01/03/2026
वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना के साथ क्रांतिधरा साहित्य अकादमी भारत द्वारा नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 - 31 मई 2026 ( जेठ 15, 16, 17 विक्रम संवत 2083) तिथियों में होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नेपाल भारत साहित्य महोत्सव के सप्तम संस्करण में आप सभी साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, ज्योतिषाचार्य , शिक्षाविद् और शोधार्थी आमंत्रित हैं।
काठमांडू महोत्सव में पुस्तक विमोचन, पुस्तक समीक्षा, साक्षात्कार, शोधपत्र, सामाजिक व साहित्यिक परिचर्चाएं, व्यंग्य, लघुकथा, कहानी, रिपोर्ताज, अनुवाद, बहुभाषी कवि सम्मेलन, मुशायरा और सम्मान सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सभी भारतीय पंजीकृत सदस्यों के लिए कार्यक्रम के दौरान होटल में आवासीय, सात्विक भोजन, साहित्यिक महोत्सव में सहभागिता, काठमांडू भ्रमण आदि व्यवस्था आयोजन समिति की रहेगी। अपने शहर से काठमांडू आने जाने की व्यवस्था सभी सदस्य अपने स्तर पर करेंगे।
काठमांडू में होने वाले तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव में सहभागिता के लिए पंजीकरण किये जा रहे हैं* *पंजीकरण संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए डॉ विजय पंडित: आयोजक से फोन +918006634266 से संपर्क कीजिए।
विशेष रूप से ख्याल रखें कि पंजीकरण शुल्क केवल 'क्रांतिधरा साहित्य अकादमी' के बैंक खाते में जमा किया जा सकता है या डॉ विजय पंडित के मोबाइल नंबर पर UPI कर सकते हैं इसके अलावा कोई भी व्यक्ति / संस्था अधिकृत नहीं है।
धन्यवाद
लक्ष्मी शर्मा: एडमिन
नेपाल भारत साहित्य महोत्सव: नेपाल
हिन्दी अकादमी नेपाल
क्रांतिधरा साहित्य अकादमी
मेरठ, भारत
+918006634266
Email : [email protected]