Malviya Academy

Malviya Academy An Online and Offline Institute For CUET
Helpline #7081690644

उमंग बैच CUET UG Preparation 2024 Last Day For Discounted Fee . प्रिय छात्रों आज रात 12 बजे के बाद हमारे सभी UG Courses ...
31/08/2023

उमंग बैच CUET UG Preparation 2024
Last Day For Discounted Fee .
प्रिय छात्रों आज रात 12 बजे के बाद हमारे सभी UG Courses की फ़ी से 10% का डिस्काउंट समाप्त हो जाएगा ।
ध्यान रहे अपने सभी कोर्सेस पे मालवीय एकेडमी वर्ष में केवल 1 बार ही ऑफर प्राइस पे एडमिशन देता है , आज के पश्चात किसी भी रूप में आपको डिस्काउंट मिलना बंद हो जाएगा ।

JOB OPPORTUNITY In Varanasi*मालवीय अकेडमी वाराणसी में Non-Teaching Post के लिये आवेदन करें ।यदि आप पहले से किसी कोचिंग इ...
24/06/2023

JOB OPPORTUNITY In Varanasi*

मालवीय अकेडमी वाराणसी में Non-Teaching Post के लिये आवेदन करें ।यदि आप पहले से किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट , फर्म या अन्य किसी जगह पे जॉब कर रहे हैं तो आपके लिए मालवीय एकडेमी से जुड़ने का सुनहरा मौका है । आप यदि फ्रेशर्स भी हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं .........

Google Form भरें
https://forms.gle/2qV2C8E2AK4NkhURA

कल जन्मदिवस के अवसर पे आप सभी शुभचिंतको का जो प्यार व आशीर्वाद प्राप्त हुआ उसके लिए हृदय के अंतः गहराइयों से कोटिशः धन्य...
14/01/2023

कल जन्मदिवस के अवसर पे आप सभी शुभचिंतको का जो प्यार व आशीर्वाद प्राप्त हुआ उसके लिए हृदय के अंतः गहराइयों से कोटिशः धन्यवाद । कई बार जब मन कहता है कि शिक्षक जीवन का त्याग कर किसी अन्य क्षेत्र में प्रवेश किया जाए , उसी वक़्त आप लोगों के प्यार और सम्मान के ऋण तले मेरी यह आकांक्षा दब जाती है ।

हजारों किलोमीटर दूर बैठे बच्चे करीब 1 महीने पहले से मुझे बार - बार याद दिला रहे थें कि सर अब आपके बर्थडे में इतना दिन बचा है ....कई बच्चों ने फ़ोटो , वीडियो और डिजिटल माध्यम से अनेक ऐसे संदेश भेजें जो आंखे नम करने के लिए पर्याप्त था । कुछ बच्चों ने मित्र के जरिए अपना उपहार हम तक पहुंचवा दिया । इतने प्यार और सम्मान के ऋण में आप ने मुझे बांध लिया है ।

ऑफलाइन सेंटर पे बच्चों ने जो एकदम सामने से अपनी भावनाओं को प्रस्तुत कर दिया चाहे हो सैकड़ों की संख्या में पूर्व चयनित छात्रों का मिलने आना हो या वर्तमान में तैयारी कर रहे छात्रों का लगाव हो.... वो और भी भावुक क्षण था । किसी शिक्षक के लिए इससे बड़ी बात कुछ और नहीं हो सकती के बच्चे उन्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखते हों ।

अंत में हमेशा की तरफ वे लोग जो जीवन में न हों तो जीवन फीका लगे । बंधु समान मित्र ऋषभ भाई , जिन्होंने कॉन्वोकेशन फ्रेम देकर चौंक दिया एवं वैभव जिसका प्यार और सम्मान इतना पवित्र है कि वह किसी मनुष्य को बड़ी तपस्या के बाद प्राप्त होती है । आप दोनों का । मेरे जीवन में और मालवीय अकेडमी में होना अथाह ताकत देता है ।

इसके अलावा इतने भव्य आयोजन में राजन भैया , पवन भाई रवि , प्रगति , मेरे पार्टनर ☺️ सूरज भाई , मनीष राय जी , प्रियंका धीरज , हर्ष , चंदा , स्नेहा , शिवम एवं अकेडमी के शिक्षक एवं अन्य सभी सदस्यों का दिल से धन्यवाद ☺️

उन लोगों को धन्यवाद नहीं कहूंगा जिनके बिना मेरा अस्तित्व न हों और उसमे मेरे परिवार के वो सदस्य हैं जिनके साथ वर्षों से जन्मदिन नहीं मना पाया हूँ ।

वैसे तो कल बहुत ज्यादा रिप्लाई देने का प्रयास किया हूँ किंतु फिर भी मुझे पता है वह सफल नहीं हो पाया , उनसे क्षमा भी चाहता हूं ।

आंग्ल नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, प्यारे बच्चों आप में से बहुत लोगों ने इस नव वर्ष की ऐतिहासिक शुरुआत की है । आपने 202...
01/01/2023

आंग्ल नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं,
प्यारे बच्चों आप में से बहुत लोगों ने इस नव वर्ष की ऐतिहासिक शुरुआत की है । आपने 2022 की विदाई और 2023 का आगमन पढ़ते हुए किया है ।12 घंटे लगातार अध्ययन करना कोई मामूली बात नहीं है । आपने निश्चय ही अपने अंदर एक अद्भुत ऊर्जा महसूस किया होगा । यह ऊर्जा बस बना रहे ।
जिन लोगों ने क्लास नहीं किया होगा उन्हें यह सीख जरूर लेना चाहिए कि जब आप दुनिया के चकाचौंध में व्यस्त थें,तब आपके बीच के ही कुछ लोग तपस्या कर रहे थें .......कल जब आप अपने किसमत को दोष देंगें तो एक बार विचार जरूर करियेगा कि आप अपने मन को बहलाने के लिए क्या ये सब नहीं कर रहे हैं ?

जीवन में त्याग, तपस्या और अनुशासन को स्थान देने का वक़्त आ गया है ।

खूब मस्त रहिये , पढ़ते रहिये , मुस्कुराते रहिये ।

Suraj Sir
Malviya Academy

24/12/2022

ये मैं हूँ और ये हमारे मालवीय अकेडमी के वो बच्चे हैं जिन्होंने 2022 में CUET को फोड़ा है । जितनी संख्या यहाँ दिख रही है उससे कई गुना ज्यादा संख्या दिल्ली विश्वविद्यालय में है और शायद ही कोई ऐसा बड़ा विश्वविद्यालय हो जहाँ हमारा यह परिवार न हो । आप लोगों के प्यार को लिखने के लिए मेरा शब्दकोश खाली हो जाएगा फिर भी लिख नहीं पाऊंगा ।

कल न सिर्फ आपके साथ मौज मस्ती हुई बल्कि थोड़ा आपको डांटा भी । मुझे ऐसा लगता है कि इतना अधिकार तो मेरा है आपके ऊपर है कि लक्ष्य से भटकने पे डाँट सकूँ ।

उम्मीद है कार्यक्रम में आकर आपको नई ऊर्जा मिली होगी । कुछ लोगों से मिल नहीं पाया , कई लोगों के साथ फोटो नहीं हो पाई , कुछ अन्य दिक्कतें भी आई होगी उसके लिए क्षमा भी चाहते हैं ।
पढ़ते रहिये और लक्ष्य को साधिए ।

Suraj Sir

प्रिय छात्र ,जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमलोग  CUET 2023 की तैयारी शुरू कराने जा रहे हैं | इस बार से ऑनलाइन और ऑफलाइन द...
07/10/2022

प्रिय छात्र ,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमलोग CUET 2023 की तैयारी शुरू कराने जा रहे हैं | इस बार से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यम से आपको तैयार करने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है | 2023 की क्या रणनीति होनी चाहिए ? क्या पढ़ना है ? कैसे पढ़ना है ? इन सभी प्रश्नों का जबाव आपको सेमिनार में मिलेगा |
अगर आप सेमिनार में आना चाहते है तो इस गूगल फॉर्म को भरे |
Note: सेमिनार में सीट सीमित संख्या में है इसलिए गूगल फॉर्म भरना आपकी सीट सुनिश्चित नही करेगा | E-Token मिलने पर ही आपकी सीट सुनिश्चित होगी | E-Token "First come first get" पर आधारित होगा | E-Token आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा । सेमिनार की तिथि 11 अक्टूबर है एवं समय आपके e-token में दे दिया जायेगा।
*Google form link :*
https://forms.gle/cfCzqKapxUaPqVMo8

06/10/2022

CUET 2023 online and Offline Batches launching on 11 October 10 Am .

ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी हैजिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी हैअभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमनेअभी तो सारा आसमान बाकी ...
17/09/2022

ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी है
जिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है
अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमने
अभी तो सारा आसमान बाकी है.....

जो बच्चे सफलता के करीब हैं , उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं लेकिन ये हमेशा ध्यान राखियेग कि ये शुरुआती सीढ़ी है , असली जंग तो अब शुरू होगी ।

Agricultural PCS (UPPCS ) में 18वीं रैंक प्राप्त कर STA ( एग्रोनोमी ) अधिकारी बनने पे नागेंद्र सर को हार्दिक बधाई और शुभ...
24/05/2022

Agricultural PCS (UPPCS ) में 18वीं रैंक प्राप्त कर STA ( एग्रोनोमी ) अधिकारी बनने पे नागेंद्र सर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं । पूरा मालवीय अकेडमी परिवार आपके इस सफलता से प्रफुल्लित है । महादेव आपको अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करते रहें ।

अगर आपके भी कोई अपने इस वर्ष विश्वविद्यालय में दाखिला चाहते हैं तो उन तक ये सूचना जरूर पहुंचा दें ।पिछले वर्ष महासंग्राम...
09/04/2022

अगर आपके भी कोई अपने इस वर्ष विश्वविद्यालय में दाखिला चाहते हैं तो उन तक ये सूचना जरूर पहुंचा दें ।
पिछले वर्ष महासंग्राम 1.0 के तहत हमने 1235 फ्री लेक्चर यूट्यूब पे डाले । इस वर्ष उससे भी बड़ा संकल्प ।
CUET के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी घोषणा । एक ऐसा कोर्स जो आपके सपने को साकार करेगा । कल रात 8 बजे मालवीय अकेडमी के यूट्यूब चैनल से लाइव जुड़ें।

Address

Malviya Academy BHU WORLD
Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Malviya Academy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Malviya Academy:

Shortcuts

Share