CTET /TET

CTET /TET EDUCATION

03/12/2022

सभी मित्रों को नमस्कार.. 🙏
KVS वैकेंसी नोटिफिकेशन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें...
सबसे महत्वपूर्ण Eligibility Criteria -
1. PGT English -
आपने अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री की हो 50% अंको के साथ..
2. PGT हिन्दी -
आपने हिन्दी या संस्कृत में मास्टर डिग्री की हो.. 50% अंको के साथ..
लेकिन.. आपके ग्रेजुएशन में भी हिन्दी विषय रहा हो..
3. PGT Physics -
आपने Physics/Electronics/Applied Physics/Nuclear Physics में मास्टर डिग्री की हो 50% अंको के साथ..
4. PGT Chemistry -
Chemistry Ya Bio Chemistry में 50% अंको के साथ मास्टर डिग्री हो..
5. PGT Economics -
मास्टर डिग्री हो 50% अंको के साथ.. Economic/Applied Economic/Business Economics में..
6. PGT Commerce - M.Com किया हो कॉमर्स में.. Applied Economics और Business Economics वाले Eligible नहीं होंगे इसमें..
7. PGT Mathematics -
मास्टर डिग्री हो 50% के साथ.. Mathematics में..
8. PGT Biology -
Botany, Zoology या जो भी Biology से संबंधित विषय हों.. Biotechnology भी शामिल है उनमें... किसी एक में मास्टर डिग्री हो.. 50% के साथ..
लेकिन एक शर्त ये है कि.. आपके ग्रेजुएशन में Zoology और Botany विषय रहा हो..
9. PGT History -
मास्टर डिग्री हो इतिहास में.. 50% अंको के साथ..
10. PGT Geography -
50% अंको के साथ मास्टर डिग्री की हो आपने..
11. PGT Computer Science -
Computer Gadgets में मास्टर डिग्री हो..
12. PGT Biotech -
मास्टर डिग्री हो Biotechnology में..
TGT के विषयों हेतु Eligibility Criteria -
1. TGT English -
आपके ग्रेजुएशन के तीनों सालों में आपके पास English विषय रहा हो.. एक वैकल्पिक विषय के रूप में..
ग्रेजुएशन में 50% अंक हो.. तथा.. अंग्रेजी विषय में भी अलग से 50% अंक जरूरी है.. Aggregate..
2. TGT हिन्दी -
हिन्दी विषय आपके ग्रेजुएशन के तीनों सालों में रहा हो.. एक वैकल्पिक विषय के रूप में..
इसके अलावा हिन्दी विषय में 50% अंक हो.. और.. ग्रेजुएशन में भी 50% अंक हो.. Aggregate..
3. TGT SST
आपके ग्रेजुएशन में Geography, History, Economic और Political Science..
इन चारों विषयों में से कोई दो विषय होने जरूरी है.. उनमें से भी एक या तो History हो या Geography हो..
इसके सभी विषयों में 50% अंक हों.. ग्रेजुएशन में भी 50% अंक हों..
4. TGT Science -
आपके ग्रेजुएशन में Zoology, Botany और Chemistry तीनों विषय रहे हों... तीनों में 50% अंक हों.. ग्रेजुएशन में भी 59% अंक अनिवार्य है..
5. TGT संस्कृत -
आपके ग्रेजुएशन में संस्कृत विषय रहा हो.. ग्रेजुएशन में 50% अंक हो.. तथा संस्कृत में भी अलग से 50% अंक होने जरूरी है..
6. TGT Mathematics -
आपके ग्रेजुएशन में Mathematics के साथ.. इन विषयों में से कोई दो विषय रहे हों..
Physics, Chemistry, computer Science, Electronics और Statistics..
इसके अलावा Concern सब्जेक्ट्स में 50% अंक होने जरूरी है.. ग्रेजुएशन में भी 50% अंक होने जरूरी है..
Primary Teacher -
D.El.Ed/BTC/BSTC/D.Ed/JBT..
इसके अलावा स्पेशल D.El.Ed वाले भी PRT में Eligible हैं.. B.Ed वाले भी PRT में अप्लाई कर सकते हैं.. लेकिन B.Ed वाले कैंडिडेट्स के ग्रेजुएशन में 50% अंक होने अनिवार्य हैं.. अगर वे PRT में अप्लाई करते हैं तो..
B.Ed कैंडिडेट्स के PRT में शामिल होने को लेकर मामला फिलहाल न्यायालय में चल रहा है..
आगे क्या होगा किसी को नहीं पता..
अन्य महत्वपूर्ण बातें..
1. PRT के लिए CTET लेवल 1 Qualify होना जरूरी है..
TGT के लिए CTET लेवल 2 क्वालिफाई होना आवश्यक है..
B.Ed कैंडिडेट्स अगर PRT में अप्लाई कर रहे हैं तो.. CTET लेवल 1 क्वालिफाई होना जरूरी है..
PGT के पदों हेतु CTET की आवश्यकता नहीं है..
2. पात्रता का निर्धारण आवेदन की अंतिम तिथि से होगा.. जो कि 26 दिसंबर 2022 है.. मतलब इस तिथि तक आपका रिजल्ट आ गया हो..
Appearing वाले Eligible नहीं है..
CTET Appearing 2022 वालों को भी Eligible नहीं माना है फिलहाल..
3. TGT और PGT के पदों हेतु B.Ed डिग्री होना अनिवार्य है.. Special B.Ed कैंडिडेट्स Eligible नहीं है.. PGT Computer Science के लिए B.Ed डिग्री अनिवार्य नहीं है.. लेकिन प्रमोशन के लेना हो भविष्य में तो करना होगा..
4. आवेदन प्रारंभ होने की तिथि
05 दिसंबर 2022.. आवेदन की अंतिम - 26 दिसंबर 2022 है...
5. आयु सीमा -
PRT 30 वर्ष
TGT 35 वर्ष
PGT 40 वर्ष..
SC और ST कैंडिडेट्स को 5 साल की.. व OBC वर्ग को 3 साल की छूट है आयु सीमा में..
महिलाएं चाहें वो किसी भी कैटगरी से संबंधित हो..
सबको 10 साल की छूट है आयु सीमा में..
मतलब.. उनके लिए Age Criteria है -
PRT 40 वर्ग
TGT 45 वर्ष
PGT 50 वर्ष..
6. जाति प्रमाणपत्र का फॉर्मेट वेबसाइट पर डाला जायेगा.. तो उसी फॉर्मेट में जाति प्रमाणपत्र बनवाएं...
7. सिलेबस और पैटर्न जाकी कर दिया गया है.. तैयारी शुरू कर देवें.. कुछ दिन में नये पैटर्न के अनुसार बुक्स पब्लिश होकर आ जायेंगी.. तो तब तक सिलेबस और पैटर्न के अनुसार पढ़ना शुरू करें..
8. निगेटिव मार्किंग का उल्लेख नहीं किया गया है नोटिफिकेशन में..
9. एग्जाम ऑनलाइन होगा.. आवेदन पत्र भरते समय मिस्टेक नहीं करें..
10. TGT में भी इस बार विषय से संबंधित प्रश्न होंगे..
एग्जाम पैटर्न, रणनीति, सिलेबस.. इन सब पर बाद में चर्चा करेंगे..
और Miscellaneous पोस्ट वाले निराश न हों उनके लिए भी जानकारियां शेयर की जायेंगी.. इंतजार करें थोड़ा.. मतलब ( Art, Librarian, Physical Education, WE Teacher)
अच्छी तैयारी करें.. इस विवरण में जहां समझ नहीं आये आप पूछ सकते हैं.. अधिक जानकारी के लिए.. विस्तृत नोटिफिकेशन का अध्ययन करें..

Address

Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CTET /TET posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share