Saraswati Vidya Mandir Inter College Jyotipuram Tiloth Uttarkashi.

Saraswati Vidya Mandir Inter College Jyotipuram Tiloth Uttarkashi. S.V.M Inter Collage Jyotipuram in uttarkashi

27/08/2025
हरेला पर्व का आयोजनहमारे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर  कॉलेज ज्योतिपुरम तिलोथ उत्तरकाशी में हरेला पर्व मनाया गया।इ...
16/07/2025

हरेला पर्व का आयोजन
हमारे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम तिलोथ उत्तरकाशी में हरेला पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य, आचार्यगण, और सभी भैया-बहिनें उपस्थित रहे। पौधारोपण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

हरेला पर्व ने सभी में प्रकृति प्रेम और हरियाली की भावना जागृत की।

आज दिनांक 25-05-2025(रविवार)को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम (तिलोथ) उत्तरकाशी में स्थानीय प्रबंध समिति की ...
25/05/2025

आज दिनांक 25-05-2025(रविवार)को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम (तिलोथ) उत्तरकाशी में स्थानीय प्रबंध समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष श्रीमान मुरारीलाल भट्ट जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आय - व्यय, भवन की मरम्मत, नवीन भवन निर्माण एवं अन्य भौतिक संसाधनों पर विचार - विमर्श किया गया। बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे।
श्रीमान मुरारीलाल भट्ट जी(अध्यक्ष)
श्रीमान इलम सिंह पंवार जी(उपाध्यक्ष)
श्रीमान गोविंद सिंह गुसाईं जी(कोषाध्यक्ष)
श्रीमान राजेन्द्र जगूड़ी जी एड्वोकेट (मनोनीत सदस्य)
श्रीमान दुर्गेश भट्ट जी(सदस्य)
श्री बृजमोहन उनियाल जी(प्रधानाचार्य)
श्री राजेश बडोनी जी आचार्य(का0 प्र0)
श्री अनिल उनियाल जी(आचार्य)
श्री गिरीश खंडूड़ी जी(आचार्य)

दिनांक 31-03-2025(सोमवार)को   सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम तिलोथ उत्तरकाशी में वार्षिक परीक्षाफल/पुरस्कार ...
31/03/2025

दिनांक 31-03-2025(सोमवार)को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम तिलोथ उत्तरकाशी में वार्षिक परीक्षाफल/पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।प्रधानाचार्य श्री बृजमोहन उनियाल जी ने परीक्षाफल की घोषणा की विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।विद्यालय का सर्वोच्च पुरस्कार कक्षा 6 की बहिन श्रिया बडोनी ने प्राप्त किया।भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यालय के 4 भैय्या/बहिनों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में श्रीमान नागेन्द्र चौहान जी(जिला अध्यक्ष भाजपा), श्रीमती सुधा गुप्ता जी(संरक्षिका,भारत विकास परिषद,एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा ), श्रीमती रितु राणा जी(सदस्य,j.j.B.उत्तरकाशी एवं अध्यक्षा, राजीव महाशय सरस्वती शिशु मंदिर तिलोथ), श्रीमान गीताराम पैन्यूली जी( शिशु शिक्षा समिति, जिला निरीक्षक उत्तरकाशी),श्रीमती मधु भट्ट जी (न. पा.सभासद), उपरोक्त सभी अतिथियों ने भैय्या/बहिनों का मार्गदर्शन एवं अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमान मुरारीलाल भट्ट जी,कोषाध्यक्ष श्रीमान गोविंद सिंह गुसाईं जी, राजीव महाशय सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य श्रीमान अरविंद सिंह रावत जी, सभासद श्रीमान आदित्य चौहान जी, श्रीमान महावीर सिंह नेगी जी, नगर प्रचारक श्रीमान अशोक जी, जिला प्रचार प्रमुख श्रीमान अनूप भंडारी जी,श्रीमान भारत भूषण जी, अभिभाविका श्रीमती कविता पंवार जी,श्रीमान कन्हैया लाल जी,आदि अतिथि गण एवं सभी आचार्य बंधु/बहिनें उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भैय्या/बहिनों का उत्साहवर्धन के साथ अपना आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजमोहन उनियाल जी ने सभी भैय्या/बहिनों को वार्षिक परीक्षाफल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।और सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री गिरीश खंडूरी जी ने किया। साथ ही परीक्षाफल वितरण में परीक्षा प्रमुख श्री अनिल उनियाल जी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

11/03/2025

सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम तिलोथ उतरकाशी में कक्षा 6 से 12 में प्रवेश प्रारंभ l

ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम प्रचार - प्रसार एवं जगरूकता हेतु  माह दिसंबर 2024 में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जनपद स्तरी...
19/12/2024

ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रम प्रचार - प्रसार एवं जगरूकता हेतु माह दिसंबर 2024 में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंन्दिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया l जिसमें जनपद स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बहिन पद्ममा जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा सीनियर वर्ग में बहिन नंदिनी ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में भैया दिव्यम ने जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया l जिसमें भैया/बहनों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार राशि दी गई l

ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज...
07/12/2024

ऊर्जा संरक्षण प्रतियोगिता में निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज ज्योतिपुरम तिलोथ उत्तरकाशी के भैया/बहिन l

Address

Near Tiloth Power House
Uttarkashi
UTTARKASHI.

Telephone

+918273170910

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saraswati Vidya Mandir Inter College Jyotipuram Tiloth Uttarkashi. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Saraswati Vidya Mandir Inter College Jyotipuram Tiloth Uttarkashi.:

Shortcuts

Share

Category