Vidisha Comptition PAGE

Vidisha Comptition PAGE This is a educational Channel. Here u can Get Extra Knowledge �����

भारत में थल सेना दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर – 15 जनवरी भारत में 15 जनवरी को थल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस ...
17/01/2019

भारत में थल सेना दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर – 15 जनवरी भारत में 15 जनवरी को थल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के अवसर देश की रक्षा में ...
....... currentaffairs.gktoday.in/hindi-current-affairs © GKToday

हिंदी करेंट अफेयर्स 2018 प्रश्नोत्तरी, हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रश्न एवं उत्तर 2018। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के .....

04/12/2016

अपना सामान्य ज्ञान (General Knowledge) परखिये इन प्रश्नों को हल करके।

(Check your gk – General Knowledge)

1. निम्न में से किस संस्था को विश्व बैंक के ‘सॉफ्ट लोन विंडो’ के रूप में जाना जाता है?

(a) IDBI
(b) IDA
(c) IMF
(d) RBI

उत्तर दिखायें
2. भारत का सबसे लंबा समुद्र तट कौन सा है?

(a) चपोरा समुद्र तट
(b) दियु समुद्र तट
(c) अक्सा समुद्र तट
(d) मरीना समुद्र तट

उत्तर दिखायें
3. निम्न में से किस समिति को प्राक्कलन समिति (Estimates Committee) के ‘जुड़वाँ बहन’ के रूप में जाना जाता है?

(a) लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee)
(b) सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति (Committee on Public Undertakings)
(c) विभागीय स्थायी समिति (Departmental Standing Committee)
(d) विशेषाधिकार समिति (Privilege Committee)

उत्तर दिखायें
4. आलू है एक –

(a) जड़ वनस्पति (Root vegetable)
(b) तना वनस्पति (Stem vegetable)
(c) कली वनस्पति (Bud vegetable)
(d) फल वनस्पति (Fruit vegetable)

उत्तर दिखायें
5. जम्मू-कश्मीर राज्य विधानसभा का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

(a) चार वर्ष
(b) पाँच वर्ष
(c) छः वर्ष
(d) सात वर्ष

उत्तर दिखायें
6. निम्न में से किस क्षेत्र में कोयले का सर्वाधिक भंडार है?

(a) ब्रह्मपुत्र घाटी
(b) दामोदर घाटी
(c) महानदी घाटी
(d) गोदावरी घाटी

उत्तर दिखायें
7. भारत ने पहली बार ओलम्पिक में भाग कब लिया?

(a) सन् 1896 में
(b) सन् 1900 में
(c) सन् 1904 में
(d) सन् 1924 में

उत्तर दिखायें
8. सुप्रसिद्ध विदुषी, लेखिका, कवियित्री एवं संपादिका इंदिरा गोस्वामी को किस भाषा के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

(a) बंगला
(b) ओड़िया
(c) आसामी
(d) हिन्दी

उत्तर दिखायें
9. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?

(a) मुख्यमंत्री
(b) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(c) राज्यपाल
(d) उपराष्ट्रपति

उत्तर दिखायें
10. रसाल निम्न में से किसका पर्यायवाची शब्द है?

(a) आम
(b) नींबू
(c) इमली
(d) जामुन

04/12/2016

1. गत अक्टूबर माह में विजयादशमी के अवसर पर तेलंगाना राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने कितने नये जिले बनने की घोषना की?

(a) 19
(b) 20
(c) 21
(d) 22

उत्तर दिखायें
2. अक्टूबर 2016 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस प्रतीक चिन्ह को जारी किया?

(a) सीआईपीएएम
(b) सीआईपीएएमआर
(c) सीआईएनएएम
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर दिखायें
3. 18 अक्टूबर, 2016 को मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्त्री इरोम शर्मिला ने एक नयी पार्टी बनाने की घोषणा की। उस पार्टी का नाम क्या है?

(a) पीपल्स डेमोक्रेटिक एलायंस
(b) लिबरल डेमोक्रेटिक एलायंस
(c) पीपल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस
(d) पीपल्स जस्टिस एलायंस

उत्तर दिखायें
4. निम्न में से कौन सा गेंदबाज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर है?

(a) जेम्स एंडरसन
(b) आर. अश्विन
(c) डेल स्टेन
(d) मोहम्मद आमिर

उत्तर दिखायें
5. निम्न में से किस लेखक को भारतीय ज्ञानपीठ ने 29वें मूर्तिदेवी पुरस्कार-2015 से सम्मानित किया है?

(a) जयंत परमार
(b) डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
(c) प्रो. कोलकलुरी इनोच
(d) प्रो. वीरसागर जैन

उत्तर दिखायें
6. विगत दिनों में भारत ने म्यांमार के साथ कितने समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?

(a) तीन
(b) पाँच
(c) सात
(d) नौ

उत्तर दिखायें
7. कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 का खिताब किस टीम ने जीता है?

(a) भारत
(b) चीन
(c) बंग्लादेश
(d) ब्रिटेन

उत्तर दिखायें
8. इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की भुखमरी सूचकांक-2016 में भारत का स्थान कौन-सा है?

(a) 103वाँ
(b) 99वाँ
(c) 97वाँ
(d) 107वाँ

उत्तर दिखायें
9. अगले साल होने वाले अंडर 17 वर्ल्ड कप फुटबाल के मैचों के आयोजन के लिए किसे फीफा से हरी झंडी मिल गई है?

(a) दिल्ली
(b) मुम्बई
(c) गुवाहाटी
(d) हैदराबाद

उत्तर दिखायें
10. बिमस्‍टेक ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि आतंकवाद को शह और सहारा देने वाले तथा आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों को पहचानकर जवाबदेह ठहराया जायेगा। बिमस्टेक कितने देशों का समूह है?

(a) सात (b) नौ (c) आठ (d) बीस

उत्तर दिखायें

22/06/2015

. ताशी और नुंग्शी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की प्रथम जुड़वां बहनें हैं। यह दोनों बहनें किस देश की हैं? उत्तर : भारत
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)

2. ट्रान्सपेरेंसी इंटरनेशनल के करप्शन पर्सेप्शन इंडेक्स-2014 में भारत की रैंकिंग कौन-सी है? उत्तर : 85वीं
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)

3. काले धन की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) के अध्यक्ष कौन हैं? उत्तर : एम.बी. शाह
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)

4. मिस वर्ल्ड-2014 के रूप में चयनित ‘रोलेन स्ट्रॉस’ किस देश की हैं?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)

5. भारत की सबसे बड़ी 130 मेगावॉट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना किस राज्य में प्रारंभ हुई है? उत्तर : मध्य प्रदेश
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)

भारतीय इतिहास
1. मोहनजोदड़ो में सबसे बड़ी इमारत कौन-सी थी? उत्तर : विशाल स्नानागार
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

2. दिल्ली की जाम्मा मस्जिद का निर्माण किसने क
राया था? उत्तर : शाहजहां

(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)

3. ऐहोल शिलालेख किसके कार्यों को दर्शाता है? उत्तर : पुलकेशिन द्वितीय
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

4. खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण किसने कराया था? उत्तर : चंदेल राजवंश
(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)

5. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था? उत्तर : शुद्धोधन
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेवले ग्रुप-डी परीक्षा-14)

स्वतंत्रता आंदोलन
1. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य किस षड्यंत्र में शामिल थे? उत्तर : काकोरी ट्रेन डकैत षड्यंत्र
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

2. भारत में सन् 1916 में कितने होम रूल संघों की स्थापना की गई थी? उत्तर : दो
(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)

3. कौन-सा आंदोलन खिलाफत आंदोलन के साथ शुरू किया गया था? उत्तर : असहयोग आंदोलन
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
4. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी? उत्तर : जवाहरलाल नेहरू
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15)
5. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे? उत्तर : बदरूद्दीन तैयबजी
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

अर्थव्यवस्था
1. ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ के अंतर्गत उद्घाटन दिवस पर ही कितने बैंक खाते खोले गए थे? उत्तर : लगभग डेढ़ करोड़
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
2. अरुंधती भट्टाचार्य किस बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं? उत्तर : भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15)
3. ग्लोबल वेल्थ डेटा बुक-2014 के अनुसार वर्तमान में भारत के सर्वाधिक 10 प्रतिशत धनी लोगों के पास देश की कुल कितनी संपत्ति का नियंत्रण है? उत्तर : 75 प्रतिशत
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)
4. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय किस शहर में स्थित है? उत्तर : मुंबई
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15)
5. भारत का रक्षा खर्च सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग कितने प्रतिशत है? उत्तर : 2.5 प्रतिशत
(उत्तर प्रदेश पीसीएस राजस्व निरीक्षक परीक्षा-15)

भूगोल
1. नदी के किस प्रकार के प्रवाह से डेल्टा का निर्माण होता है? उत्तर : समतल प्रवाह
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
2. जब बैरोमीटर का पारा अचानक गिर जाए तो यह किस बात का द्योतक है? उत्तर : आंधी या झंझावात की संभावना
(बिहार एसएससी स्नातक स्तर प्रारंभिक परीक्षा-15)
3. तुंगभद्रा, मालप्रभा तथा घाटप्रभा किसकी सहायक नदियां हैं? उत्तर : कृष्णा नदी
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
4. 452 ज्वालामुखियों वाला ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र किस महासागर द्रोणि में स्थित है? उत्तर : प्रशांत महासागर
(बिहार एसएससी स्नातक स्तर प्रारंभिक परीक्षा-15)
5. दुनिया में कॉफी का प्रमुख उत्पादक देश कौन-सा है? उत्तर : ब्राजील
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

भारतीय राजव्यवस्था
1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? उत्तर : राष्ट्रपति
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
2. किस संशोधन द्वारा संविधान में नौवीं अनुसूची जोड़ी गई थी? उत्तर : पहला संविधान संशोधन
(दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड पीजीटी परीक्षा-14)
3. भारत की पहली लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे? उत्तर : जी. वी. मावलंकर
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
4. संविधान ने हमें कितने मौलिक अधिकार दिए हैं? उत्तर : सात
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15)
5. राष्ट्रपति के वेतन और भत्ते भारत की किस निधि पर भारित होते हैं? उत्तर : संचित निधि
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

विज्ञान और प्रौद्योगिकी
1. क्रेस्कोग्राफ के आविष्कारक कौन थे? उत्तर : जगदीश चंद्र बसु
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
2. 18 दिसंबर, 2014 को इसरो ने श्रीहरिकोटा से अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। इसका नाम क्या है? उत्तर : जीएसएलवी मार्क–III
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
3. विटामिन-क्च2 का रासायनिक नाम क्या है? उत्तर : राइबोफ्लेविन
(आआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
4. यूएसबी (USB) का अर्थ क्या है? उत्तर : यूनिवर्सल सीरियल बस
(आरबीआई असिस्टेंट परीक्षा-14)
5. थायरोक्सिन हॉर्मोन में कौन-सा तत्व होता है? उत्तर : आयोडीन
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)

खेलकूद
1. फटबॉलर ‘क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ किस देश के नागरिक हैं? उत्तर : पुर्तगाल
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
2. टेरेन्स आर्थर वाल्श (टेरी वाल्श) किस खेल से संबंधित हैं? उत्तर : हॉकी
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15)
3. पुरुष हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2014 किस देश ने जीती है? उत्तर : जर्मनी
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
4. इंचियॉन एशियाई खेल-2014 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते थे? उत्तर : 11
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्ष-15)
5. रितु रानी किस खेल से संबंधित हैं? उत्तर : हॉकी
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)

पुरस्कार और पुस्तकें
1. ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? उत्तर : संयज बारू
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
2. मान बुकर पुरस्कार-2014 किसे प्रदान किया गया है? उत्तर : रिचर्ड फ्लेन्गान
(भारतीय डाक विभाग पोस्टमैन/मेलगार्ड परीक्षा-15)
3. वर्ष 2014 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार किसने जीता है? उत्तर : पैट्रिक मोदियानो
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
4. ‘द गाइड’ उपन्यास के लेखक कौन थे? उत्तर : आर. के. नारायण
(बिहार एसएससी स्नातक स्तर प्रारंभिक परीक्षा-15)
5. ‘द गुड, द बैड एंड द रिडिक्युलस’ के लेखक कौन हैं? उत्तर : खुशवंत सिंह तथा हुमरा कुरैशी
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)

अंतरराष्ट्रीय राजनीति
1. ईरान की संसद को क्या कहा जाता है? उत्तर : मजलिस
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
2. इंटरपोल का मुख्यालय कहां स्थित है? उत्तर : लियोन (फ्रांस)
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
3. फिनलैंड की राजधानी का नाम क्या है? उत्तर : हेलसिंकी
(आरआरसी दक्षिण पूर्व रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा-14)
4. ओमान की मुद्रा का नाम क्या है? उत्तर : रियाल
(न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी एओ परीक्षा-15)
5. पूर्वी तिमोर जो कि संयुक्त राष्ट्र संघ का 191वां सदस्य बना है, किस महाद्वीप में स्थित है? उत्तर : एशिया महाद्वीप

21/06/2015

1. दो केलों में 90 मिनट तक कड़े व्यायाम करने के लिए ऊर्जा होती है। केले को खुशी देने वाला फल भी कहा जाता है।
interesting facts

2. जो लोग जल्दी शरमा जाते हैं वे अधिक दयालु और विश्वसनीय होते हैं।
3. आप जिनसे प्यार करते हैं उनके बगल में सोने से न केवल अवसाद में कमी आती है बल्कि आपकी उम्र भी बढती है। आपको नींद जल्दी आती है और आप गहरी नींद में सोते हैं।
4. हमारे दिमाग में अच्छी यादों से ज्यादा बुरी यादों को याद रखने की क्षमता होती है।
5. बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दांए हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में कम्प्यूटर गेम्स और खेलों में ज्यादा तेजी से काम करते हैं।
6. सिर्फ एक घंटे तक भी अगर हेडफोन का इस्तेमाल कर लिया जाए तो आपके कानों में बैक्टीरिया 700 गुना ज्यादा बढ जाते हैं।
7. अगर आप मदद के लिए पुकार रहे हैं तो कुछ लोगों को खासतौर पर चुनिए जैसे आप जिन्होंने लाल शर्ट पहनी है। इससे उन लोगों को जिम्मेदारी का एहसास होगा और आपको मदद मिलने की संभावना बढ जाएगी।
8. आपकी लंबाई साधारण तौर पर आपके पिता पर जाती है जबकि दिमागी क्षमता, भावनात्मक मजबूती और शरीर की बनावट मम्मी पर।
9. काम करते समय खुद से बातचीत करने से ध्यान भटकना कम होता है।
10. 30 से 35 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेने से पढ़ा हुआ याद रखने का सबसे कारगर तरीका है।

21/06/2015

Archives for Current Affairs
समसामयिकी क्विज – 51 (Current Affairs 2015 gk Quiz in Hindi)
जी.के. अवधिया 21/06/2015

समसामयिकी क्विज (Current Affairs 2015 gk Quiz in Hindi)

1. फ्रांसीसी नौसेना के कौन से दो जहाज भारत-फ्रांस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास में भाग लेने के लिए विशाखापटनम पहुँचे हैं?

अ. Dixmude और Aconit
ब. Patri और Dixmude
स. Aconit और Patri
द. इनमें से कोई नहीं

2. आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कार्यसमूह गठित करने पर भारत के साथ किस देश की सहमति बनी है?

अ. म्यांमार
ब. बांग्लादेश
स. तंजानिया
द. फ्रांस

3. विश्व डोपिंग रोधी संस्था (वाडा) की 2013 की रिपोर्ट में डोपिंग के मामले में भारतीय एथलीट विश्व भर में कौन से स्थान पर है?

अ. दूसरे
ब. तीसरे
स. चौथे
द. पाँचवे

4. दुग्‍ध उत्पदान के क्षेत्र में देश में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए किन राज्यों को राष्‍ट्रीय डेयरी योजना में शामिल कर लिया गया है?

अ. उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश
ब. उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश
स. हरियाणा, बिहार और झारखंड
द. उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड

5. वाडा ने वर्ष 2013 की रिपोर्ट में किस देश के सबसे अधिक (212) खिलाड़ियों को डोपिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया?

अ. भारत
ब. तुर्की
स. रूस
द. जर्मनी

6. किस देश ने विश्व का पहला इलेक्ट्रिक विमान बनाया है?

अ. जापान
ब. चीन
स. रूस
द. अमेरिका

7. किस ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए दस सेकंड में कागज रहित तत्काल ऋण योजना पेश की है?

अ. भारतीय स्टेट बैंक
ब. आईसीआईसीआई बैंक
स. एचडीएफसी बैंक
द. एक्सिस बैंक

समसामयिकी क्विज (Current Affairs 2015 gk quiz) के प्रश्नों के सही उत्तर –

1. (अ) 2. (स) 3. (ब) 4. (द) 5. (स) 6. (ब) 7. (स)

19/06/2015

चावल – चावल भारत में सबसे अधिक उगाई जाने वाली फसल (crop) है। चावल उगाने के लिए 75 से.मी. से 200 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। चावल बोते समय 20 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 27 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। चिकनी, कछारी तथा दोमट मिट्टी को चावल की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, आन्ध्र प्रदेश, ओड़िसा, उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु चावल के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

गेहूँ – गेहूँ उत्तर भारत की सबसे पसंदीदा फसल (crop) है। गेहूँ उगाने के लिए 25 से.मी. से 75 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। चावल बोते समय 10 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 25 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। चिकनी तथा हल्की दोमट मिट्टी को गेहूँ की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। पंजाब, हरयाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश गेहूँ के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

ज्वार – ज्वार भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। ज्वार उगाने के लिए 30 से.मी. से 100 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। ज्वार बोते समय 21 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 25 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। हल्की दोमट मिट्टी को चावल की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, तथा तमिलनाडु ज्वार के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

बाजरा – बाजरा भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। बाजरा उगाने के लिए 50 से.मी. से 70 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। बाजरा बोते समय 25 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 35 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। बालुई मिट्टी को बाजरा की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, आन्ध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान बाजरा के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

मक्का – मक्का भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। मक्का उगाने के लिए 50 से.मी. से 100 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। मक्का बोते समय 25 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 30 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। गहरी दोमट मिट्टी को मक्के की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पजाब तथा राजस्थान मक्का के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

मूंगफली – मूंगफली भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। मूंगफली उगाने के लिए 75 से.मी. से 150 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। मूंगफली बोते समय 15 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 25 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। हल्की रेतीली मिट्टी को मूंगफली की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ मूंगफली के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

चाय – चाय भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। चाय उगाने के लिए 200 से.मी. से 300 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। चाय बोते समय 24 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 30 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। हल्की तथा उपजाऊ मिट्टी को चाय के बगानों के लिए उपयुक्त माना जाता है। गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र तथा छत्तीसगढ़ चाय के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

कपास – कपास भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। कपास उगाने के लिए 50 से.मी. से 100 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। कपास बोते समय 20 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 40 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। गहरी तथा मध्यम काली मिट्टी को कपास की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तथा हरयाणा कपास के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

गन्ना – गन्ना भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। गन्ना उगाने के लिए 100 से.मी. से 150 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। गन्ना बोते समय 30 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 35 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। दोमट या नमी वाली गहरी तथा चिकनी मिट्टी को गन्ने की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक तथा आन्ध्र प्रदेश गन्ना के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

जूट – जूट भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। जूट उगाने के लिए 100 से.मी. से 200 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। जूट बोते समय 25 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 35 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। कांप मिट्टी को जूट की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, ओड़िसा तथा आन्ध्र प्रदेश जूट के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

सरसों – सरसों भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। सरसों उगाने के लिए 75 से.मी. से 150 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। सरसों बोते तथा काटते समय 20 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। दोमट मिट्टी को सरसों की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब तथा असम सरसों के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

रेपसीड – रेपसीड भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। रेपसीड उगाने के लिए 75 से.मी. से 150 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। रेपसीड बोते तथा काटते समय 20 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। दोमट मिट्टी को रेपसीड की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब तथा असम रेपसीड के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

चना – चना भारत की प्रमुख फसलों (crops) में से एक है। चना उगाने के लिए 100 से.मी. से 200 से.मी. तक की वर्षा की आवश्यकता होती है। चना बोते समय 25 डिग्री सेल्शियस तथा काटते समय 35 डिग्री सेल्शियस तापमान होना चाहिए। हल्की दोमट तथा चिकनी मिट्टी को चने की खेती के लिए उपयुक्त माना जाता है। पंजाब, हरयाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्

Address

Vidisha
464001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vidisha Comptition PAGE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category