part to your brain and back again. These nerve cells deliver the signals for your muscles to move.

Pain is a complex, subjective phenomenon that involves biological, psychological, cultural, and social factors. To put i...
13/08/2021

Pain is a complex, subjective phenomenon that involves biological, psychological, cultural, and social factors. To put it succinctly, pain is whatever the patient says it is, and it occurs whenever she says it does.
The only true authority on any given pain is the person experiencing it. Therefore, health care professionals must understand and rely on the patient’s description of her pain when developing a pain management plan.
The following table may help you to understand the drugs that are used to control the Pain..

Can You guess the What it is ?
12/08/2021

Can You guess the What it is ?

An electrocardiogram (ECG or EKG) records the electrical signal from your heart to check for different heart conditions....
05/08/2021

An electrocardiogram (ECG or EKG) records the electrical signal from your heart to check for different heart conditions. Electrodes are placed on your chest to record your heart's electrical signals, which cause your heart to beat. The signals are shown as waves on an attached computer monitor or printer.

Types Of Anesthesia
04/08/2021

Types Of Anesthesia

Address

Vinnytsia
21000

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Medi - Scene posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Medi - Scene:

Shortcuts

Share