20/10/2025
विहार परिवार के समस्त सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।
दीपों की यह रोशनी हमारे विद्यालय और समाज को ज्ञान, प्रेम और सद्भावना से आलोकित करती रहे।
आइए, हम सब मिलकर दीपावली के इस पर्व को स्वच्छता, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाएँ।
आप सभी को हर्षोल्लासपूर्ण, मंगलमय एवं सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएँ!