Basic teachers Auras

Basic teachers Auras Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Basic teachers Auras, Tutor/Teacher, Unnao.

जनपद उन्नाव के नवआगंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार पांडेय जी का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यका...
28/11/2025

जनपद उन्नाव के नवआगंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार पांडेय जी का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्वागत स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया और जिले के शिक्षकों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर सार्थक संवाद किया।
वार्ता के दौरान संघ द्वारा निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदु उठाए गए—
1. चयन वेतनमान के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई तथा शिक्षकों के हित में त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया गया।

2. मानव संपदा पोर्टल पर त्रुटि सुधार की तिथि में संशोधन कर पुनः करेक्शन हेतु समयावधि बढ़ाने की मांग की गई।
3. BLO एवं SIR ड्यूटी में कार्यरत शिक्षकों की ड्यूटी में तनाव प्रबंधन के स्तर पर प्रशासनिक सहयोग का अनुरोध किया गया।
4. ड्यूटी में लगे शिक्षकों में सेवा सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु प्रेरित करने का आवाहन किया गया।
5. संघ ने शिक्षामित्र, रसोइया एवं अन्य कर्मियों का मानदेय समय से जारी कराने हेतु प्रयास करने की मांग की।
6. जिन शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत हो चुका है, उनकी सेवा पुस्तिकाओं (Service Book) में अतिशीघ्र वेतन निर्धारण कर वेतन निर्गत करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने जिला कार्यकारिणी द्वारा रखी गई सभी समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि शिक्षक निर्बाध रूप से अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी के जिला अध्यक्ष भरत चित्रांशी, उपाध्यक्ष गणेश शंकर गुप्ता, धर्मेश श्रीवास्तव जिला कोषाध्यक्ष सोनू बाजपेई जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप, जिला संगठन मंत्री कपिल त्रिवेदी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव ने संघ के साथ भविष्य में भी शिक्षक हित और शिक्षा व्यवस्था सुधार हेतु सहयोगात्मक संवाद जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भैया जी कहिन
29/07/2025

भैया जी कहिन

23/07/2025
27/11/2021
आज दिनांक 18 फरवरी को निराला पार्क में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद उन्नाव की जनपद की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बै...
19/02/2021

आज दिनांक 18 फरवरी को निराला पार्क में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद उन्नाव की जनपद की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत चित्रांशी ने की ।

बैठक का संचालन संरक्षक प्रमोद मिश्रा ने किया।
बैठक के मुख्य बिंदुओं में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह पटेल ने नवनियुक्त शिक्षकों के सत्यापन व वेतन भुगतान की प्रक्रिया को अति शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की मांग करने हेतु कार्यसमिति को प्रस्ताव दिया।
जिस पर संगठन मंत्री कपिल त्रिवेदी ने सहमति व्यक्त की और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव को आज प्रेषित ज्ञापन में प्रथम बिंदु के रूप में उसे अंकित किया।
महामंत्री संकल्प मिश्रा ने विभिन्न शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रावली खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लंबित होने की सूचना दी और साथ ही मांग की कि तत्काल निस्तारित कराकर चयन वेतनमान आदेश निर्गत किए जाएं।
कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका चौरसिया ने विकास खंडों में अवशेष बिल भुगतान की प्रक्रिया ना होने की शिकायत दर्ज की। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्नाव से अवशेषों के तैयार कराने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त अवकाश प्राप्त शिक्षकों में 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के देयको के भुगतान की मांग की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, ब्रज किशोर चतुर्वेदी, अध्यक्ष असोहा प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार, बिछिया अध्यक्ष शिव सहाय तिवारी, सोनू बाजपेई, अवनीश कुमार, महेश चंद्र गुप्ता, शशांक त्रिपाठी, विनय दीक्षित, ज्ञान शुक्ला, योगेंद्र शुक्ला, प्रदीप, सुनील जायसवाल, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सहित आधा सैकड़ा शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित थे।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी उन्नाव को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को दिया गया

आज दिनांक- 31/1/2021 को शिवाजी इण्टर कॉलेज उन्नाव के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ  की प्राथमिक समवर्ग की नवीन का...
02/02/2021

आज दिनांक- 31/1/2021 को शिवाजी इण्टर कॉलेज उन्नाव के प्रांगण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्राथमिक समवर्ग की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें भरत चित्रांशी को अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद चौरसिया को कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकल्प मिश्रा को महामंत्री कपिल त्रिवेदी को संगठन मंत्री सोनू बाजपेई को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्र शुक्ल महामंत्री भगवती सिंह मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्र कानपुर देहात जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार तिवारी निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित थे मंडल के दोनों नेताओं का स्वागत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम पर किया तत्पश्चात 11:00 बजे उन्होंने चुनाव की घोषणा की नामांकन व नाम वापसी के पश्चात 12:15 पर किसी अन्य प्रत्याशी के ना होने के कारण भारत चित्रांशी को जिला अध्यक्ष तथा संकल्प मिश्रा को जिला महामंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की
निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने में माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री दिनेश गुप्ता संरक्षक श्री कृष्ण त्रिवेदी श्रीमती अनीता वर्मा अनुदीप आनंद मिश्रा विकास सिन्हा डॉ प्रभात सिन्हा सरिता मंजू मूर्ति पुष्पा यादव अमोल सिंह विनय दीक्षित विष्णु माधव ज्ञान चंद्र अजय राजेंद्र करुण कुलदीप लक्ष्मी शंकर प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष श्री सत्यदेव सिंह अध्यक्ष श्री विवेक तिवारी अतुल बाजपेई अतुल शुक्ला कुलदीप शुक्ला अनुदेशक संवर्ग के अध्यक्ष शशांक मिश्रा अमरदीप योगेंद्र अरविंद अमित अरुण प्रज्ञा अखंड प्रताप विक्रम सिंह आशुतोष रतन विक्रम निर्मल सहित सैकड़ों शिक्षक पदाधिकारी वह जनपदीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे सीतापुर लखनऊ तथा कानपुर जनपद से आए हुए प्रांतीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रमोद मिश्रा जी ने किया इस अवसर पर शिक्षकों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षक हित में कार्य करने के लिए बधाई दी

Address

Unnao
209801

Telephone

09415532655

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Basic teachers Auras posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Basic teachers Auras:

Shortcuts

Share

Category