19/06/2026
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण अभियान के तहत कुंढेला गाँव स्थित श्री महात्मा गांधी सर्व विद्यालय में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री राकेश कुमार एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी इस प्रशिक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता प्रदान की। इस दौरान योग प्रशिक्षक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रोटोकॉल के तहत योग प्रशिक्षण प्रदान किया।
19/06/2026
🧘 International Day of Yoga 2026 at CUG
The Central University of Gujarat warmly invites students, faculty members, staff, and the wider community to join the celebration of the 12th International Day of Yoga on 21 June 2026.
Theme: Yoga for Healthy Ageing
Time: 6:30 AM – 8:30 AM
Venue: Multi-Purpose Hall, CUG Campus, Kundhela, Vadodara
The programme will be graced by the presence of Prof. Atanu Bhattacharya, Hon’ble Vice-Chancellor (I/c), Central University of Gujarat.
Let us come together to embrace the timeless wisdom of yoga and promote a healthier, happier, and more balanced life.
All are cordially invited to participate.
19/06/2026
The Central University of Gujarat proudly congratulates the students of the Dr. Ambedkar Centre of Excellence (DACE) on successfully clearing the UPSC Civil Services Examination (CSE) 2026 Preliminary Examination.
Hard Vagh
Mayur Parmar
Vishvas Rathod
Pankaj Parmar
This achievement is a testament to their hard work, determination, and commitment to excellence.
The Dr. Ambedkar Centre of Excellence (DACE) is dedicated to empowering SC, OBC, NT-DNT, and Divyang students through quality coaching, personality development, and competitive skill enhancement, enabling them to excel in competitive examinations and contribute meaningfully to society.
The Central University of Gujarat wishes all the successful candidates the very best for the UPSC CSE Main Examination and their future endeavors.
19/06/2026
Central University of Gujarat bus will be available for pickup of new batch of students who have taken admission in 1st Merit list in various departments of the University.
22 June, 2026 onwards Bus pick up will be from Vadodara Junction Railway Station/ Bus Station (at 10am) and Vadodara Airport (at 11am).
The students will have to fill the Google Form so that we are able to plan for pickup.
Link for University Bus pickup
https://forms.gle/xcM2uSQ6oBR5uQ356
18/06/2026
Representatives of Sanjeevani Hospital, Vadodara, paid a courtesy visit to the Central University of Gujarat.
18/06/2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के योग क्लब द्वारा कुंधेला माध्यमिक विद्यालय में आयुष मंत्रालय के कॉमन योग प्रोटोकॉल पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान योग के महत्व, नियमित अभ्यास के लाभ तथा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार, आयुष विभाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से जुड़े डॉ. कौशिकभाई पटेल तथा डॉ. आलोक पाण्डेय की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के योगाभ्यासरत विद्यार्थियों—कोमल, तपु, मिहिर, कुनाल, जतिन एवं उमंग ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
15/06/2026
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के उपलक्ष्य में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रातः एवं सायंकाल नियमित योग प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में योग जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु योग प्रोटोकॉल की एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं दैनिक जीवन में योग के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी का अवलोकन विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आए विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। विशेष रूप से गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान के एक कार्यक्रम में उपस्थित भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की सलाहकार प्रो. विजयलक्ष्मी मोहंती ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा योग के वैज्ञानिक एवं दार्शनिक महत्व की सराहना की। इसी प्रकार, प्रगतिपथ यात्रा कार्यक्रम में आए डभोई विधानसभा के माननीय विधायक श्री शैलेश मेहता जी ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विश्वविद्यालय द्वारा योग जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. अतनु भट्टाचार्य ने विश्वविद्यालय के सभी कर्माचारियों से योग कार्यक्रमों में जुड़ने का आह्वान किया। कुलसचिव प्रो. एच बी पटेल ने योग कार्यक्रमों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास केन्द्र के अधिष्ठाता प्रो. अतनु मोहपात्रा ने आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सभी कर्मचारियों को जुड़ने का आह्वान किया।
15/06/2026
"Yoga is the journey of the self, through the self, to the self."
Join the Central University of Gujarat in celebrating the 12th International Day of Yoga and contribute to a historic Guinness World Record Attempt.
🗓️ 14 June 2026
🕕 6:15 AM – 7:35 AM
🌿 Theme: Yoga for Healthy Ageing
Together, let us choose health, balance, and inner peace.
11/06/2026
राजभाषा हिन्दी के कार्यान्वयन तथा हिन्दी के कार्यालयीन प्रयोग में अनुवाद का महत्व" विषय पर कार्यशाला आयोजित
गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजभाषा हिन्दी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कुलपति (प्रभारी) प्रो. अतनु भट्टाचार्य ने कहा कि "भाषा को जीवित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम उसका व्यवहार और प्रयोग है। प्रशासनिक कार्य भी हिन्दी में प्रतिफलित होने चाहिए तथा अनुवाद हमारी भाषाई धरोहर है, जिसका निरंतर उपयोग आवश्यक है।"
स्वागत वक्तव्य में प्रो. जनक सिंह मीना ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए राजभाषा नीति के अनुरूप हिन्दी के क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्य वक्ता श्री प्रणव जे. उपाध्याय, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं सचिव, नराकास, आयकर भवन, अहमदाबाद ने कार्यालयीन हिन्दी, अनुवाद, प्रशासनिक शब्दावली, नोटिंग-ड्राफ्टिंग, हिन्दी टंकण, इनस्क्रिप्ट कुंजीपटल तथा राजभाषा के प्रभावी कार्यान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और प्रतिभागियों को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु प्रेरित किया।
ग्रुप-ए एवं ग्रुप-बी के दो सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में अवर श्रेणी लिपिक से लेकर सहायक कुलसचिव स्तर तक के 76 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री कोमल मीणा ने किया तथा श्री त्र्यंबक भट्ट, हिंदी अधिकारी (प्रभारी) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।