16/05/2023
एक बाण चौहान, राम ने रावण भेदा,
एक बाण चौहान, पार्थ ने कर्ण को छेदा।
एक बाण चौहान, त्रिपु शंकर ने मारा,
एक बाण चौहान, भंँवर लक्ष्मण से हारा।
एक बाण संभारधनी, वीर पुरुष को भला,
आते ही संकेत, दो राजन तीर चला।
है अंतिम अवसर यही, सुन देकर तू ध्यान,
एक बाण से लक्ष्य कर, मत चुके चौहान।
चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण,
इतने पर घड़ियाल है, मत चुके चौहान🏹