उन्नत भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति किया गया जागरूक
भीमचंडी 14.06.2026
आज दिनांक14 जून 2026 को महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी के 'उन्नत भारत अभियान' (UBA) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आज रविवार को संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठे अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों और युवाओं के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक आरोग्यता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।
अभियान की शुरुआत भीमचण्डी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस अवसर पर उन्नत भारत अभियान के समन्वयक, शिक्षकगण और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी साइकिलों के साथ उपस्थित रहे। दिन में प्रमुख रूप से प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टरअखिलानंद सिंह, ओंकार नाथ, शिव शंकर सरोज, डॉक्टर अभय कुमार शर्मा, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार यादव, डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर ममता देवी, दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार, विनय कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर शर्मा, शिवम सिंह, प्रतिक्षा मिश्रा, सोनम सिंह, सोनम मिश्रा, जयंत गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा कोमल विश्वकर्मा इत्यादि का सहयोग रहा।
Maharaj Balwant Singh P.G. College Gangapur Varanasi
Academic Institution having U.G., P. G. and Research centre in faculties of Humanities, Social Sciences, Science and Law
Fit India Cycling drive today 13.06.2026
12/06/2026
डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री संस्कृत विभाग के C.A.S. प्रमोशन की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न हुई
B.A. 4th and 6th semester Physical Education Practical conducted on 04.06.2026
05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर (राजा तालाब), वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने लंगड़ा आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वहीं डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदाता हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
03/06/2026
अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर एनएसएस द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन
गंगापुर, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर महाराज बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर (राजातालाब), वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में दिनांक 03 जून 2026 को एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को स्वास्थ्य संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से नियमित साइकिल चलाने के लाभों, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश जनसामान्य तक पहुँचाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुरुषोत्तम सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली जनित रोगों की चुनौतियों से निपटने के लिए साइकिल का प्रयोग एक सरल एवं प्रभावी उपाय है। उन्होंने युवाओं से स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। रैली को सफल बनाने में प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. आलोक कुमार कश्यप, डॉ. दुर्गेश कुमार पाण्डेय, श्री अंगद प्रसाद यादव(मुख्य कुलानुशासक) डॉ. अंजना तथा महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
02/06/2026
LL.B. 6th Semester Practical
02.06.2026
Moot Court/ ADR
Exam conducted By Prof. Om Sharma and Dr. Satyendra K. Singh as external examiner
प्रोफेसर मंजु मिश्रा का विदाई समारोह
01/06/2026
शैक्षणिक सत्र 2025-26 की समाप्ति पर शिक्षकों के साथ संवाद
01/06/2026
M.A. चतुर्थ सेमेस्टर शिक्षा शास्त्र, संस्कृत तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय में प्रोजेक्ट का आंतरिक मूल्यांकन आज संपन्न हुआ साथ ही बीए 4th एवं 6th सेमेस्टर शिक्षा शास्त्र की प्रयोगिक परीक्षा संपन्न हुई
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
M. B. S. P G. College Gangapur
Varanasi
221302