Sportsbhu

Sportsbhu

Share

BHU Sports Board is working continuously to develop sports environment in the campus.❤️

Photos from Sportsbhu's post 17/12/2025

दिव्यांशु आनंद एमएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष ,काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के छात्र ने ईस्टर्न इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया I चैंपियनशिप 9 दिसंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 अंडूल हावड़ा, वेस्ट बंगाल में आयोजित की गई ,इसके बाद जनवरी में राष्ट्रीय इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में जो की फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित किया जाएगा उसमें प्रतिभाग करेंगे I दिव्यांशु आनंद शिवाजी हाल में प्रतिदिन डॉ प्रमोद कुमार यादव सहायक निदेशक विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं I
इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के प्रभारी उपाध्यक्ष एवं महासचिव प्रोफेसर बी,सी,कपरी , पावरलिफ्टिंग के अध्यक्ष डॉ. निखिल सिंह ,सचिव प्रोफेसर अर्चना सिंह, डॉक्टर राजीव सिंह और सभी विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के सहायक निदेशक एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Photos from Sportsbhu's post 12/12/2025

Notice - Selection trail for East Zone Inter-University BHU Hockey Men & Women Team - 2025 & 26
Details are given below 👇

05/12/2025

NOTICE -
Selection trails for BHU Central Zone Inter- University football Men's Team 2025-26
Details are given below 👇

05/12/2025

Notice :-
Selection trails for BHU Aquatics Water Polo Men's Team 2025
Details are given below 👇

Photos from Sportsbhu's post 03/12/2025

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद , काशी हिंदू विश्वविद्यालय के द्वारा इंटरनेशनल डे ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी डे दिनांक: 03/12/2025 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया। इस उपलक्ष पर पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया । पैरा पावरलिफ्टिंग की
प्रतियोगिता का आयोजन शिवाजी व्यायामशाला मे 9.00 बजे से संपन्न करवाया गया । इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता के परिणाम ।
बालक वर्ग
54 किलो भार वर्ग
1. अंशु राज -स्वर्ण पदक
2. सागर सांनडिलया -रजत पदक

59 किलो भार वर्ग
1. सत्यम कुमार -स्वर्ण पदक 2.अविनाश कुमार यादव -रजत पदक
65 किलो भार वर्ग
1. सूरज साहू- स्वर्ण पदक
2. विकलांग कुमार मांझी- रजत पदक
72 किलो भार वर्ग
1. प्रभात कुमार -स्वर्ण पदक

80 किलो भार वर्ग
1. हिमांशु गुप्ता -स्वर्ण पदक

पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप का शुभारंभ 12:00 बजे एमपी थियेटर एथलेटिक ट्रैक में प्रारंभ हुआ (महिला एवं पुरुष) खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर 50 मीटर, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप एवं शॉट पुट जैसे प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और शानदार प्रदर्शन किया सभी खिलाड़ियों को मेडल भेंट करके सम्मानित किया गया और उनका हौसला बढ़ाया गया ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कीड़ा परिषद के प्रभारी उपाध्यक्ष एवं महासचिव प्रो. बी सी कापरी ,सचिव डॉ राजीव कुमार सिंह ,आयोजन सचिव डॉ खुर्शीद अहमद पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप एवं डॉ प्रमोद कुमार यादव पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, सहायक निदेशक डॉ.रोबिन कुमार सिंह ,डॉ प्रियंका यादव , डॉ वैभव राय एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे ।

26/11/2025

University Sports Board is going to organise Para Powerlifting & Para Athletics Championship
M& W
Details are given below 👇

21/11/2025

काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास

वात्सल्य यादव का कम्बाइंनड इंडियन यूनिवर्सिटी टीम में चयन; टीम दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी:
काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने क्रिकेट के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वात्सल्य यादव का चयन कम्बाइंनड इंडियन यूनिवर्सिटी टीम
में हुआ है, जो 8 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। यह काशी हिंदू विश्वविद्यालय की बढ़ती प्रतिष्ठा और खिलाड़ियों की उत्कृष्ट क्षमता का प्रतीक है।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ी प्रतिदिन अम्फीथिएटर मैदान पर कठोर अभ्यास करते हैं, जहाँ आधुनिक सुविधाओं और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का लाभ मिलता है। खिलाड़ियों की इस प्रगति के पीछे डॉ. वैभव राय के बेहतरीन मार्गदर्शन का कमाल माना जा रहा है।पिछले वर्ष काशी हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों वात्सल्य यादव और नीलोत्वलेंदु प्रताप ने बिजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय की पहचान को और मजबूत किया था। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ. वैभव राय ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा: “कुछ ही वर्षों में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भारतीय राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ”इस सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष एवं महासचिव प्रो. बी.सी. कपरी ने वात्सल्य यादव और डॉ. वैभव राय को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मजबूत खेल ढांचे और प्रशिक्षकों के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है। साथ ही,विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव और अन्य सभी सहायक निदेशक ने भी दोनों को शुभकामनाएँ दीं और इस पल को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
यह उपलब्धि काशी हिंदू विश्वविद्यालय को भारतीय विश्वविद्यालय क्रिकेट का उभरता हुआ पावरहाउस साबित करती है।

Photos from Sportsbhu's post 21/11/2025

अंतर संकाय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगीता 2025-26
बास्केटबॉल कोर्ट, एम्फीथिएटर ग्राउंड
दिनांक: 20 नवंबर 2025
वाराणसी, 20नवंबर 2025 — काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित अंतर संकाय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगीता 2025-26 का अंतिम दिन परिणाम के निम्नलिखित है-
**🏐 HARD LINE – DAY 3 (20.11.2025), शाम 5:00 बजे**
**Match 1 – Court 1**
**VCW vs Social Science**
**स्कोर:** 35 – 20
**विजेता:** **VCW**
**FINAL – Match 2 – Court 1**
* **Agriculture vs Arts**
* **स्कोर:** 48 – 27
**विजेता:** **Arts*
**🏆 अंतिम क्रम (Final Placing)**
1. **Winner (प्रथम स्थान):** **Arts**
2. **Runner-up (द्वितीय स्थान):** Institute of Agriculture Sciences
3. **(तृतीय स्थान):** Vasanta College for Women (VCW)
4. **(चतुर्थ स्थान):** Faculty of Social Science
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि **डॉ. रंजीत सन्दिल्य**, उप पंजीयक (शैक्षणिक), बीएचयू थे एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बी.सी. कापड़ी, सचिव डॉ. राजीव सिंह, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. वैभव राय, तथा डॉ. प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे l

Photos from Sportsbhu's post 18/11/2025

अंतर संकाय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगीता 2025-26
बास्केटबॉल कोर्ट, एम्फीथिएटर ग्राउंड
दिनांक: 18 नवंबर 2025
वाराणसी — काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित अंतर संकाय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगीता 2025-26 का पहला दिन आयोजन सचिव डॉ धीरेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन-1, 18.11.2025 (सायं सत्र)
मैच 1, कोर्ट 1:
सोशल साइंस बनाम VCW
स्कोर: 09–34
विजेता: VCW
मैच 1, कोर्ट 2:
लॉ बनाम VKM
स्कोर: 28–06
विजेता: लॉ
मैच 2, कोर्ट 1:
MMV बनाम साइंस
स्कोर: 20–02
विजेता: MMV
मैच 2, कोर्ट 2:
एग्रीकल्चर बनाम आर्ट्स
स्कोर: 14–25
विजेता: आर्ट्स
मैच 3, कोर्ट 1:
VCW बनाम VKM
स्कोर: 32–02
विजेता: VCW

मैच 3, कोर्ट 2:
सोशल साइंस बनाम लॉ
स्कोर: 18–08
विजेता: सोशल साइंस
मैच 4, कोर्ट 1:
आर्ट्स बनाम साइंस
स्कोर: 22–02
विजेता: आर्ट्स
मैच 4, कोर्ट 2:
एग्रीकल्चर बनाम MMV
स्कोर: 17–09
विजेता: एग्रीकल्चर
इंटर फैकल्टी बास्केटबॉल (महिला) 2025–26
कार्यक्रम
दिन-2, 19.11.2025 (प्रातः सत्र)
मैच 1, कोर्ट 1:
सोशल साइंस बनाम VKM
मैच 1, कोर्ट 2:
एग्रीकल्चर बनाम साइंस
मैच 2, कोर्ट 1:
आर्ट्स बनाम MMV
मैच 2, कोर्ट 2:
VCW बनाम लॉ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अवधेश कुमार संयुक्त रजिस्ट्रार एवम अरीक्षा नियंत्रक , बीएचयू वाराणसी एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफे. मीनू लाकरा, डी.ए.वी पीजी कॉलेज, वाराणसी तथा विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. बी.सी. कापड़ी, सचिव डॉ. राजीव सिंह, डॉ अर्चना सिंह, डॉ. कविता वर्मा, डॉ खुर्शीद अहमद, डॉ. प्रियंका यादव, डॉ हरिराम यादव डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. वैभव राय, तथा डॉ. प्रमोद यादव भी उपस्थित रहे

Photos from Sportsbhu's post 12/11/2025

Notice -
Send your Entries for the BHU Interfaulty Volleyball (Men & Women) Championship 2025 Details are given below 👇

12/11/2025

Notice - Selection trail for All India inter University BHU Aquatics team - 2025
Details are given below 👇

Photos from Sportsbhu's post 09/11/2025

दिनांक 08/11/2025 अन्तर संकाय पुरुष एम महिला शतरंज प्रतियोगिता का तीसरा दिन समापन समारोह में फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबला रहा आज एक राउंड मैच खेले गए। 2025 अंतर संकाय शतरंज का फाइनल इस प्रकार है पुरुष वर्ग में कुल 12 संकाय ने प्रतिभाग किया था जिसमें 11 प्वाइंट के साथ डी ए वी पहला स्थान,15.5 प्वाइंट के साथ आर जी एस सी दूसरा स्थान,11.5 के साथ आई म एस तीसरा स्थान एम 9.5 प्वाइंट के साथ कला संकाय चौथा स्थान । महिला वर्ग में कुल 11 संकाय ने प्रतिभाग किए थे जिसमें 12 प्वाइंट के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस पहला स्थान,11.5 प्वाइंट के साथ सो. साइंस दूसरा स्थान, 11प्वाइंट के साथ मैनेजमेंट तीसरा स्थान एम 8.5 प्वाइंट के साथ एम एम वी चौथा स्थान रहा । समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनुपम कुमार नेमा थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कीड़ा परिषद के महासचिव प्रोफेसर बी सी कापरी ,सचिव प्रोफेसर अर्चना सिंह , डॉ राजीव कुमार सिंह आयोजक सचिव डॉ प्रदीप खलखो एवं विभिन्न संकाय के शिक्षक प्रोफेसर निर्मला होरो,डॉ संगीता राय , डॉ शैलेश मौर्य विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक डॉ धीरेंद्र तिवारी, डॉक्टर वैभव राय, डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर हरिराम यादव, डॉक्टर रोबिन सिंह एम समस्त ऑफिस स्टाफ उपस्थित थे। मैच के मुख्य निर्णायक ऑर्बिटर अहमद फारूकी, ऋषि और सुजीत द्वारा सम्पन्न कराया गया।

Want your school to be the top-listed School/college in Varanasi?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Varanasi
221005

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm