स्थाई-मन मंदिर दीप जलाओ
ज्ञान करम अरु भगति भाव से
अन्धकार मिटाओ ।
अन्तरा- हरि नाम सुधा रस पीवत निसदिन
ज्योत से ज्योत मिलाओ ।।
Pt. Devashish Dey
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pt. Devashish Dey, Pt. Devashish Dey B-15, Kashiraj Appartment, Kamachha, Varanasi.
A glimpse of everyday Vocal Music Class at Shilpayan Varanasi, a beautiful composition by respected Mrs. Manju Sundaram ji.
बहुत ही ख़ुशनुमा व उत्साहपूर्ण माहौल में शिल्पायन की चार दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने आठ अलग-अलग प्रकार के गीतों को सीखा। इस बार की कार्यशाला की नई बात ये रही कि कई विषयों पर सार्थक व सारगर्भित चर्चा भी हुई। डा॰रागिनी सरना ने हवेली संगीत की ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला तथा हारमोनियम पर संगति भी प्रदान की। तबला संगत सर्वश्री हरिनारायण सारडा, कृष्ण कुमार उपाध्याय व विशाल देव मिश्र ने किया। विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति कार्यशाला को पूरी तरह से सफल बना दिया।
15/09/2023
आज काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के अन्तर्गत आनन्द कानन अस्सी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मैंने राग भूपाली व झूला प्रस्तुत किया। तबले पर पं॰ किशोर मिश्र, हारमोनियम पर श्री हर्षित उपाध्याय एवं गायन में जयन्तिका दे ने संगत की। डा॰ रत्नेश वर्मा जी को धन्यवाद।
कुछ चित्र-
28/06/2023
निवेदन है कि मैंने अपने विभिन्न संगीत सभाओं में गाये हुये 101 रागों के वीडियो का एक चैनल बनाया है जिसमें प्रतिदिन एक राग का वीडियो अपलोड किया जा रहा है। यह क्रम पिछले 20 दिनों से मेरे शिष्य श्री रूपम बसाक के द्वारा श्री अरुण पासवान के देखरेख में प्रतिदिन ठीक 12 बजे प्रीमियर के रूप में लगातार जारी है।
सिर्फ़ आप के स्नेह-प्यार की अपेक्षा है कृपया सब्सक्राइब करें एवं संगीत का आनन्द लें। इस लिंक से जुड़ें-
Channel of 101 Raag Ragas by Pt Devashish Dey - YouTube 101 Classical Raag Ragas sung by Pt. Devashish Dey in different concerts are being uploaded to this channel for the pleasure listening of the erudite audienc...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Contact the school
Telephone
Address
Pt. Devashish Dey B-15, Kashiraj Appartment, Kamachha
Varanasi
221010