The School Of Ram

The School Of Ram

Share

World First Virtual School Based on Lord Shri Ram

Photos from The School Of Ram's post 12/04/2026

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में प्रतिष्ठित होने से पूर्व जहां प्रभु श्रीराम का चल विग्रह स्थापित था, आज उस स्थान पर अनुष्ठान पूर्वक एक ज्योति स्वरूप स्थापित किया गया है। वैदिक आचार्यों ने ज्योति स्थापना से पूर्व पूजन तथा अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

विदित हो कि मन्दिर निर्माण के समय इसी स्थान पर श्रीविग्रह को विराजमान कराया गया था।

Before the consecration of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar’s Chal-Vigrah in the Garbha Gruha of the Shri Ram Janmabhoomi Mandir, the place where the movable vigrah had earlier been placed, has today been ritually marked by installing a sacred jyoti. Vedic scholars conducted the prescribed pujan and rituals prior to the placement of the jyoti.

It is noteworthy that during the construction of the mandir, the vigrah had been temporarily enshrined at this very spot

Photos from The School Of Ram's post 27/03/2026

प्रभु श्री रामलला सरकार के पवित्र अभिषेक के भाव-विभोर कर देने वाले दर्शन

Soul-stirring darshan of the Divya abhishek of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar

27/03/2026

जाकर नाम सुनत सुभ होई। मोरें गृह आवा प्रभु सोई॥
परमानंद पूरि मन राजा। कहा बोलाइ बजावहु बाजा॥

रामनवमी के पुण्य-पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रघुकुल-तिलक, लोकनायक, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामलला के दिव्य ललाट पर सुशोभित स्वर्णिम ‘सूर्य तिलक’ का अलौकिक दर्शन समस्त श्रद्धालुओं के अंत:करण को भक्ति, आनंद और भाव-विभोरता से आप्लावित कर रहा है।

यह दृश्य केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, अपितु भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता, आध्यात्मिक प्रभा और अखंड श्रद्धा का तेजोमय उद्घोष है।

जय श्रीराम! 🚩☀️

26/03/2026

लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा, निज आयुध भुजचारी।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला, सोभासिंधु खरारी ॥

जय श्री राम 🙏

24/03/2026

भायँ कुभायँ अनख आलस हूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूँ॥
सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा॥

“शिक्षा, संस्कृति और संस्कार की पावन त्रिवेणी से आलोकित ‘स्कूल ऑफ राम’ के ये पाँच वर्ष एक दिव्य संकल्प की सजीव साधना हैं। प्रभु श्रीराम के आदर्शों से अनुप्राणित यह यात्रा जन-जन के जीवन में मर्यादा और मूल्यों का प्रकाश फैलाती हुई निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर रहे।”

॥ श्री जानकी वल्लभो विजयते ॥

24/03/2026

श्री सीताराम जी के चरणों में अनन्य भक्ति का संकल्प लेकर आरंभ हुई ‘स्कूल ऑफ राम’ की यह दिव्य यात्रा आज अपने गौरवशाली पाँचवें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि मर्यादा, संस्कार और सनातन मूल्यों का वह आलोक है, जो प्रभु श्रीराम के आदर्शों को युग-युग तक जनमानस में प्रज्वलित करता रहेगा।
ज्ञान, भक्ति और संस्कृति के इस पावन संगम ने देश-विदेश के हजारों हृदयों को जोड़ते हुए एक ऐसे आध्यात्मिक परिवार का निर्माण किया है, जहाँ शिक्षा केवल विषयों तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन के परम सत्य की ओर अग्रसर करती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पुण्य प्रयास निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे और प्रभु श्रीराम की कृपा से यह दिव्य संकल्प शतायु होकर विश्व को आलोकित करता रहे।

॥ श्री जानकी वल्लभो विजयते ॥

19/03/2026

जद्यपि सब बैकुंठ बखाना। बेद पुरान बिदित जगु जाना।।
अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ। यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ।।

नव संवत्सर (विक्रम संवत-2083) के पुण्य अवसर पर आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम में पूज्य साधु-संतों के पावन सान्निध्य में मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से 'श्रीराम यंत्र' की प्रतिष्ठापना सनातन चेतना का दिव्य स्पंदन है।

यह प्रतिष्ठापन आस्था का आलोक है। यह अवसर 'रामराज्य' की अनुभूति है।

Photos from The School Of Ram's post 21/02/2026

Ayodhya’s transformation is rewriting India’s growth map.
An IIM Lucknow study shows that after the inauguration of the Ram Mandir in January 2024, the city has witnessed a dramatic rise in tourists, incomes and business activity. Local shopkeepers report multiple-fold growth, GST collections are rising, and thousands of MSMEs have taken off again. Premium hotels are entering the market, with room demand set to soar by 2031.

Ayodhya is now drawing reverse migration as people return to seize new opportunities—driven by massive public and private investments that are shaping it into a global spiritual and tourism hub.

’sTransformation

22/01/2026

राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं! 🚩

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन शब्दों में हर भारतीय का गौरव झलकता है।

यह मंदिर हमारे इतिहास, वर्तमान और भविष्य के बीच का वो सेतु है, जो हजारों वर्षों तक आने वाली पीढ़ियों को धर्म और सत्य का मार्ग दिखाएगा।

31/12/2025

जय श्री राम!

पावन अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

यह 'राष्ट्र मंदिर' धर्म की रक्षा, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है, जो हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले सभी बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन!

One Month Certificate Course | #AyodhyaStudies | अयोध्या विवाद का कालक्रमानुसार इतिहास | 6th Class 24/12/2025

One Month Certificate Course | | अयोध्या विवाद का कालक्रमानुसार इतिहास |

https://www.youtube.com/watch?v=5_M26f8Bw-Q

One Month Certificate Course | #AyodhyaStudies | अयोध्या विवाद का कालक्रमानुसार इतिहास | 6th Class One Month Certificate Course : ोध्या का पौराणिक,भौगोलिक,ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक अध्ययनअयोध्या समूची भारतीय चेतना की प्रतिन.....

15/12/2025

श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

Want your school to be the top-listed School/college in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Banaras Hindu University
Varanasi
221005