M C B Model School, Sanjay Enclave ND

M C B Model School, Sanjay Enclave ND knowledge creates miracles tution classes

गाँधी जयन्तीलालबहादुर शास्त्री जी की जयन्तीविजय दशमी2 अक्टूबर
04/10/2025

गाँधी जयन्ती
लालबहादुर शास्त्री जी की जयन्ती
विजय दशमी
2 अक्टूबर

गौरी शंकर के पुत्र, बुद्धि के देवता, ऋद्धि सिद्धि के पति और शुभ लाभ के पिता गणेश चतुर थे, चतुर हैं और चतुर रहेंगे..शुभ ल...
27/08/2025

गौरी शंकर के पुत्र, बुद्धि के देवता, ऋद्धि सिद्धि के पति और शुभ लाभ के पिता गणेश चतुर थे, चतुर हैं और चतुर रहेंगे..
शुभ लाभ और ऋद्धि सिद्धि से परिपूर्ण गणेश चतुर्थी 🙏🏻

गणपति और दूर्वा/दूब… लोककथा बहुत समय पहले एक बहुत बड़ा और डरावना असुर था ।उसकी आँखों और मुँह से आग लपटें की लपटें निकलती रहती थीं ।वह जहाँ भी जाता, वहाँ पेड़-पौधे जल जाते, नदियाँ सूख जातीं, लोग डर के मारे छिप जाते।संत-मुनि और देवी-देवता सब इससे घबराए हुए थे। उन्होंने बहुत जतन किए लेकिन इस असुर से छुटकारे का उपाय नहीं खोज पाए ।तब उन्होंने गणेश जी प्रार्थना की…अब आप ही हमें इस असुर से बचाइए।इस समस्या का निवारण कीजिए ।गणेश जी का मन बहुत कोमल था ।वे किसी भी दुख और प्रार्थना से एकदम मोम के जैसे पिघल जाते थे ।वे जितने गोल-मटोल और हँसमुख थे उतने ही वीर भी थे। वे हँसते हुए बोले“ आप सभी निश्चिन्त रहिए ।”वे अकेले ही ,आग उगलते असुर के सामने गए। असुर ने उनपर खूब आग बरसाई, मगर गणेश जी पर माँ पार्वती का वरद हस्त था वे असुर से तनिक भी न डरे। अचानक उन्होंने असुर को पूरा का पूरा निगल लिया।पृथ्वी लोक और देवलोक ने राहत की साँस ली, लेकिन अब एक समस्या और आन पड़ी ।असुर तो आग से बना था, गणेश जी के जलन शुरू हो गई ,उनका शरीर जलने लगा। चेहरा लाल पड़ गया, वे बेचैन होकर इधर-उधर लोटने लगे।देवताओं ने बहुत उपाय किए…किसी ने शीतल जल दिया।किसी ने चंदन लगाया।किसी ने सोमरस पिलाया ।एक भी उपाय काम न आया।माँ पार्वती से अपने पुत्र का दुःख देखा नहीं गया ।अपने बेटे को को इतना व्याकुल देख आँखों में आँसू भर आए। मन ही मन अपने पुत्र के लिए प्रार्थना करने लगीं …तभी अचानक उनकी दृष्टि आँगन में उगी हरी-हरी दूर्वा घास पर पड़ी।उन्हें याद आया कि मंदराचल पर्वत के मंथन से जब भगवान का शरीर स्पर्शित हुआ था तो उनके टूटे हुए रोम समुद्र में गिर थे ।वही रोम जब लहरों के साथ तट पर पहुँचे तो हरी दूब के रूप में अंकुरित हो गये।अमृत कलश प्राप्त होने पर सर्वप्रथम उसे इसी दूब पर स्थापित किया गया था ।अमृत का स्पर्श पाकर दूब औषधि बन गई थी।माँ पार्वती ने जल्दी से दूब की कुछ पत्तियों तोड़ी और गणेश जी के मुँह में रख दी।जैसे ही दूब ,गणेश जी के पेट में पहुँची, सारी जलन शांत हो गई। गणेश जी स्वस्थ और खुश हो गए ।तब से जब भी गणेश जी की पूजा होती है तो उन्हें दूर्वा अवश्य अर्पित की जाती है।दूब कोई सामान्य साधारण घास नहीं है। इसमें धरती की शीतलता और अमृत की शक्ति बसी होती है।यह पित्त को भी शांत करने वाली औषधि होती है।कहा जाता है कि जैसे दूब ने कभी गणेश जी का दर्द शांत किया था,वैसे ही गणेश जी को दूब अर्पित करते ही,गणेश जी हमारे दुखों को हर लेते हैं ।गणपति का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे…शुभमस्तु 🙏🌸

देश रंगीला रंगीला नहीं आज तो देश गीला गीला  late post
18/08/2025

देश रंगीला रंगीला नहीं
आज तो
देश गीला गीला
late post

Health s wealth
07/04/2025

Health s wealth

कोशिश रहती है अपने स्कूल में प्री-प्राइमरी के लिए, पढ़ाई करती हुई ही टीचर्स रखने की। प्ले ग्रुप, नर्सरी, के जी के बच्चों ...
13/03/2025

कोशिश रहती है अपने स्कूल में प्री-प्राइमरी के लिए, पढ़ाई करती हुई ही टीचर्स रखने की। प्ले ग्रुप, नर्सरी, के जी के बच्चों को टीचर नहीं मित्र चाहिए होते हैं जो उनके साथ पूरी ऊर्जा के साथ खेल सकें, खेल-खेल में पढ़ा सकें, उनके साथ बच्चा बन सकें।
अक्सर बारहवीं पास कर के आई या ग्रेजुएशन कर रही बच्चियों को रखती हूँ छोटे क्लासेस के लिए। उनका उत्साह, उनके अंदर सीखने और एक्सपेरिमेंट करने की ललक अमेजिंग होती है।
सैलरी उनके लिए अमूमन पॉकेट मनी ही होती है तो सैलरी मिलने के बाद कि आँखों की चमक भी सुंदर ही होती है।
स्कूल के अनुशासित माहौल में शरारत का तड़का भी लगता रहता है। बिल्कुल नए आईडिया भी मिलते रहते हैं।
हाँ, यह भी है कि जब स्कूल में कुछ टीचर्स छोटी उम्र की हों तो होली का टीका, टीका नहीं रह जाता है।

------------------
ख़ुद से बातें करते रहना
जीवन के हर रंग दर्शा देती होली 🌈

ना  पूछो ज़माने से कि,क्या हमारी कहानी है।हमारी पहचान तो बस इतनी है,कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।समस्त देशवासियों को गणतंत्र...
26/01/2025

ना पूछो ज़माने से कि,
क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो बस इतनी है,
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।

समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

14/01/2025
क्या आपकी टीचर भी कहती थी-"Achchhe bachche kaise??????"???और आप मुंह पर उंगली रखते हुए कहते थेAise!!!!??????❤️❤️❤️❤️❤️❤️...
14/11/2024

क्या आपकी टीचर भी कहती थी-

"Achchhe bachche kaise??????"
???

और आप मुंह पर उंगली रखते हुए कहते थे

Aise!!!!

??????
❤️❤️❤️❤️❤️❤️
बचपन

प्रभु राम के आगमन- माँ लक्ष्मी के प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों का पर्व सभी के लिए शुभ हो । हम सभी प्रभु राम क...
01/11/2024

प्रभु राम के आगमन- माँ लक्ष्मी के प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ। दीपों का पर्व सभी के लिए शुभ हो । हम सभी प्रभु राम की मर्यादा का पालन करें । सभी का घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो यह मंगलकामना । माँ लक्ष्मी धन का संग्रह नहीं करती अपितु उनके हाथों से धन हमेशा बाँटा जाता है , इसका अनुकरण कठिन है लेकिन असाध्य नहीं।

सतयुग-त्रेतायुग की इस गाथा का हम कलयुग में अनुसरण करें बनी यही अभिलाषा ।

नाम उतना मीठा, तुम जितने प्यारे❤️श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारीहे नाथ नारायण वासदेवाय 🚩🙏
26/08/2024

नाम उतना मीठा, तुम जितने प्यारे❤️

श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासदेवाय 🚩🙏

😍😍   POSTBrothers and sisters are like stars; they may not always be visible, but you know they're always there. Happy R...
23/08/2024

😍😍 POST
Brothers and sisters are like stars; they may not always be visible, but you know they're always there. Happy Rakhi!
May God Bless you a'll😘😘😘😘

Address

Uttam Nagar

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm

Telephone

+919212434489

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when M C B Model School, Sanjay Enclave ND posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to M C B Model School, Sanjay Enclave ND:

Shortcuts

Share

Category