15/09/2022
*Unique Banaras* - Hindi Diwas - गायन, वादन, काव्यपाठ, नुक्कक नाटक के द्वारा विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व को साझा किया
*ज़िन्दा दिल बनारस*
https://youtu.be/Z_B26vFJr1k
You can follow us on:
Instagram :- https://www.instagram.com/unique_banaras
Twitter :- https://twitter.com/unique_banaras
Facebook :- https://www.facebook.com/unique.banaras.9
You can like our page on Facebook:
https://www.facebook.com/JindaDilBanaras/
You can Join our group:
Facebook : https://www.facebook.com/groups/591004618689772
Whatsapp : https://chat.whatsapp.com/I1PdQ4FvZ8p5qi7G4eHM3t
You can Subscribe our Youtube Channel where you get the Unique Videos :
https://youtube.com/channel/UCIyLTSnosQ1Ae6df2KysyaA
Hindi Diwas - गायन, वादन, काव्यपाठ, नुक्कक नाटक के द्वारा हिंदी भाषा के महत्व को साझा किया
ज़िन्दा दिल बनारसUnique Banaras (http://uniquebanaras.com) is a News , E-Commerce and Entertainment Platform➤ If you have any comments or thoughts about this...
21/07/2022
Big Congratulations to students of B.Com Semester-II selected in TLS for Internship and special thanks to Team MMV
ABOUT THE TLS
The Leading Solutions is the single stop solution provider for all your financial needs with objective is to serve the customers with the best solution for directing their finances in the most profitable direction. It work on the core mentality of investors and try to shift their interest from traditional to modern mind set by providing them greater choices to invest.
MISSION
· Build resources that establish high standards of professional etiquette and to effectively facilitate a comprehensive and accomplished systems of continuing professional development for every possible profession through exceptional training solutions.
15/06/2022
मुकुलारण्यम् महाविद्यालय
सिगरा, वाराणसी
( सम्बद्ध - महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी)
Yoga for Freedom From Diseases
( इण्टर युनिवर्सिटी सेन्टर फॉर योगिक साइंस, बैंगलोर से प्रायोजित)
( सात दिवसीय योग कार्यशाला )
Day :- 01
Date:- 15/06/2022
Time :- 07:30 to 10:00A.M.
*उद्घाटन सत्र*
सात दिवसीय योग कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में आज 15 जून 2022 को मुकुलारण्यम महाविद्यालय के सभागार कक्ष में मुख्य अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी जी पूर्व मंत्री व विधायक शहर दक्षिणी, वाराणसी, विशिष्ट अतिथि प्रो. सुशील गौतम जी संकायाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा संकाय, महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी एवम् डॉ. हरे राम पाण्डेय जी, सहायक आचार्य, योग विभाग, इन्दिरा गाँधी जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, म०प्र० की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर क्रमश: उनका स्वागत मुकुलारण्यम् परिवार के प्रबंधक श्री अजय तिवारी जी, महाविद्यालय के निदेशक प्रो. शंभु उपाध्याय जी, सह प्रबंधक श्री ललित पाण्डेय जी ने किया। अतिथियों का परिचय डॉ. सुनिल मिश्र जी ने दिया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में स्वयं के जीवन से ही उदाहरण देकर व्यावहारिक संदेश दिया।
*तकनीकी सत्र*
विशिष्ट अतिथि ने योग से रोग व रोग के कारण, दोनों से मुक्ति पाने का रास्ता बताया। मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक की भूमिका में डॉ. हरे राम पाण्डेय जी ने विभिन्न आसनों के माध्यम से चेहरे पर कान्ति लाने का मार्ग बताया । प्राचार्य डॉ. आशीष पाण्डेय जी, डॉ ब्रजेश कुमार जी और श्री दुर्गेश मणि तिवारी जी का कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा। डॉ. सुमन सिंह जी, श्री अनुराग गुप्ता जी, सुश्री एकता त्रिपाठी जी, श्री समर्थ श्रीवास्तव जी के अतिरिक्त प्रथम दिवस के सत्र मे सौ से अधिक संख्या में ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभागिता दी।
14/06/2022
*“Yoga for Freedom from Diseases”*
(7 Days Yoga Workshop)
Sponsored by Inter University Centre for Yogic Sciences, Bengaluru
*15th to 21th June 2022,* Varanasi
Time: 07.00 - 09.00 am
Respected Sir/Maam,
*Greetings from Mukularanyam Mahavidyalaya, Sigra, Varanasi*
On the World Yoga Day , Mukularanyam Mahavidyalaya has scheduled 7 Days Yoga Workshop under the theme *“Yoga for Freedom from Diseases”* from *15th - 21th June 2022*, at Sigra, Varanasi, Uttar Pradesh.
We are expecting different Distinguised Yoga-Charyas from various areas of their expertise to grace the workshop.
In this connection, we take this opportunity to cordially invite you to participate in 7 Days Yoga Workshop 2022. We would like to request you please send your kind Confirmation/Nominations in the below given link:
https://forms.gle/6uYTkiHKMEA2Ap629
Looking forward for your kind & early response.
You are invited to participate in this event and we also request you to share it with your faculties for their betterment.
With Kind Regards,
Dr. Ashish Pandey
Principal
Mukularanyam Mahavidyalaya
Varanasi
07/06/2022
आज दिनांक 07/06/2022 दिन मंगलवार को मुकुलारण्यम् महाविद्यालय, वाराणसी एवम् कश्मीर शैव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अभिनव जयंती (निर्जला एकादशी, 11 जून) महोत्सव के क्रम में " *अभिनवगुप्त और उनकी अद्वैत साधना* " विषय विशेष पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ- साथ भारत के विभिन्न प्रान्तों के विद्वान और विदुषियों ने अपनी गरिमामयी सहभागिता दी ।
मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो. रमाकान्त पाण्डेय जी, साहित्याचार्य, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, जयपुर परिसर ने शिवत्व के गूढ़ रहस्य को सरलतम रुप से समझाते हुए स्व को स्व से अलग करते हुए आत्म चिंतन करने की सलाह दी । अद्वैत के गंभीरतापूर्ण दर्शन तत्व को अपनी भाषा कुशलता से सभी के लिए ग्राह्य करा दिया ।
व्याख्यान के प्रारंभ में महाविद्यालय के संस्कृत के सहायक आचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने सर्व प्रथम मंगला चरण करते हुए मुख्य वक्ता व अतिथि का संक्षिप्त विवरण देकर उनका परिचय दिया । अन्त में धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य महोदय डॉ आशीष पाण्डेय जी ने किया । वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य श्री दुर्गेशमणि तिवारी जी, श्री अनुराग गुप्ता जी, समाजशास्त्र के डॉ सुनिल मिश्र जी ने समन्वयक की भूमिका निभाई, तकनीकी संयोजक के तौर पर समर्थ श्रीवास्तव जी का भी पूर्ण सहयोग रहा । अन्त में राजस्थान से सहायक आचार्य डॉ राजीव मिश्र जी ने शांति पाठ करके कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति की ।
30/05/2022
**महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न **
महिला अध्ययन केंद्र , मुकुलारण्यम् महाविद्यालय सिगरा, वाराणसी की ओर से दिनांक 30/05/2022 को छोटी गैबी, सिगरा, वाराणसी में महिलाओं के उत्कृष्टिकरण हेतु
" महिला स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता शिविर " विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका आरंभ विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक रैली निकाल कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का संचालन महिला अध्ययन केंद्र की अध्यक्षा डॉ. सुमन सिंह द्वारा बड़े ही उत्तम तरीके से किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. सुमन द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा महिला अध्ययन केंद्र की उपयोगिता एवं आवश्यकता को बहुत ही सुंदर शब्दों में स्पष्ट किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के क्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला स्वास्थ और पोषण संबंधी विशेष वक्तव्य डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, समन्वयक महिला अध्ययन केंद्र द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने कुछ मुख्य बिंदुओं की चर्चा की जैसे, महिला स्वास्थ्य क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों है, इस महंगाई के समय में भी कम खर्च में किस तरह से थाली में पोषक तत्वों का संतुलन बनाए रखा जा सके तथा भोजन पकाने के कुछ सरल तरीकों द्वारा खाद्य पदार्थों के विटामिन और प्रोटीन को नष्ट होने से बचाने के साथ ही साथ खाद्य पदार्थों में मिले हुए हानिकारक तत्व को किस प्रकार से नष्ट किया जाए तथा पोषक भोजन से संबंधित भ्रांतियों को किस भांति दूर किया आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं की चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर बनाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आदि से परिचित कराया । कार्यक्रम के दूसरे चरण में सुश्री एकता, सदस्य महिला अध्ययन केंद्र द्वारा महिलाओं को उनके व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत उन्होंने महावारी के समय तथा बच्चे के जन्म के समय किस प्रकार से स्वच्छता का ध्यान रखना है इसकी जानकारी दी साथ ही सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न योजनाओं जैसे पिंक टॉयलेट स्कीम', एक स्मार्ट टॉयलेट कंपाउंड जो महिलाओं और शिशुओं के लिए विशेष रूप से शुरू की गई है जिसमें बुनियादी चेकअप की सुविधा, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, भोजनालय स्तनपान क्षेत्र और साथ ही साथ महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाना शामिल था। सुश्री एकता ने उज्ज्वला सेनेटरी आदि का उल्लेख करके महिलाओं में इन कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आंगनबाड़ी अध्यक्ष श्रीमती मनसा देवी द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रंजना व श्रीमती संध्या द्वारा महिलाओं में मल्टीविटामिन और आयरन की गोलियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन इस प्रण के साथ किया गया कि "चाहे दुनिया कुछ भी कह ले , अपना स्वास्थ्य सबसे पहले"।
26/05/2022
सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण
=============================
मई का महीना यातायात नियमों और विनियमों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। विश्वविद्यालय के मानदंडों का पालन करते हुए और सड़क सुरक्षा के महत्व को महसूस करते हुए मुकुलारण्यम् महाविद्यालय ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कुल 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 37 छात्राऐ और 38 छात्र थे। सभी छात्र/छात्राओं और संकाय सदस्यों ने मुकुलारण्यम् महाविद्यालय के बैनर तले जुलूस निकाला और नारा दिया:
"सड़क सुरक्षा हमारा नारा है, सुरक्षित जीवन हमें बनाना है"
महाविद्यालय के सभी अध्यापकों एवम छात्र/छात्राओं को मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल ने संबोधित किया और उन्हें शहीद उद्यान, सिगरा चौराहा के पास यातायात सुरक्षा संबंधित नियमों की शपथ दिलवाई।
वहाँ से रैली वापस कॉलेज पहुंची जहां मुकुलारण्यम् महाविद्यालय के निदेशक प्रो. शंभू उपाध्याय ने छात्रों को संबोधित किया और अंत में मुकुलारण्यम् परिवार के प्रबंधक श्री अजय तिवारी ने छात्रों को अपने बहुमूल्य शब्दों से अभिसिंचित करते हुए मार्गदर्शन दिया | अभियान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशीष पाण्डेय एवं अध्यापकों में डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. ब्रजेश कुमार पाण्डेय, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, डॉ धर्मेंद्र यादव, श्री दुर्गेश मणि तिवारी, श्री मनीष पांडेय, अश्विनी पांडेय,श्री अनुराग गुप्ता, सुश्री एकता त्रिपाठी, समर्थ श्रीवास्तव सहभागी रहे।
24/05/2022
FTDP (Faculty Training & Development Program)
on
Teaching Capacity
Term: 24th May - 29th May 2022
Time: 10:00 am - 12:00 noon
Venue: Conference Hall,
Mukularanyam Mahavidyalaya