21/03/2025
दाखिला शुरु
जामेअतुल इस्लाह लुम्बिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नं0-5, मोहसड़, जिला रूपन्देही नेपाल के आसपास और नेपाल व हिन्द के तमाम इलाकों के मुस्लिम भाइयों को हम यह खुशखबरी सुनाते हैं कि तालीमी साल 2025/26 में जामेअतुल इस्लाह की व्यवस्थापन समिति ने जामेआ के निस्वाँ सेक्सन में हास्टल का बेहतरीन व्यवस्था किया है जहाँ उच्च शिक्षा के लिए 22 काबिल शिक्षक मोकरर हैं, इस लिए शिक्षा प्राप्त करने वाली दिनी छात्राओं और उनके गार्जियन को बाखबर किया जा रहा है कि उच्च शिक्षा की खातिर जामेआ की खिदमात और सेवाएँ हासिल करें। याद रहे यह जामेआ जिला रूपन्देही नेपाल का नमूना तालिमी इदारा है जहाँ दीनी शिक्षा के साथ-साथ असरी शिक्षा पर भी खास ध्यान दिया जाता है, आप से निवेदन है कि आप हमें सिर्फ एक साल सेवा का अवसर दें। जामेआ में दाखिला आज ही से शुरू है और 15 अप्रैल 2025 तक होगा, दाखिला की इच्छुक छात्रायें जल्दी करें, सीटें सीमित हैं।
👉जामेआ में छात्राओं के लिए सहूलियात
1️⃣जामेआ में छात्राओं के लिए बेहतरीन किचन का इन्तेजाम किया गया है।
2️⃣छात्राओं के नहाने के लिए साफ सुथरे बाथरूम और वाशिंग मशीन का इन्तेजाम है।
3️⃣छात्राओं के मोताले के लिए लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है।
4️⃣छात्राओं के आने जाने के लिए बस की सुविधा बहुत जल्द हो जाएगी-इंशाअल्लाह
👉जामेआ के कारनामें-
जामेआ के नुमाया कारनामों में से एक अहम कारनामा यह है कि शैक्षिक सत्र 2025/26 में 26 फरवरी 2025 को जामेआ से 8 छात्रायें फारिग होकर रेदाये फजीलत से सरफराज हुई। इसी तरह जामेआ के कारनामों में से एक बड़ा कारनामा यह भी है कि पिछला शैक्षित सत्र 2023/2024 में कक्षा-8 के नगर अस्तरी बोर्ड परीक्षा में जामेआ की 22 छात्राओं ने पूरे नगर पालिका के मदरसों और स्कूलों में सबसे अधिक नम्बरात हासिल करके टॉप पोजीशन से कामयाब हुईं।
👉कम्प्यूटर सेक्सन का क्याम।
जामेआ में छात्राओं को कम्प्यूटर सिखाने के लिए 20 अदद नये कम्प्यूटर का इन्तेजाम कर दिया गया है, और छात्राओं को सिलाई, कढ़ाई के लिए एक दरजन सिलाई मशीनों का इन्तेजाम जामेआ ने पहले से कर रखा है जिस में छात्राओं को सिलाई के हुनर से आरासता किया जाता है और किया जाता रहेगा, इंशाअल्लाह