07/05/2018
जेपी विश्विद्यालय में वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
अनूपशहर(किशोरी लाल शर्मा)| जेपी विश्विद्यालय में वार्षिक उत्सव का शुभ अरंभ बड़े ही धूमधाम से किया गया । इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन रंगोली, क्विज, फेस पेंटिंग , स्केचिंग, ट्रेशर हन्ट, पैनल डिस्कशन इत्यादि प्रतियोगिता रखी गयी। कार्यक्रम के पहले दिन अनुज कुमार मौर्या, शुशोबिट गंगवार, राम कुमार भगेल, अर्णव प्रकाश , सौरभ मिश्र , निशांत श्रीवास्तव , मुकेश कुमार चंद्र , गिरीश शर्मा इत्यादि मौजूद रहे । छात्र कार्यकर्ता कुमार शुभम, देवयानी सिंह, आदित्य शेखर चौधरी , वैभव अरोरा, शिवांगी गोयल भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दूसरे दिन, दुबई से डीजे शैडो और पेपरिको बैंड का प्रबंध किया गया है। यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रो० राजीव सक्सेना ने छात्र छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।