Govt.inter college maneri uttatkashi

Govt.inter college maneri uttatkashi Official Page of PMSHRI GMIC Maneri . "every thing which i know i give my student" This is our motto.

16/12/2025
16/12/2025

नामिका निरीक्षण चल रहा है ।

PM SHRI GMIC MANERI में प्रवेश सत्र शुरू.छात्रों के लिए जबरदस्त मौका.NCC, NSS, TOOR, VIRTUAL CLASSES, ONLINE CLASSES, SM...
26/03/2025

PM SHRI GMIC MANERI में प्रवेश सत्र शुरू.
छात्रों के लिए जबरदस्त मौका.
NCC, NSS, TOOR, VIRTUAL CLASSES, ONLINE CLASSES, SMART BOARD, GAMES, BEST TEACHER OF ALL SUBJECT.
FREE EDUCATION, CLOTH'S, FOOD, SHOOSE, scholarship (ALL TYPES ).
पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटरकॉलेज मनेरी भटवाड़ी उतरकाशी छात्रों के लिए जबरदस्त मौका.... प्रवेश प्रारम्भ.

सत्र.. 2025-26

* सभी विषयों के योग्य शिक्षक *

विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष

सुविधाएं--------

1-विद्यालय में NCC

2-NSS तथा स्काउट गाइड

3- स्मार्ट क्लास तथा स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से कक्षाएं संचालित की जा रही है.

4.. व्यावसायिक शिक्षा तथा कंप्यूटर और वर्चुअल लैब के माध्यम से ऑनलाइन क्लास.

5. विज्ञान विषयों तथा गणित की प्रयोगशालाएं.

6.निशुल्क पोशाक, जूते, बैग तथा पाठ्य पुस्तक कक्षा 6 से 12 तक.

7. समय-समय पर कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए शैक्षिक भ्रमण.

8.. पीएम पोषण के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन... अतः आप सभी से निवेदन है कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मनेरी में प्रवेश कराना सुनिश्चित करें.

प्रवेश के लिए संपर्क करें.

+917017222023
शैक्षिक भ्रमण THDC
Pm shri GMIC Maneri

श्री रमेश प्रसाद रतूड़ी जी एवं हरभजन भट्ट जी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह के अवसर पर
02/03/2025

श्री रमेश प्रसाद रतूड़ी जी एवं हरभजन भट्ट जी के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह के अवसर पर

उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2025 महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्यारे छात्र-छात्राओं उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षाएं...
21/02/2025

उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2025 महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

प्यारे छात्र-छात्राओं उत्तराखंड बोर्ड की वर्ष 2025 की परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो रही है।

हम सभी जानते हैं कि कोई भी विषय कठिन या सरल नहीं होता है किंतु यदि विषय का ज्ञान सही तरीके से ना लिया जाए तो वह विषय हमें कठिन लगता है जबकि विषय पर हमारी पकड़ से विषय हमें बहुत ही सरल लगता है।
अतः विषय पर अपनी पकड़ बनाने का प्रयास करें। इसके बाद कोई भी परीक्षा आपको कठिन नहीं लगेगी
आप इन परीक्षाओं को बड़ी ही सरलता के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं।
*1 परीक्षा से पहले*
एनसीईआरटी की किताबों को पूरी तरह पढ़ ले ।
प्रत्येक विषय में प्रत्येक पाठ का सार बना ले जिसे परीक्षा से 1दिन पहले पढ़कर पूरे पाठ की पुनरावृति की जा सकती है।
जिन विषयों में फार्मूले / सूत्र आदि हैं, उन्हें भी याद करते हुए उस पर आधारित न्यूमेरिकल/आंकिक प्रश्न हल करने का प्रयास करें।
जिन विषयों में नियमों/ सिद्धांतों आदि पर आधारित प्रश्न आते हैं ,उन्हें भी तैयार कर ले।
बहुविकल्पीय प्रश्नों में से दो प्रश्न कथन-निष्कर्ष प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे ।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों (4 अंक के प्रश्न) में से एक प्रश्न Case Study / Source Based प्रश्न के रूप में होगा।
पुराने पेपर और आदर्श उत्तर पुस्तिकाएं आपको विषय अध्यापकों द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, आप सभी ने उन्हें हल कर लिया होगा यदि नहीं तो उनको भी अवश्य हल कर ले।
आपको पुराने पेपर तथा आदर्श उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं, उनसे अवश्य प्राप्त कर लें अथवा उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप स्वयं भी डाउनलोड कर सकते है लिंक नीचे उपलब्ध कराया जा रहा है।
https://ubse.uk.gov.in/pages/display/99-old---model-question-paper
जिन विषयों में आपकी तैयारी पूर्ण हो चुकी है उन विषयों के पुराने / विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों को उसी प्रकार से 3 घंटे के भीतर हल करने का प्रयास करें, जैसे आप परीक्षा अवधि में करेंगे।
इससे आपको समय पर प्रश्न पत्र हल करने का अभ्यास करने में मदद मिलेगी।
इस वर्ष भी आपके पाठ्यक्रम में कटौती की गई थी। अतः पाठ्यक्रम से हटाए गए शीर्षक को इस समय तैयार कर समय बर्बाद ना करें। परीक्षा समाप्त होने के पश्चात प्रतियोगी परीक्षा के दृष्टिगत आप उन टॉपिक्स को तैयार कर सकते हैं।

*2 परीक्षा के दिन*

• सुबह जल्दी उठे तथा प्रत्येक पाठ की हाइलाइट्स जो आपने पहले ही तैयार कर रखी होगी उस को देखें
परीक्षा से 2 घंटा पूर्व अपनी किताब कॉपियां बंद कर दें, अब यह वह समय है जब आपके मस्तिष्क को थोड़ा विश्राम की आवश्यकता है।
अपने आराध्य तथा स्वयं पर विश्वास रखते हुए परीक्षा केंद्र के लिए तैयार हो।
प्रवेश पत्र ले जाना कदापि ना भूलें अन्यथा आपको परेशान होना पड़ सकता है। यदि किसी कारणवश प्रवेश पत्र छूट जाता है तो केंद्र व्यवस्थापक से तुरंत मिले।
परीक्षा केंद्र पर 15 से 30 मिनट पूर्व (9:00AM) पहुंचने का प्रयास करें।
यदि कोई परीक्षार्थी दूर से आता है तो वह किसी अनजान की मदद / लिफ्ट के भरोसे ना बैठे क्योंकि कभी आपको साधन मिल भी सकता है और कभी नहीं, जिससे आप किसी परीक्षा को देने से वंचित भी हो सकते हैं, अतः अपने साधन की व्यवस्था पूर्व में ही कर ले। यदि परीक्षा केंद्र तक आपको पैदल जाना है तो उसका ध्यान रखते हुए घर से समय से निकले, ना की किसी के भरोसे।
परीक्षा केंद्र पर कम से कम 15 मिनट पूर्व पहुंचे तथा अपने मस्तिष्क व शरीर को पूर्ण विश्राम दें।

*3 परीक्षा अवधि में*

आपको प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाता है, अतः एक बार पूरे प्रश्न पत्र को अवश्य पढ़ें। कुछ प्रश्नों के उत्तरों की हिंट आपको इसी से प्राप्त हो सकती है, अतः प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ें।
यदि आप प्रश्न पत्र पढ़ चुके हैं तो आप लिखना भी आरंभ कर सकते हैं अर्थात पढ़ने के लिए मिले अतिरिक्त समय में आप उत्तर लिखना भी आरंभ कर सकते हैं, इसके लिए आपको रुकने की आवश्यकता नहीं है।
प्रश्न पत्र पढ़ते समय जिन प्रश्नों के उत्तर आपको भली भांति आते हैं, उन पर टिक (का निशान लगा सकते हैं। तथा लिखते समय जब आप उस प्रश्न का उत्तर अपनी कॉपी पर लिख चुके होंगे उसके पश्चात डबल टिक का निशान लगा सकते हैं इससे आपको पता रहेगा कि आप किन प्रश्नों का उत्तर लिख चुके हैं तथा कौन से प्रश्न अब करने शेष रह गए हैं।
सामान्यतः सभी प्रश्न अनिवार्य होते हैं, उनमें आपको आंतरिक विकल्प मिल सकता है।
बहुविकल्पीय तथा छोटे प्रश्नों के साथ-साथ उन प्रश्नों को पहले हल करें जो आपको अच्छे से आते हैं।
प्रश्न संख्या स्पष्ट तथा बड़ा बड़ा लिखें।
दो प्रश्नों के उत्तरों के बीच में दो तीन लाइन का अंतर अवश्य रखें।
प्रश्न कितने अंक का है उसी हिसाब से उसका उत्तर छोटा अथवा बड़ा रखें। कम अंकों के प्रश्नों में छोटा व सटीक उत्तर लिखें जबकि ज्यादा अंकों के प्रश्नों में विस्तार से उत्तर दें, जहां पर उदाहरण तथा चित्रों की संभावना हो तो इनको अवश्य सम्मिलित करें।
परीक्षा अवधि में प्रश्नों का उत्तर देने में समय का ध्यान भी अवश्य दें अन्यथा की स्थिति में आप प्रश्नों के उत्तर देने से वंचित रह सकते हैं।
कोई भी प्रश्न किसी भी स्थिति में ना छोड़े, जिन प्रश्नों के उत्तर आपको नहीं आ रहे हैं उन्हें कम से कम 5 बार पढ़ें, आपको उससे संबंधित कुछ ना कुछ उत्तर अवश्य ध्यान आएगा।
आप पढ़ाई में कैसे हैं, यह आपके विद्यालय के अध्यापक तो जान सकते हैं किंतु जो आपकी कॉपी को जांचने वाले अध्यापक हैं, वह नहीं जानते। वह केवल आपके दिए गए उत्तर के आधार पर ही अंक देते हैं जिसमें आपका लेख आपकी सहायता कर सकता है। अतः आपका लेख सुंदर, स्पष्ट तथा स्वच्छ हो जिससे मूल्यांकन कर्ता के सामने आपकी छवि अच्छी बने तथा आपके अंक ना कट सकें।

*4 परीक्षा के पश्चात*
आपकी परीक्षा कैसी हुई, इस पर ध्यान ना दें तथा अगली परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
ध्यान रहे यह आपकी पहली अथवा अंतिम परीक्षा नहीं है इसलिए परिणाम पर ध्यान न देते हुए अपने लिए अगला लक्ष्य निर्धारित करना है तथा उस पर केंद्रित होकर प्रयास शुरू कर देना है।
अंत में आप सभी को (जो भी लक्ष्य आपके द्वारा निर्धारित किया गया है उसे पूर्ण करने हेतु) एक बार पुनः बहुत-बहुत शुभकामनाएं💐💐💐

OLD/MODEL QUESTION PAPER

विदाई समारोह
18/02/2025

विदाई समारोह

माघ मेला उत्तरकाशी में पी एम श्री आदर्श इंटर कॉलेज मनेरी  की सुंदर प्रस्तुति हार्दिक शुभकामनाएं बधाई बच्चों 🥰🥰🥰
17/01/2025

माघ मेला उत्तरकाशी में पी एम श्री आदर्श इंटर कॉलेज मनेरी की सुंदर प्रस्तुति हार्दिक शुभकामनाएं बधाई बच्चों 🥰🥰🥰

Address

PMSHRI GMIC Maneri
Uttarkashi
249194

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Govt.inter college maneri uttatkashi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Govt.inter college maneri uttatkashi:

Shortcuts

Share

Category