म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana

म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana

Share

म्हारा हरियाणा : हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति एवं भाषा

म्हारा हरियाणा- कहानियां, कविताएं व साहित्य पढ़िए। Mhara Haryana is a Haryanvi language site for Haryanvi history, literature including poetry, raagni, short stories, Haryanvi ragni, lok-geet, chutkle.

22/05/2026

हरियाणा का छोरा बणया ब्रिटेन म्हं मेयर

ब्रिटेन म्हं भारतीय मूल के 23 साल के छोरे तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया सै। वो यूके का इब तक का सबतै छोटी उमर का भारतीय मूल का मेयर बण गया सै!

तुषार नै हर्टफोर्डशायर के एल्सट्री और बोरहमवुड टाउन काउंसिल की कमाण संभाली सै। हरियाणा म्हं जन्मे अर किंग्स कॉलेज लंदन तै पढ़ाई करण आळे तुषार ने कह्या कि यो उनके खातर घणा गरब का टैम सै अर उनका मुख्य काम गाबरूआं नै राजनीति म्हं आण खातर आगे बढ़ाणा होगा।

तुषार कुमार साल 2013 म्हं अपने कुणबे गेल ब्रिटेन गए थे। उस टैम उनकी उमर बस 10 साल की थी। वे असल म्हं हरियाणा के रोहतक के रहण आळे हैं अर उनका बचपन 10 साल की उमर तक ओड़ै ई बीत्या था।

22/05/2026

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 23 वर्षीय तुषार कुमार ने इतिहास रच दिया है। वे यूके (UK) के अब तक के सबसे कम उम्र के भारतीय मूल के मेयर बन गए हैं। तुषार को हर्टफोर्डशायर (Hertfordshire) के एल्सट्री और बोरहमवुड (Elstree and Borehamwood) टाउन काउंसिल की कमान सौंपी गई है। हरियाणा में जन्मे और किंग्स कॉलेज लंदन से पढ़ाई करने वाले तुषार ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है और उनका मुख्य लक्ष्य युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना होगा। तुषार कुमार वर्ष 2013 में अपने परिवार के साथ ब्रिटेन (UK) गए थे। उस समय उनकी आयु मात्र 10 वर्ष थी। वे मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं और उनका बचपन 10 साल की उम्र तक वहीं बीता था।

15/05/2026

मुख्यमंत्री ने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार की

चंडीगढ़: 14 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर खर्चों में कटौती की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाकर चार कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पहले मुख्यमंत्री के काफिले में उनकी कार सहित सात से दस वाहन शामिल थे, लेकिन अब यह संख्या घटाकर चार कर दी गई है।

15/05/2026

भिवानी की दीपिका ने किया प्रदेश में टॉप
HBSE 10वीं का परिणाम 2026 घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं के परिणाम 2026 की तिथि जारी करने के साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की गई है, जिसमें मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम, रैंक और अंकों का विवरण दिया गया है।

भिवानी की बेटी ने गाड़े सफलता के झंडे
इस वर्ष भिवानी जिले की दीपिका ने हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि दीपिका के पिता उसी स्कूल में क्लर्क हैं, जहां से पढ़कर दीपिका स्टेट टॉपर बनीं।

दूसरे स्थान पर रहा कड़ा मुकाबला
परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रोहतक की खुशी, हिसार की अंशु और महेंद्रगढ़ के दीपांशु ने 498 अंक हासिल किए। इनके साथ ही चरखी दादरी के रोनक ने भी 498 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान सुरक्षित किया।

तीसरे स्थान पर 11 विद्यार्थी
प्रदेश भर के कुल 11 विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान साझा किया है।

परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े
छात्राएं: परीक्षा में कुल 1,29,249 लड़कियां शामिल हुईं, जिनमें से 1,21,566 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुईं।

छात्र: कुल 1,42,250 लड़कों में से 1,29,544 छात्र पास हुए।

परीक्षार्थी अपना परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण दर्ज करके देख सकते हैं।

https://bseh.org.in/

14/05/2026

"कीड़ा पड़ेंगे तुम्हारे..." केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नगर निगम को लताड़ा--"...मेरी बात याद रखना…" केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भ्रष्ट अधिकारियों को फटकारा, कहा--जनता का पैसा खाने वालों को पड़ेंगे कीड़े।

Minister of State for Cooperation, Government of India, Member of Parliament, Faridabad, Krishan Pal Gurjar profile. Krishan Pal Gurjar Slams Civic Body in Faridabad.

06/05/2026

कौण किसे का बेट्टा-भाई, कौण किसे की माई रे!
करम कमाई गेल चलेगी, झूठी जग की माया भाई रे।

हरियाणवी भजन।
--------------------
प्रस्तुति के लिए कृत्रिम मेधा का उपयोग किया गया है।

06/05/2026

Safar - Haryanvi Laghu Katha. सफर-1980 के दशक की रोहित कुमार हैप्पी की हरियाणवी लघुकथा। एक किसान के जीवन की मार्मिक कहानी। कहानी की प्रस्तुति में कृत्रिम मेधा का उपयोग किया गया है।

04/05/2026

या हरियाणवी लघुकथा 80 के दशक म्हं 'दैनिक ट्रिब्यून' म्हं प्रकाशित होई थी--इब वीडियो के रूप म्हं आप भाइयाँ के साथ साझा।

यूट्यूब
https://youtu.be/OGSzKFOkNCY?si=r_Pe6bMHRpsiwnz9

सफर - रोहित कुमार 'हैप्पी' की हरियाणवी लघुकथा (Haryanvi Short Story)। किसान दुनिया का पेट भरै सै, पर उसका खुद का पेट अर सुपणै हमेशा "अगली फसल" पै टिके रहवैं सै। यो किस्सा किसान की उस कड़वी सच्चाई नै दिखावै सै, जिस म्हं वा सारी दुनिया का पेट भरण खात्तर हाड-तोड़ मेहनत करै सै, पर आखिर म्हं उसके हाथ बस "अगली फसल की आस" लागै सै। यो सफर सिर्फ खेत तै मंडी तक का कोनी, यो एक किसान की उम्मीद अर हार के बीच का कसूता चक्कर सै। कहानी यो संदेश देवै सै के किसान का संघर्ष सिर्फ खेत ताईं कोनी, बल्कि मंडी की राजनीति अर कुदरत की मार तै भी सै।

किसान के जीवन पर एक मार्मिक हरियाणवी लघुकथा। Safar - Haryanvi Laghukatha (Haryanvi Short Story) by Rohit Kumar Happy.

म्हारा हरियाणा की प्रस्तुति को प्रभावी बनाने के लिए आवाज़ और दृश्यों के लिए कृत्रिम मेधा का उपयोग किया गया है।

25/04/2026

हरियाणे का छोरा देख - म्हारा हरियाणा की प्रस्तुति | Haryane Ka Chhora Dekh | New Haryanvi Song 2026

19/04/2026

म्हारा हरियाणा की खास प्रस्तुति: लगा बुढेरा एक बताण --रोहित कुमार 'हैप्पी का गीत | Desi Haryanvi Geet by Rohit Kumar Happy. Music and some Visual clips produced with AI assistance.

Want your school to be the top-listed School/college in Auckland?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


2/156 Universl Drive, Henderson
Auckland
0610