27/01/2023
Republic day 2023
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयधर के प्रांगण में मुख्य अतिथि गाँव जयधर की सरपंच श्रीमती सुभाना आज़मी व गाँव की बेटी शिवानी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता जी की अध्यक्षता में सबसे पहले गाँव से आये पंचायत सदस्यों,केनरा बैंक के सीनियर मैनेजर श्री राजेश कुमार, बैंक अधिकारी श्री सुरेन्द्र काम्बोज व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का भव्य स्वागत किया गया।इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के अध्यापक श्री अनिल कुमार शास्त्री ने निपुण गाँव/निपुण वार्ड़ की शपथ दिलाई। तदनन्तर कामर्स की प्राध्यापिका श्रीमती सुषमा गुर्जर जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। केनरा बैंक दादूपुर के सौजन्य से गत वर्ष अनुसूचित जाति प्रथम श्रेणी वाले विद्यार्थियों को पाँच-पाँच हज़ार कैश प्राइज़ व जिला व राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गिफ़्ट प्रदान किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के एस एम सी सदस्यों,मुख्य अतिथि, बैंक अधिकारियों,विद्यालय स्टाफ़, प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले बच्चों,साँस्कृतिक कार्यक्रम वाले बच्चों,अन्य कार्यों में सहयोग देने वाले बच्चों को विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेमलता जी ने स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया। नवजात कन्या शिशुओं की माताओं को भी कैश प्राइज़ देकर प्रधानाचार्या जी ने सम्मानित किया। अन्त में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान्न, चाय व समोसा इत्यादि जलपान करवाया गया। इस अवसर पर गाँव से गणमान्य राव मजीद जी,संदीप सिक्का जी,अबरार जी,मनप्रीत जी,अमन जी,राकिब जी व सभी पंच उपस्थित रहे।