22/09/2026
अक्षरातीत श्री राजजी की महेर और सतगुरु श्री राजन स्वामीजी के आशीर्वाद एव समस्त सुंदरसाथ की प्रार्थना से पिछले १५ दिनों से बरोड़ा काशीबा चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एडमिट कन्या गुरुकुल की बालिका लक्ष्मी जो कोमा में चली गई थी अब वह क्रिटिकल कंडीशन से बाहर है।
सुंदरसाथ जी बच्ची को मस्तिष्क, छाती, पेट और रीढ़ में टी.बी. है, परन्तु राजजी की महेर है कि उसे लंग्स में टीबी नहीं है। अभी भी यह बच्ची हॉस्पिटल में ही है और आगे २४ महीनों तक इसकी ट्रीटमेंट और चलने वाली है। कहते है ना की जो धामधनी और सतगुरु पर समर्पित हो उनकी रक्षा धामधनी खुद करते है।
आप सब सुंदरसाथ के चरणों में फिर से यही अर्जी कि आप सब धनी से यही गुहार लगाए कि यह बच्ची पूर्णतः स्वस्थ होकर फिरसे जागनी कार्य के लिए किए गए अपने समर्पण को समाज में चरितार्थ कर पाए। प्रणामजी
- श्री प्राणनाथ कन्या गुरुकुल (बरोड़ा)