Mahamana Maitri Mission

Mahamana Maitri Mission

Share

Mahamana Maitri Mission - A Social Work(MSW), B.H.U students initiative to help the poor gain free education provided by students of BHU Varanasi. A.

As it is known to all that education is the corner stone of the development. Children are the future of the development of human resources of a country. Today, there are more than 15 lakhs schools, 40 school boards of exams in our

country but the structure is different at the grass root level. Especially

government schools, where about 65% children of the country go to acquire

education, are in

Photos from Mahamana Maitri Mission's post 12/11/2023

पुण्यतिथि पर महामना को नमन है
--------
न त्वहम् कामये राज्यम् न स्वर्गम् न पुनर्भवम्।
कामये दु:खतप्तानम् प्राणिनामार्तिनाशनम्।।

राष्ट्र ऋषि, भारतरत्न,बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनके पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। उनके पुण्यतिथि पर एम ए समाज कार्य के छात्रों द्वारा महामना संकल्प संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महामना को दीपांजलि, पुष्पांजलि तथा प्रार्थना द्वारा नमन किया जा रहा है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से जुड़े सभी छात्रों, कर्मचारी तथा शिक्षकों से अनुरोध है कि आप दीपावली पर एक दीया महामना को भी समर्पित करें।
#महामना_संकल्प_संध्या
ीएचयू_के_लोग

Photos from Mahamana Maitri Mission's post 12/11/2022

महामना पं. मालवीय जी को उनके पुण्यतिथि पर सादर नमन।भारत के राष्ट्रऋषि एवं बीएचयू कुलश्रेष्ठ को उनके पुण्यतिथि पर समाज कार्य के छात्रों आयोजित महामना संकल्प संध्या की कुछ तस्वीरें।

12/11/2022

आमंत्रण

महामना संकल्प संध्या 2022

सभी को नमस्कार🙏🏻
कल 12 नवंबर है। इसी दिन महामना मालवीय जी का पुण्यतिथि है जिसको समाज कार्य के छात्रों द्वारा महामना संकल्प संध्या के रूप में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी वर्तमान बैच के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अतः आप सभी से आग्रह है कि जो लोग भी BHU या वाराणसी में उनसे आग्रह है की महामना संकल्प संध्या 2022 बीएचयू में आयोजित इस कार्यक्रम में आए।
स्थान-श्री विश्वनाथ मंदिर, बीएचयू
दिनांक-12 नवंबर 22
समय-शाम 4 बजे से
आयोजक 2022 बैच
निवेदक महामना मैत्री मिशन

आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

12/11/2022

महान स्वतंत्रता सेनानी, 'भारत रत्न', 'महामना' पं. मदन मोहन मालवीय ने स्वतंत्रता के लिए आंदोलनरत क्रांतिकारियों की प्रखर वकालत भी की थी।

महामना ने विश्व स्तरीय शिक्षा के केंद्र, BHU की स्थापना कर भारतीय शिक्षा को नए आयाम प्रदान किए।

आज पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

Photos from Mahamana Maitri Mission's post 25/12/2019

भारत माता के दो महान सपूत जिनका जन्म अलग अलग कालखंड में हुआ लेकिन दोनों ने भारत, भारतीयता और भारतीय भाव के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।मालवीय जी और अटल जी को अपने जन्मदिन पर शत शत नमन🙏।
जहाँ पंडित महामना मदन मोहन मालवीय जी गुलामी के दौर में भारतीय ज्ञान,दर्शन, संस्कृति को आगे बढ़ाया बल्कि साथ साथ तत्कालीन धार्मिक, सामाजिक ,राजनैतिक समस्याओं के निराकरण करते हुए एक कुशल नेतृत्व से भारतीय जनमानस, क्रांतिकारियों, सत्याग्रहियों को जागृत करते रहे। दिन रात आज़ाद भारत की रूपरेखा तैयार करते हुए,आज़ादी के बाद कि जरूरतों को पहले से ही पूरा करने में जुटे रहे। मालवीय जी जैसा व्यक्तित्व युगों युगों में एक बार जन्म लेता है।
अटल जी भारतीय लोकतंत्र के वह दीप है जो अपने प्रयास से देखते देखते दीपावली पर्व में प्रकाशमान हो जाते हैं।अटल जी चाहे पक्ष में हो या विपक्ष में उसका ओज और सोच हमेशा राष्ट्रवाद की अलख जगाता रहा। आज़ादी का अंतिम दौर हो या भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की स्थापना या फिर आपातकाल का दौर हो या भारतीय राजनीति का संक्रमण काल,चाहे युद्धों का दौर हो या शांति काल अटल जी सदैव अटल रहे। उनकी दूरदर्शी और साहसिक नीतियों, योजनाओं और फैसलों को सुखद परिणाम आधुनिक भारत को मिल रहा है।
मालवीय जी तो हमारे कुलगुरु ही है और बचपन से अटल जी दूरदर्शन से सुनने जानने को मिला। यह सोचकर ही यह अपने आप में एक सुखद अनुभूति होती हैं। भारत सरकार से इन दोनों युगप्रवर्तकों को साथ में भारतरत्न देकर इस पुरस्कार को ही अलंकृत किया है।
दोंनो महापुरुषों का जन्म क्रिसमस पर हुआ यह भी एक उत्तम संयोग ही है। दोनों राष्ट्रऋषियों को नमन और आप सभी को क्रिसमस की बधाई💐
जय हिंद

Photos from Mahamana Maitri Mission's post 12/11/2019

महामना की पुण्यतिथि पर आयोजित महामना संकल्प संध्या की तस्वीरें❤️
शत शत नमन महामना को🙏

महामना मैत्री मिशन
MA सोशल वर्क ,BHU

12/11/2019

राष्ट्रऋषि भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन🙏 महामना आज भी हमारे आपके हृदय में जीवंत है और उनका कार्य हर भारतीय को सदैव प्रेरणा देता रहता हैं। मालवीय जी जैसा न कोई हुआ न होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर उनका विचार आज सभी देश के तमाम शिक्षण संस्थानों के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहाँ की....
The University will seek not merely to turn out men as engineers, scientists, doctors, merchants, theologians but also as men of high character, probity and honour, whose conduct through life will show they bear the hall-mark of a great University.
Mahamana Pt. Madan Mohan Malaviya Ji --

27/10/2019

।। शुभ दीपावली ।।

18/10/2019

महामना संकल्प संध्या 2019
स्थान- VT BHU
समय- 4.30 PM से...

16/10/2019

आप सब का इंतजार रहेगा।

14/10/2019

एक बार एक सेठ जी स्वयं महामना मालवीय जी के पास अपने एक प्रीतिभोज में सम्मिलित होने का निमंत्रण देने के लिए पहुँचे। महामना जी ने उनके इस निमंत्रण को इन विनम्र किंतु मर्मस्पर्शी शब्दों में अस्वीकार कर दिया : –

“यह आपकी कृपा है, जो मुझ अकिंचन के पास स्वयं निमंत्रण देने पधारें, किंतु जब तक मेरे इस देश में मेरे हजारों-लाखों भाई आधे पेट रहकर दिन काट रहे हों तो मैं विविध व्यंजनों से परिपूर्ण बड़े-बड़े भोजों मे कैसे सम्मिलित हो सकता हूँ – ये सुस्वादु पदार्थ मेरे गले कैसे उतर सकते हैं।’’ महामना जी की यह मर्मयुक्त बात सुन सेठ जी इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने प्रीतिभोज में व्यय होने वाला सारा धन गरीबों के कल्याण हेतु दान दे दिया। बाद में उनका हृदय इस सत्कार्य से आनन्दमग्न हो उठा।
शिक्षा – “अन्य लोगों के कष्टपीड़ित और अभावग्रस्त रहते स्वयं मौज- मस्ती में रहना मानवीय अपराध हैं।”



#महामना

Want your school to be the top-listed School/college in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


BHU
Varanasi
221005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm