24/03/2021
उमाशंकर मेमोरियल स्कूल द्वारा आयोजित कैनवस बॉल क्रिकेट सर्कल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कि कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया |
जिसका फाइनल मुकाबला एन डब्ल्यू डी बनाम महादेव स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें की महादेव स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए , वही जवाब में उतरी एन डब्ल्यू डी की टीम ने 9 ओवर में 62 रन बनाकर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया |
मैच का मैन ऑफ द मैच आकाश मैन ऑफ द सीरीज अभिषेक कुमार को दिया गया |
मैच के निर्णायक आकाश प्रजापति और दिलीप पाल रहे कॉमेंटेटर अर्पित गिरी, स्कोरर सत्य प्रकाश सिन्हा रहे ,
मैच का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उमाशंकर मेमोरियल स्कूल के डायरेक्टर रोशन सिंह जी, पूर्व पार्षद अजय गुप्ता डी, माननीय जितेंद्र सिंह डी, बीएलडब्ल्यू क्रिकेट कोच अनिल राय जी, पूर्व प्रधान उमा जी के द्वारा किया गया ।