Maharishi Aurobindo Ghosh Science College , Dakpathar

Maharishi Aurobindo Ghosh Science College , Dakpathar Located in Vikasnagar, M. A. Ghosh I. C. is a premier institution dedicated to cultivating a passion for science among students.

Since 2004, we have focused on providing a rigorous education in science, technology, engineering, and mathematics

आज हमारे विद्यालय महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए छात्र परिषद का गठन कि...
13/07/2026

आज हमारे विद्यालय महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें छात्र न्यायाधीश आयुष थापा व मानवी शर्मा को मनोनीत किया गया जबकि हेड गर्ल्स व वह हेड बॉय पद पर ईशांत चौहान व मानसी भाटी को मनोनीत किया गया जबकि कैप्टन वाइस कैप्टन पद पर अमान व खुशी चौहान को मनोनीत किया गया साथ ही सभी छात्र परिषद के सदस्यों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरुण डबराल जी द्वारा दिलाई गई एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं कार्यों की जानकारी प्रदान की इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर की ओर से 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं​🧘‍♂️ *अंतर्राष्ट्रीय ...
21/06/2026

महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर की ओर से 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​🧘‍♂️ *अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* (*21 जून*) 🧘‍♂️
​"*योग भगाए रोग, चलो अपनाएं योग‍‌।
समस्त विद्यालय परिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सादर प्रणाम🙏🙏
​आप सभी को विदित है कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य और ऊर्जा के इस उत्सव में अपनी गरिमामयी उपस्थिति के लिए हार्दिक अभिनंदन

26/05/2026

महर्षि अरविन्द घोष इंटर कॉलेज में ध्यान योग साधना कार्यक्रम

अपने विद्यालय महर्षि अरविन्द घोष इंटर कालेज डाकपत्थर में पंच दिवसीय ध्यान-योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें व...
26/05/2026

अपने विद्यालय महर्षि अरविन्द घोष इंटर कालेज डाकपत्थर में पंच दिवसीय ध्यान-योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभा किया

सत्र 2025–26 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल /इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के अनुसार महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज, डाकप...
25/04/2026

सत्र 2025–26 उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल /इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के अनुसार महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज, डाकपत्थर का प्रदर्शन काफी उत्कृष्ट रहा। इंटरमीडिएट वर्ग में कुल 110 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 96.36% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें 69 छात्र और 41 छात्राएँ शामिल थीं। अधिकतर विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि बहुत कम विद्यार्थी अनुत्तीर्ण या कंपार्टमेंट में रहे। श्रेणी (Division) के अनुसार इंटरमीडिएट में लगभग 72 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 34 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय में आशीष चौहान ने 91.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, उनके बाद आदित्य गैरोला (84.40%), आयुष नेगी (83.40%), अभिनव माथुर (81.60%) और प्रियांशु तोमर (79.40%) रहे।

हाईस्कूल वर्ग में कुल 93 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनका परिणाम 97.84% रहा, जो अत्यंत सराहनीय है। इसमें 54 छात्र और 39 छात्राएँ सम्मिलित थे। श्रेणी के अनुसार लगभग 54 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 34 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा लगभग 2 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की। इस वर्ग में आयुष थापा ने 86.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मानवी शर्मा और सार्थक राणा ने 84.40% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद मानसी भाटी (83.80%) और खुशी चौहान (83.40%) ने अंक प्राप्त किया।
समग्र रूप से, दोनों वर्गों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिसमें उच्च उत्तीर्ण प्रतिशत, अधिक संख्या में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की उपलब्धियाँ विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्तर को दर्शाती हैं।

31/03/2026

**📢 Enroll Now at Maharishi Aurobindo Ghosh Science Inter College , Dakpathar – Where Excellence Begins! 📢**

Looking for the best school for your child? Maharishi Aurobindo Ghosh Science Inter College , Dakpathar offers a world-class education with a perfect blend of academics, extracurricular activities, and character-building programs.

✨ **Why Choose Us?**
✅ Highly qualified & dedicated faculty
✅ Interactive and modern learning environment
✅ Well-equipped classrooms, labs, and library
✅ Focus on creativity, critical thinking, and leadership
✅ A safe and nurturing atmosphere for holistic growth

🎓 Admissions Open for 2026-27 !

📞 Call us: 9760202231, 8218289171

Give your child the **best start in life** at Maharishi Aurobindo Ghosh Science Inter College , Dakpathar ! Enroll today! 🎒🏫

______________________________________________________

**📢 महर्षि अरबिंदो घोष साइंस इंटर कॉलेज, डाकपत्थर में दाखिला लें - जहां उत्कृष्टता शुरू होती है! 📢**

क्या आप अपने बच्चे के लिए सर्वोत्तम स्कूल खोज रहे हैं? महर्षि अरबिंदो घोष साइंस इंटर कॉलेज, डाकपत्थर शिक्षाविदों, पाठ्येतर गतिविधियों और चरित्र-निर्माण कार्यक्रमों के एक आदर्श मिश्रण के साथ विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। ✨
**हमें क्यों चुनें?**
✅ उच्च योग्य एवं समर्पित संकाय
✅ इंटरएक्टिव और आधुनिक शिक्षण वातावरण
✅ अच्छी तरह से सुसज्जित कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ और पुस्तकालय
✅ रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और नेतृत्व पर ध्यान दें
✅ समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित और पोषणपूर्ण वातावरण

2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ!

📞 हमें कॉल करें: 9760202231, 8218289171

महर्षि अरबिंदो घोष साइंस इंटर कॉलेज, डाकपत्थर में अपने बच्चे को **जीवन की सबसे अच्छी शुरुआत** दें! आज ही नामांकन करें! 🎒🏫

आज दिनांक 31-03-2026 को महर्षि अरबिन्द घोष इण्टर कॉलेज, डाकपत्थर का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस...
31/03/2026

आज दिनांक 31-03-2026 को महर्षि अरबिन्द घोष इण्टर कॉलेज, डाकपत्थर का सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।

इस परीक्षाफल के साथ सत्र में करायी गयी विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरूण डबराल जी एवं समाजसेवी श्री श्याम सिंह थापा जी द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नितिन कुमार (अभिभावक) तथा श्रीमती सुषमा राणा जी (क्षेत्र पंचायत सदस्य डाकपत्थर) जी अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए सरस्वती वन्दना से कार्यक्रमम का शुभारम्भ हुआ। विद्यालय के छात्र/छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के उपरान्त विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरूण डबराल द्वारा सत्र 2025-26 की उपलब्धियों एवं प्रगति रिपोर्ट विस्तृत रूप से अभिभावको तथा छात्र/छात्राओं के सम्मुख प्रस्तुत की गयी। साथ ही नवीन सत्र हेतु विभिन्न विषयो से सम्बन्धित प्रस्ताव एवं कार्य योजनाओ पर अभिभावकों से चर्चा कर जानकारी दी गयी। इस अवसर पर श्री नितिन कुमार जी ने छात्र/छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि छात्रों को अध्ययन के साथ-साथ अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। विद्यालय के अध्यापक श्री भरत सिंह चौहान ने आये हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत अभार व्यक्त कर छात्र/छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल 100% रहा शिक्षकों के परिश्रम के साथ-साथ अभिभावक सहयोग की सराहना की गयी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। श्रीमती सरिता सैनी एवं कु० सुमिता लखरवाल जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया ।

विभिन्न कक्षाओं में क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्रा निम्नवत् हैं -

Nursery

Riddhi Varma – 98.25% (Position I)
Samarth Tomar – 98.25% (Position I)
Bihan Chauhan – 95.58% (Position II)
Jinal Sharma – 95.42% (Position III)

LKG

Jayhant Chauhan – 96.75% (Position I)
Jivika Pundir – 96.16% (Position II)
Avantika – 96.08% (Position III)

UKG

Aayansh Sharma – 98.41% (Position I)
Aarvi Chauhan – 98.25% (Position II)
Aarushi Chauhan – 97.75% (Position III)

Class I

Pallavi Joshi – 96.31% (Position I)
Namish – 95.81% (Position II)
Aradhya Sharma – 93.12% (Position III)

Class II

Devanshi Rajput – 98.31% (Position I)
Dishu Rana – 92.56% (Position II)
Aarabh Chauhan – 86.12% (Position III)

Class III

Kanishk Joshi – 96.5% (Position I)
Aartik Singh Chauhan – 96% (Position II)
Ananya Thapa – 94% (Position III)

Class IV

Aradhya Chauhan – 96% (Position I)
Aradhya Tomar – 95.83% (Position II)
Aarna – 94% (Position III)

Class V

Aaradhya Multani – 98.88% (Position I)
Aaradhya Kothari – 98.27% (Position II)
Ritika – 93% (Position III)

Class VI

Adarsh Verma – 86% (Position I)
Arpita – 85.55% (Position II)
Aarav Nautiyal – 85.5% (Position III)

Class VII

Pratyasksh Rai – 94.6% (Position I)
Kanika – 92.5% (Position II)
Ayushi Rai – 90% (Position III)

Class VIII

Ayush – 95.15% (Position I)
Navya – 94.45% (Position II)
Riya Tomar – 94.3% (Position III)

Class IX

Divya – 97.2% (Position I)
Khushi – 91.9% (Position II)
Akshara Chauhan – 87.9% (Position III)

Class XI

Jivika Singh Berwal – 83% (Position I)
Mohd. Amaan – 82.6% (Position II)
Priya – 82% (Position III)

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी काफी संख्या में उपस्थित रहें। विद्यालय के अध्यापको में कुंवर सिंह राय, शूरवीर सिंह तोमर, अमित कोठियाल, श्रीमती सरिता सैनी, श्रीमती एकता चौहान, श्री कुशलानन्द पुरोहित जी, विनतोष गैरोला, दीपक, श्रीमती सरिता बिजल्वाण, रेनू, कमल सिंह बिष्ट, इन्द्रजीत सिंह, श्रीमती शीतल शर्मा, सुमित, श्रीमती कृष्णा जोशी, श्रीमती अनीता नयाल, श्रीमती कुसुम ध्यानी, श्रीमती आंचल वर्मा एवं कु० रेनू आदि अध्यापक/अध्यापिकाये कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

03/02/2026

Address

Dakpathar
Vikasnagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Maharishi Aurobindo Ghosh Science College , Dakpathar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share