18/11/2024
यमुना संदेश न्यूज़ चैनल जगाधरी:- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी ने सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर पंजाब में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन 2 में रजत पदक जीता है । होशियारपुर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन 2 टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन तक सिल्वर ऑक इंटरनेशनल स्कूल में किया गया । इस चैंपियनशिप में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी की आन्या टंडन, आराध्या टंडन, एंजेल त्यागी वह हिताशी बत्रा ने लड़कियों की अंडर 17 टीम का प्रतिनिधित्व किया। आन्या व आराध्या ने अंडर 17 टीम वर्ग के फाइनल में पहुंची और सिल्वर मेडल अपने नाम कर जिला यमुनानगर का नाम रोशन किया। यह चारों बच्चे एडवांटेज टेनिस अकैडमी यमुनानगर में कोचिंग लेती है । अपने पहले राउंड में आन्या व आराध्या ने शाह सतनाम जी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा हरियाणा से अपने दोनों एकल मुकाबले जीते और टीम को विजयी करवाया । अपने दूसरे मुकाबले क्वार्टर फाइनल में भी अपने दोनों एकल मुकाबले जीतकर मानव मंगल स्मार्ट स्कूल मोहाली पंजाब को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया । सेमीफाइनल मुकाबले में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल जालंधर पंजाब को 2-0 से हराया और फाइनल में प्रवेश किया । सेमीफाइनल मुकाबले में अपने पहले एकल में खेलते हुए आराध्या टंडन ने साना को कड़े मुकाबले में 6-4 से हराया । दूसरे एकल मुकाबला में आन्या टंडन ने भाविका को 6-1 से हराया । फाइनल मुकाबले में सतलुज पब्लिक स्कूल सिरसा ने सैक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी को 2-0 से हराया और विजयी ट्रॉफी पर कब्जा किया । फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा, जिसमें आन्या प्रज्ञा से कड़े मुकाबले में 6-5(1) से हारी, मैच के दौरान आन्या के पास मैच पॉइंट भी थे, पर वह मैच पॉइंट को जीत में तब्दील नहीं कर पाई। दूसरे एकल मुकाबले में सिरसा की भर्ती ने आराध्य को 6-3 से हराया ।आन्या व आराध्या के कोच ललित टंडन ने बताया कि फाइनल में पहुंची दोनों ही टीमें सोनीपत हरियाणा में आगामी माह नवंबर 2024 को ऋषिकुल विद्यापीठ सोनीपत हरियाणा में होने वाले सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी । आन्या टंडन व आराध्या टंडन सैक्रेड हार्ट कन्वेंट स्कूल जगाधरी की नवमी व आठवीं कक्षा की छात्रा है ।
ऋषिकुल विद्यापीठ सोनीपत में तीन दिवसीय सीबीएसई नेशनल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गयी । इस प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत तथा विदेशों से लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था । इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 के टीम, एकल व मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले गए । इस प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल जगाधरी ने नॉर्थ जोन सीबीएसई टूर्नामेंट जीत कर अपनी जगह बनाई थी । सेक्रेड हार्ट स्कूल जगाधरी की लड़कियों की टीम ने भी अपनी अंडर 17 मैं टीम, एकल व मिक्स डबल्स के मुकाबले खेले। टीम इवेंट में आन्या टंडन, आराध्य टंडन, हिताशी बत्रा व एंजेल त्यागी ने भाग लिया । कोच ललित टंडन ने बताया कि टीम ने अपना अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रुप स्टेज क्वालीफाई किया व क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा से हारे । कोच ललित टंडन ने खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया कि आराध्या टंडन ने अंडर- 17 मिक्स्ड डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया । आराध्या टंडन ने मिक्स डबल्स में इंदौर के मयंक को अपना जोड़ीदार बनाया, क्वार्टर फाइनल तक के अपने मुकाबले जीतने के बाद इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया व सेमीफाइनल में उन्होंने चरण व सलोनी की टीम को 3-0 से हराया । फाइनल मुकाबला उनका कौस्तुभ व मिशिका से हुआ जिसमें उन्हें कड़े मुकाबले के बाद 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वापस पहुंचने पर आराध्य को प्रिंसिपल सिस्टर जसीना ने खूब सराहा वह भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी । जगाधरी क्लब के प्रधान व्यास गोयल, सचिव महेंद्र बजाज, कोषाध्यक्ष उमेश उप्पल व खेल सचिव श्री संदीप गुप्ता ने आराध्या वह उनके परिवार को बधाई दी व भविष्य में और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और यह भी बताया कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसमें शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है तथा तनाव मुक्त जीवन जीने में लाभ मिलता है । खेल के द्वारा हम अपने जीवन में अनुशासन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
*सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल जगाधरी* के स्पोर्ट्स डे के अवसर पर आन्या व आराध्या दोनों बहनों ने 9 मेडल जीते । जिसमें आराध्या ने 4 पदक अपने नाम कीये। 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, लॉन्ग जंप, हाई जंप, व रिले रेस में रजत पदक प्राप्त किये ।
आन्या ने कुल 5 पदक प्राप्त किया जिसमें की लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक, 200 मीटर दौड़ व रिले रेस में रजत पदक, हाई जंप और 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया ।