प्रदेश में महिलाओं पर हिंसा, बलात्कार, हत्या, लूट के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब माँगने के सवाल पर ऐपवा द्वारा आयोजित विधानसभा मार्च।
AISA BHU
AISA is a radical students movement defending the principles of Equality, Gender Justice, Education
Manifesto:
AISA is a revolutionary, democratic students’ organization. We have led struggles for the democratization of campus life, for a pro-people and scientific education system and for the right to education and employment. Through mobilizing the revolutionary, left, democratic and liberal sections of the student community, we are committed to organizing a broad-based students’ movement as a
25/10/2024
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ते बलात्कार, हत्या, अपहरण और लूट की शर्मनाक घटनाओं के खिलाफ़ आज 24 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिलाएं चारबाग रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर विधान सभा मार्च के लिए आगे बढ़ीं।
मार्च में लखनऊ, कानपुर अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, जालौन, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, पीलीभीत, रायबरेली आदि जिलों से महिलाएं शामिल थी।
#विधानसभा
12/10/2024
Adieu Professor!
Your indomitable spirit, courage, and commitment to justice will inspire us forever.
Rest in Power!
IIT BHU गैंग रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने और 13 प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को 11 महीने बाद निलंबित करने के खिलाफ आज BHU लंका गेट पर न्याय सभा और मार्च हुई। इस कार्यक्रम में JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष धनंजय शामिल होकर इस आंदोलन को JNUSU का समर्थन दिया।
07/10/2024
IIT BHU गैंग रेप मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने और 13 प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स को 11 महीने बाद निलंबित करने के खिलाफ आज BHU लंका गेट पर न्याय सभा और मार्च हुआ। इस कार्यक्रम में JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष धनंजय शामिल होकर इस आंदोलन को JNUSU का समर्थन दिया।
गौरतलब है कि 1 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा के साथ बीजेपी आईटी सेल के 3 पदाधिकारियों ने गैंगरेप किया था। परन्तु 8 महीने के अंदर ही 2 अपराधियों को जमानत भी मिल गई। एक तरफ उन्हे जमानत दी गई और वहीं दूसरी तरफ बीएचयू प्रशासन ने भाजपा के प्रति स्वामी भक्ति दिखाते हुए अप्रैल 2024 में आंदोलनकारियों पर ही अनुशासनात्मक समिति बैठा दी जिसमें आंदोलनकारियों पर हमला करने वाले दल एबीवीपी के सदस्य मौजूद थें। इस समिति ने सितंबर 2024 में कुल 13 लोगों को निलंबित कर दिया। निलंबन के साथ उन्हें हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा से भी वंचित किया गया है। साथ ही इन स्टूडेंट्स को 'अशिष्ट, आदतन अपराधी (हैबिचुअल ऑफेंडर) यूनिवर्सिटी प्रशासन के प्रति निम्न स्तर का सम्मान रखने वाले, विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले' कहा गया है। वास्तव यह वे स्टूडेंट्स है जो आईआईटी बीएचयू में गैंगरेप के आरोपियों पर कारवाई की मांग कर रहे थे। बीएचयू प्रशासन की ये कार्यवाही बेहद निंदनीय है बीएचयू प्रशासन जल्द से जल्द इन छात्रों का निलंबन वापस ले और कैंपस में हो रहे तमाम लैंगिक भेदभाव को खत्म करे तथा जीएस कैश को बहाल करे।
BHU प्रशासन नीचे गिरने की सारी हदें पार कर चुका है।
गर्ल्स हॉस्टल में वार्डन ने खुले आम धमकी दी है अगर कोई स्टूडेंट न्याय मार्च में शामिल हुई तो सस्पेंशन होगा।
दोस्तों, डरना नहीं है। आप सभी कल 3 बजे से लंका गेट पर जुटें। देश भर से हमें समर्थन आ रहा है कल बड़ी संख्या में छात्र, राजनीतिक दल और महिला साथी शामिल होंगे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष व लोकप्रिय छात्रनेता साथी धनंजय कल BHU में बलात्कार के मामले में न्याय माँगने वाले छात्रों के निलंबन के खिलाफ न्याय मार्च में शामिल होने बनारस आ रहे हैं। साथ ही वो छात्र समुदाय व शहर की जनता से इस मार्च में शामिल होने का आव्हान कर रहें है।
दिनांक -7 अक्टूबर
समय - 3 बजे
स्थान - लंका गेट, बीएचयू
05/10/2024
IIT-BHU गैंगरेप के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले
BHU के 13 छात्रों के निलंबन के खिलाफ
न्याय मार्च एवं सभा
7 अक्टूबर, 2024 (सोमवार) दोपहर 3 बजे से BHU लंका गेट
भारी संख्या में एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।
04/10/2024
BHU गैंग रेप पीड़िता के लिए न्याय मांग रहे BHU के छात्र/छात्राओं के निलंबन के खिलाफ़ आइसा इलाहाबाद ने किया विरोध प्रदर्शन।
छात्रों के निलंबन की वापसी एवं पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन।
1 नवंबर, 2023 की रात IIT-BHU कैंपस में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की विभत्स घटना घटी । घटना को अंजाम देने वाले तीनों बलात्कारी BJP के पदाधिकारी थे इसकी जानकारी यूपी पुलिस, सरकार और IIT-BHU निदेशक को होने के बावजूद इन बलात्कारियो पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2 महीनें बाद इनकी गिरफ्तारी होती है और उसके बाद आज वो जेल से बाहर हैं। घटना के 11 महीनें बाद छात्रा के लिए की न्याय की मांग कर रहे 13 छात्रों का निलंबन करना बेहद शर्मनाक है। इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन छात्र समुदाय को यह संदेश देना चाहता है कि कैंपस की न्यायपसंद लोकतांत्रिक आवाजों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
लेकिन छात्र समुदाय भी विश्वविद्यालय प्रशासन को यह साफ संदेश देना चाहता है कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी। और हम लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा के जरूरी सवालों पर आगे भी मुखर रहेंगे।
03/10/2024
BHU गैंगरेप मामले के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों के निलंबन के विरोध में रजिस्ट्रार को आज ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने जा रहे छात्रों को पुलिस बल और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों द्वारा तीन घंटे तक रोका गया और बार बार रजिस्ट्रार से मिलने से मना किया गया। छात्रों के भारी दवाब में आकर बाद में रजिस्ट्रार को मजबूरन उनसे ज्ञापन लेना पड़ा।
03/10/2024
BHU Students Suspension Must be Revoked!
Stand Against R**e Culture! Fight for Women’s Liberation!
AISA condemns the unilateral suspension of 13 students at the Benaras Hindu University (BHU). These students are among those who dared to demand justice for the IIT-BHU gang-r**e survivor. This is nothing, but an attempt to crush dissent and silence those who raised their voice for gender justice. The perpetrators, linked with the BJP, are roaming free and campaigning for their party, whereas those who protested for women’s safety are being shamefully castigated by the BHU administration.
From Unnao, Kathua, Hathras r**e incidents, and Brij Bhushan Sharan Singh being shielded, or women workers fighting for safe work places, r**e culture is being cultivated with impunity under the Modi-led BJP regime. We also saw how the BJP-led Gujarat Government released 11 convicted of gang-r**e of Bilkis Bano during the 2002 riots on the eve of Independence Day in 2022, and the likes of Asaram Bapu and Ram Rahim, who are convicted of sexual crimes, being released on parole to suit the requirements of elections, and allowing unhindered state and militarised violence in Manipur that has resulted in women being r**ed, the BJP has been complicit in protecting perpetrators of sexual violence. BHU administration is no different, and hence our battle against the systemic Brahminical patriarchy, which has allowed r**e culture to thrive must be waged.
Whether it is RG Kar Medical College or BHU, students will unite to fight against sexual violence and state repression. Our commitment towards equality, dignity and justice shall continue.
Towards fearless freedom!
Movement for Women’s Liberation, Student Unity Long Live!
Nilasis Bose,
National President,
Prasenjeet kumar.
National General Secretary,
AISA – All India Students' Association.
03/10/2024
BHU गैंग रेप पीड़िता के लिए न्याय मांग रहे BHU के छात्र/छात्राओं के निलंबन के खिलाफ़ लखनऊ विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन।
छात्रों के निलंबन की वापसी एवं पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित A-DCP को दिया गया ज्ञापन।
गौरतलब है कि 1 नवंबर, 2023 की रात IIT-BHU कैंपस में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है। घटना को अंजाम देने वाले तीनों बलात्कारी BJP के पदाधिकारी थे इसकी जानकारी यूपी पुलिस, सरकार और IIT-BHU निदेशक को होने के बावजूद इन बलात्कारियो पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2 महीनें बाद इनकी गिरफ्तारी होती है और उसके बाद आज वो जेल से बाहर हैं। घटना के 11 महीनें बाद छात्रा के लिए की न्याय की मांग कर रहे छात्रों का निलंबन करना बेहद शर्मनाक है। इस कार्रवाई के माध्यम से प्रशासन छात्र समुदाय को यह संदेश देना चाहता है कि कैंपस की न्यायपसंद लोकतांत्रिक आवाजों को पनपने नहीं दिया जाएगा।
लेकिन छात्र समुदाय भी विश्वविद्यालय प्रशासन को यह साफ संदेश देना चाहता है कि छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी। और हम लैंगिक समानता और महिला सुरक्षा के जरूरी सवालों पर आगे भी मुखर रहेंगे।
इंकलाब ज़िंदाबाद!
हमारी लड़ाई जिंदाबाद!
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Website
Address
BANARAS HINDU UNIVERSITY
Varanasi
221005