Dilip Kumar-युवा-समाजसेवी

Dilip Kumar-युवा-समाजसेवी

Share

युवा जागे,देश आगे �Voice of Youths

Photos from Dilip Kumar-युवा-समाजसेवी's post 27/12/2023

#आवशयकसूचना*
आज सीतामढ़ी मेहसौल रेलवे फाटक के पास एक Lenevo का Tab गिरा हुआ मिला, जिसको मैंने डुमरा थाना में जाकर जमा कर दिया।
इस Post को ज्यादा से ज्यादा Share करें ताकि जिसका Tab है उसको मिल जाय 🙏🙏🙏

आपका:-दिलीप कुमार (युवा-समाजसेवी)

Photos from Dilip Kumar-युवा-समाजसेवी's post 14/10/2023

😢वेदना😢
दुख होता है जब कोई दो जून के रोजी-रोटी के लिए अपना प्रदेश छोड़ कर दूसरे प्रदेश कमाने ज़ाना पड़ता है|उस से भी ज्यादा दुख तब होता है जब किसी को झूठी दिलाषा दी जाती है|
आज मुझसे कांटा चौक सीतामढी मे धर्मेन्द्र यादव ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी और मैने उन्हे लिफ्ट दी क्योकी मुझे भी उसी रूट मे जाना था|उनको दोस्तीया से पूर्व नार्गां लक्षमिपुर जाना था जो कि सीतामढी से लगभग 40 KM दूर था और वे पैदल ही जा रहे थे|जब मैने उनसे पूछा-भाई साहेब आपने कोई बस/ ओटो क्यो नही की, तो उन्होने जो जवाब दीया वो सुनकर मै दंग रह गया,उन्होने कहा-मेरे पास पैसे नही है!मेरे पूछने पे उन्होने अपनी आपबिती सुनाई-कोई ठिकेदार इनको धान कटनी मे हरियाणा लेकर जाने वाला था रात 2 बजे का कोई ट्रेन था सीतामढी स्टेसन से,फ्लेटफौर्म पे सब कोई सोया तो ये भी सो गए क्योकी ट्रेन आने मे काफी टाईम था मगर जब ट्रेन आई तो किसी ने इन्हे नही उठाया सोया ही छोड़ दीया|
ठिकेदार की लापरवाही के कारण बेचारा धर्मेन्द्र यादव भुखे-पैदल घर जा रहे थे मगर उपरवाले की मरजी से मै उनसे रास्ते मे मीला और मैने उन्हे नास्ता कराकर और कुछ पैसे और कुछ दूर लिफ्ट देकर उनको उनके घर पहुचने मे मैने उनकी मदद की|
🙏🙏🙏आपका:-दिलीप कुमार (युवा समाजसेवी)🙏🙏🙏

19/05/2023

आवश्यक सूचना - , 30 सीतम्बर तक बदल लें अपना 2000 के नोट👇

01/01/2023

नव वर्ष के बधाई के साथ Wishing You All Happy New Year 2023🎉❤️🎆🎇

बड़े हर्ष के साथ आपलोगों को बताना चाहता हूँ कि हमारे घर एक नन्हा-सा मेहमान हमारे परिवार के सदस्य के रूप में शामिल हो गया है, ईश्वर के असीम कृपा से हमे पुत्र रत्न की प्राप्ती हुई है❤️आप लोगों की आशिर्वाद आपेक्षित है🙏🙏🙏

30/10/2022

एक ऐसा त्यौहार जो चार दिन चलता है, कोई दंगा नहीं होता, इंटरनेट कनेक्शन नहीं काटा जाता, किसी शांति समिति की बैठक कराने की जरुरत नहीं पड़ती, चंदे के नाम पर गुंडा गर्दी नहीं होती और जबरन उगाही भी नहीं ! शराब की दुकाने बंद रखने का नोटिस नहीं चिपकना पड़ता, मिठाई के नाम पर मिलावट नहीं परोसी जाती है! उंच - नीच का भेद नहीं होता, व्यक्ति-धर्म विशेष के जयकारे नहीं लगते, किसी से अनुदान और अनुकम्पा की अपेक्षा नहीं रहती है, राजा रंक एक कतार में खड़े होते है, समझ से परे रहने वाले मंत्रो का उच्चारण नहीं होता और दान दक्षिणा का रिवाज नहीं है, प्रकृति के ऐसे महा पर्व ूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें🙏🏻 जय छठी माई सब लोग के कल्याण करि

*दिलीप कुमार (युवा-समाजसेवी)🙏

Photos from Dilip Kumar-युवा-समाजसेवी's post 24/10/2022

🙏 सेवा परमो धर्म:🙏
दिवाली की हार्दिक बधाई 🎆🎇

दिपावली के शुभ अवसर पर हमने अपने गाँव-सोन्धो रत्ती के जगदम्बा स्थान और वार्ड न.-2 के राम जानकी मंदिर पे स्ट्रीट लाइट का प्रबंध हमारे द्वारा किया गया।हमारा प्रयास-करूं हमेशा कुछ खास.........

दिया तो सब जलाते हैं दिवाली में,
हम तो जलाए रखे हैं अपने दिल में।
हमें तो सिर्फ यह जताना है......

"दिल की यह तमन्ना है,
भारत का नाम रोशन करना है।"

भवदीय:-दिलीप कुमार(युवा-समाजसेवी)

08/05/2022


🙏यह कविता मेरी माँ को समर्पित है🙏

------------"माँ की महिमा"-------------

माँ से मिला आशीर्वाद,प्यार-दुलार।
बच्चों की जिंदगी को देता है संवार।।

बच्चों को देती है खुशियाँ अपार।
माँ के बिना फीका है ये घर-संसार।।

माँ के गणित पे हमें है पूरा एतबार।
रोटियां मांगो दो,तो देती है चार।।

बच्चों पे होते हैं माँ के ढेरों उपकार।
माँ ही है आदर के असली हकदार।।

बच्चों के लिए गीले पे भी सो जाती है कई बार।
माँ ही है जो त्याग देती है अपने हिस्से के आहार।।

दया-करूणा,त्याग-तपस्या है जिसका विचार।
सच में माँ की महिमा होती है अपरम्पार।।

कवि:-दिलीप कुमार(युवा-समाजसेवी)


🙏मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🙏

Stop The War | Yuddh Ko Chhodo Buddh Ko Apnao | युद्ध को छोड़ो बुद्ध को अपनाओ | World War Song 23/03/2022

रूस-यूक्रेन युद्ध विकराल रूप में आगया है अब परमाणु हमला की भी आशंका है---इसी को ध्यान में रखकर मैंने यह गाना बनाया और गाया भी हूं।--आपलोग एकबार जरूर सूनें👇

Stop The War | Yuddh Ko Chhodo Buddh Ko Apnao | युद्ध को छोड़ो बुद्ध को अपनाओ | World War Song Stop The War | Yuddh Ko Chhodo Buddh Ko Apnao | युद्ध को छोड़ो बुद्ध को अपनाओ | World War SongAbout:- 3rd World War Na Ho Aur Sabhi Country Miljulkar Bhaicha...

New Corona Song || Corona Virus Song || Corona Song 2022 || Jab Se Coronawa || जब से कोरोनवा 28/02/2022

मेरा यह गाना कोरोना और कोरोना से उत्पन्न समस्या को उजागर करता है🙏🙏🙏आपलोग मेरा गाना एकबार जरूर सुनें🙏🙏🙏

New Corona Song || Corona Virus Song || Corona Song 2022 || Jab Se Coronawa || जब से कोरोनवा New Corona Song || Corona Virus Song || Corona Song 2022 || Jab Se Coronawa Ke || जब से कोरोनवा Corona Ki Badhati Samasya Evam Corona Se Logon Ki Jindagi Par...

Want your school to be the top-listed School/college in Vaishali?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Vaishali
844118