तक्षशिला गुरुकुल

तक्षशिला गुरुकुल An English-medium School By Takshashila Educational Trust, Warisaliganj (Nawada)

तक्षशिला गुरुकुल वार्षिकोत्सव 2026NIFT डायरेक्टर कर्नल श्री राहुल शर्मा, बड़हिया नगर परिषद पूर्व चेयरमैन श्री अमित कुमार...
02/02/2026

तक्षशिला गुरुकुल वार्षिकोत्सव 2026
NIFT डायरेक्टर कर्नल श्री राहुल शर्मा, बड़हिया नगर परिषद पूर्व चेयरमैन श्री अमित कुमार, नवादा पूर्व सिविल सर्जन डॉ श्री विमल सिंह, नालंदा मा० सह संघालचालक श्री अशोक कुमार।
व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण।

21/01/2025

योग...

माँ भगवती का आशीर्वाद ले कर आज ग्राम अपसढ़ से प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आज पहले दिन अपसढ़, चकवाय, मालीचक, खानापुर...
05/01/2025

माँ भगवती का आशीर्वाद ले कर आज ग्राम अपसढ़ से प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आज पहले दिन अपसढ़, चकवाय, मालीचक, खानापुर तथा वारिसलीगंज के विष्णु मिल में प्रवास हुआ। इस दौरान आगामी सत्र 2025-26 में नामांकन की प्रक्रिया, दिनांक 19 जनवरी को होने वाली प्रथम प्रवेश परीक्षा इत्यादि से संबंधित जानकारियां अभिभावकों को दी गई। वर्तमान समय में तक्षशिला गुरुकुल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की प्रगति से उनके अभिभावक काफी संतुष्ट और प्रसन्न दिखे और उन्होंने अपने बहुमुल्य अनुभव और सुझाव भी साझा किए।

तक्षशिला गुरुकुल के नये सत्र में नामांकन प्रारंभ है।प्रवेश परीक्षा तिथि - 19 जनवरी 2025संपर्क - 8340291530
04/01/2025

तक्षशिला गुरुकुल के नये सत्र में नामांकन प्रारंभ है।
प्रवेश परीक्षा तिथि - 19 जनवरी 2025
संपर्क - 8340291530

**'तक्षशिला गुरुकुल' प्रवेश परीक्षा (19 जनवरी 25)**1. तक्षशिला गुरुकुल में सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्ष...
02/01/2025

**'तक्षशिला गुरुकुल' प्रवेश परीक्षा (19 जनवरी 25)**

1. तक्षशिला गुरुकुल में सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा '19 January' को होने वाली है।

2. तक्षशिला गुरुकुल में इस वर्ष 'क्लास I से VIII' तक के विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं। अगले वर्ष इसे बढ़ा कर क्लास I से X तक कर दिया जाएगा।

3. प्रवेश परीक्षा देने के लिये सबसे पहले registration की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए विद्यालय के कार्यालय से ₹500 शुल्क दे कर आप admission form तथा prospectus प्राप्त करेंगे। तत्पश्चात इसे अच्छी तरह भर कर कार्यालय में जमा करेंगे।

4. क्लास I से क्लास VIII के लिए, प्रवेश परीक्षा में हर विद्यार्थी से 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएँगे। विद्यार्थी के बौद्धिक क्षमता के लिए 20 अंक गणित के और भाषा ज्ञान के लिए 10 अंक इंगलिश और 10 अंक हिन्दी के।
5.प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 40% अंक लाना अनिवार्य है।
6.प्रवेश परीक्षा के 3 दिनों के उपरांत परिणाम जारी किया जाएगा जिसकी जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के 7 दिनों के भीतर नामांकन करवाना अनिवार्य है, अन्यथा निबंधन रद्द समझा जाएगा।
7.अन्य किसी भी तरह की जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से अथवा नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

कार्यालय,
तक्षशिला गुरुकुल,
वारिसलीगंज (नवादा)।
Website: www.takshashilagurukul.in
Principal: 8340291530

वारिसलीगंज के एस.एन.सिन्हा महाविद्यालय में आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में 'तक्षशिला गुरुकुल' के शिक्षक 'अभिनन्दन' जी ...
28/11/2024

वारिसलीगंज के एस.एन.सिन्हा महाविद्यालय में आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता में 'तक्षशिला गुरुकुल' के शिक्षक 'अभिनन्दन' जी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर उन्हें विद्यालय परिवार की तरफ़ से ढे़र सारी बधाई और शुभकामनाएं। 💐

आचार्य जी के मार्गदर्शन में संगीत साधना में लगे हुए 'तक्षशिला गुरुकुल' के विद्यार्थी।
23/11/2024

आचार्य जी के मार्गदर्शन में संगीत साधना में लगे हुए 'तक्षशिला गुरुकुल' के विद्यार्थी।

*तक्षशिला गुरुकुल संबद्धता प्रमाण पत्र*तक्षशिला एजुकेशनल ट्रस्ट, पिछले पाँच महीनों से विद्यालय की शिक्षा विभाग, बिहार सर...
12/11/2024

*तक्षशिला गुरुकुल संबद्धता प्रमाण पत्र*
तक्षशिला एजुकेशनल ट्रस्ट, पिछले पाँच महीनों से विद्यालय की शिक्षा विभाग, बिहार सरकार से मान्यता हेतु प्रयासरत थी। माता सरस्वती की कृपा एवं अभिभावकों के आशीर्वाद से 05 नवम्बर को शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा विद्यालय को संबद्धता प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है। 'तक्षशिला गुरुकुल' अब बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा अधिकृत विद्यालय है। विद्यालय द्वारा निर्गत ट्रांसफ़र सर्टिफिकेट भी अब बिहार के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में मान्य होगा। विद्यालय के प्रति आपका विश्वास हमारी पूँजी है। विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्था तक्षशिला गुरुकुल की प्राथमिकता है।

निदेशक,
तक्षशिला गुरुकुल
वारिसलिगंज, नवादा (बिहार)
Www.takshashilagurukul.in

तक्षशिला विद्यार्थी दैनिक आचरण सूचनासभी विद्यार्थी प्रातः जागृत होने के बाद विस्तर पर अपने हस्तरेखा को देखते हुए प्रातः ...
10/05/2024

तक्षशिला विद्यार्थी दैनिक आचरण सूचना

सभी विद्यार्थी प्रातः जागृत होने के बाद विस्तर पर अपने हस्तरेखा को देखते हुए प्रातः स्मरण का पाठ करेंगे।

कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
करमूले तु गोविन्द: प्रभाते कर दर्शनम्॥

समुद्रवसने देवि! पर्वतस्तनमण्डले।
विष्णुपत्नि! नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्वमे ॥

अर्थ : हमारी हथेली के अग्रभाग में, धन की देवी लक्ष्मी का वास है, हथेली के मध्यभाग में ज्ञान की देवी सरस्वती निवास करती हैं तथा हथेली के मूलभाग में भगवान् गोविंद जो प्राणीमात्र की रक्षा करते हैं, का वास होता है और इस प्रकार का विचार कर नेत्रों के सम्मुख मूर्ति का ध्यान करते हुए प्रातः काल में हथेलियों का दर्शन करना चाहिए।
हे मातृभूमि देवी! जिसकी रक्षा स्वयं विष्णु करते हैं, मैं तुम्हें नमस्कार करता हूँ। हे सागर रूपी परिधानों और पर्वत रूपी वक्षस्थल से शोभायमान धरती माता। मुझे चरणों से स्पर्श के लिए क्षमा करो।।

प्रातः स्मरण के उपरांत भूमि को हाथों से स्पर्श कर प्रणाम करना है।

तक्षशिला की वंदना पुस्तिका पेज 9 में प्रातः स्मरण मंत्र दिया गया है।

मातृ देवो भव। पितृ देवो भव। आचार्य देवो भव। अतिथि देवों भव। - तैत्तिरीयोपनिषद
माता पिता आचार्य और अतिथि को देवता की श्रेणी में रखा गया है। विद्यार्थी प्रातः स्मरण करने के बाद विस्तर का त्याग करेंगे। विस्तर छोड़ने के बाद सबसे पहले अपने माता पिता और बड़ों का चरणस्पर्श दोनों हाथों से झुक कर करना है।
उसके उपरांत दैनिक कार्य से निवृत होकर स्नान आदि के बाद पूजाघर में कुल देवी को प्रणाम कर घर से बाहर निकलना है, घर से बाहर निकलने के बाद ग्रामदेवी मंदिर में प्रणाम कर दिन की शुरुआत करनी है। विद्यालय पहुँचने के उपरांत विद्यालय के सभी आचार्य का चरणस्पर्श कर विद्यालय प्रवेश करना है।

अभिभावक विद्यार्थी के दैनिक आचरण की चिंता करें।

धन्यवाद,
तक्षशिला गुरुकुल
वारिसलीगंज (नवादा)

Address

Warisaliganj
805130

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when तक्षशिला गुरुकुल posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category