02/09/2026
*बिहार में लाइब्रेरियन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के बाद समिति ने परीक्षा आयोजन का निर्णय लिया है।*
*परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि पात्रता परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। समिति द्वारा परीक्षा का परीक्षाफल दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।*
*इस परीक्षा के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति बाद में जारी की जाएगी। BLIS डिग्री धारक अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती के रास्ते में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। पात्रता परीक्षा और आगामी नियुक्ति से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी समिति की विज्ञप्ति का इंतजार करें। ゚viralシ