22/06/2026
सुधाकर महिला कॉलेज में और रविदास घाट पर हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
दिनांक 21 जून को पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। योग प्रशिक्षक ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराया।
जबकि सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ. प्रीति सिंह, द्वितीय इकाई डॉ. दिव्या पाण्डेय, तृतीय इकाई डॉ. अपराजिता सिंह ने अपने स्वयंसेवी छात्राओं के साथ रविदास घाट पहुंचकर योगाभ्यास किया।
जबकि महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के पूर्व अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार पाण्डेय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुधाकर महिला कॉलेज में पर्यवेक्षक के रूप में सम्मिलित रहे।
महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, को अपने निजी जीवन में अपनाकर स्वस्थ और जागरुक जीवन जीने की आवश्यकता है।
सुधाकर महिला पी० जी० कालेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि-करो योग रहो निरोग' का अपील करते हुए कहा कि- जिससे एक स्वस्थ शिक्षा का विकास होगा।
निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे ने कहा कि योग है, प्रकृति का वरदान और योग से मिलती है नई राह।
जबकि तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे ने कहा कि योग एक ऐसी विद्या है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन में रखती है।
प्रशासनिक निदेशक ने कहा कि योग एक ऐसी कला है जो अपने जीवन को सुधार कर नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।
इस अवसर पर डॉक्टर श्याम सुंदर मिश्रा, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह, डॉक्टर कृष्ण कुमार सिंह, डॉक्टर सत्यम उपाध्याय, डॉक्टर प्रार्थना मिश्रा, डॉ. रेखा यादव एवं समस्त आचार्य गण, कर्मचारी गण एवं छात्राएं उपस्थित होकर सम्मिलित रही।
07/06/2026
सुधाकर महिला कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस की समाचार पत्रों की सुर्खियां...📰🗞️✍️🖊️
07/06/2026
सुधाकर महिला कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट में 77 छात्राओं के चयन का विभिन्न समाचार पत्रों की सुर्खियां...📰🗞️✍️🖊️
05/06/2026
विषय:- सुधाकर महिला कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट में 77 छात्राओं का हुआ चयन
पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में दिनांक 5 जून को कैंपस प्लेसमेंट आयोजित किया गया। जिसमें आई.सी. आई.सी.आई बैंक(ICICI Bank), भारतीय स्टेट बैंक(SBI Bank), टाटा मोटर्स(TATA Motors), टाटा इलेक्ट्रानिक(TATA Electronics), लावा(LAVA), सेलकॉम, ओ.एस.एस. प्रा० लि. जैसी दिग्गज कम्पनियों के भाग लिया। सुधाकर महिला कॉलेज के बी०ए०, बी०एस०सी०, बी०काम, एम०ए०, बी०एड० विधि की छात्राओं ने अपना प्लेसमेंट कराया। कुल 87 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें 77 छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट में चयन हुआ। जिसमें 3 लाख पचास हजार वार्षिक वेतन (3.5 LPA) पर चयन किया गया।
सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट छात्रों को शिक्षा से पेशेवर दुनिया में जोड़ने वाला एक सबसे सुविधाजनक पुल हैं।
प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसमें महाविद्यालय की छात्राएं संस्था का नाम रोशन कर रही हैं।
तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे ने कहा कि आई.आई.टी. एम.बी.ए. जैसे संस्थानों की तुलना में सुधाकर महिला कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट में अपना एक अलग छवि बना रही है।
निदेशक श्री आशीर्वाद दूबे और प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे ने छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन के लिये बधाई और शुभकामनायें दी।
कैंपस प्लेसमेंट के पश्चात् 77 छात्राओं को विभिन्न कम्पनियों का ऑफर लेटर दिया गया एवं समस्त कम्पनियों के एच.आर. को शील्ड और अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया।
कैंपस प्लेसमेंट का समन्वयक डॉ० आशुतोष मिश्र और डॉ० श्याम सुन्दर मिश्र ने किया।
इस कार्यक्रम में डॉ० प्रतिमा मिश्रा, डॉ. अनीता सिंह, डॉ० प्रीति सिंह, डॉ० शेषनारायण केसरवानी, डॉ. मनोरमा तिवारी, डॉ. हेमा गुप्ता, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पूजा सिंह, सुश्री दिव्या पाण्डेय, डॉ० दिव्यानी, डॉ० रुचि रानी, डॉ. श्रद्धा शर्मा, डॉ० तान्या सिंह, डॉ. प्रार्थना मिश्रा, डॉ० नर्मदेश्वर, पायल यादव, विजय पाण्डेय, शनि प्रजापति एवं डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
05/06/2026
*विषय:-* सुधाकर महिला कॉलेज में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत आज दिनांक 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधारोपण किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ. प्रीति सिंह, द्वितीय इकाई सुश्री दिव्या पाण्डेय, तृतीय इकाई डॉ० अपराजिता सिंह के नेतृत्व में तीनों इकाइयों के स्वयंसेवी छात्राओं ने महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार का पौधारोपण किया।
सुधाकर महिला पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने पौधारोपण का उद्घाटन करते हुए कहा कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगायें, जिससे वर्तमान पीढ़ी को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों को भी सुरक्षित रख सके।
सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ० प्रभु नारायण दूबे ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से, अच्छा स्वास्थ्य, एवं स्वस्थ्य शिक्षा का निर्माण होता है।
निदेशक भी आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक श्री आयुष्मान दूबे, प्रशासनिक निदेशक श्री कीर्तिमान दूबे, डॉ० श्याम सुन्दर मिश्र, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ० पूजा सिंह, डॉ० मनोरमा तिवारी, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, डॉ० राजकुमार श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।