अंशुमान सिंह बेसिक

अंशुमान सिंह बेसिक समाज का बेस बेसिक शिक्षा विभाग

26/09/2026

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्र साथियों के लिए आयोजित कराई जाने वाली विशेष टीईटी में अप्लाई करने का आप्शन खुल गया है 💐

19/09/2026

समाज के जो भी लोग बेसिक के शिक्षकों को पानी पी पी कर कोसते हैं और बोलते हैं बेसिक का शिक्षक मुफ्त की तनख्वाह ले रहा हैं।
उनके लिए सुनहरा मौका है, वेकेंसी आ गई हैं फॉर्म भरो, तैयारी में लग जाओ और मास्टर बन जाओ..
All the best👍

18/09/2026

Big breaking....

प्रभारी प्रधानाध्यापक/ प्रधानाध्यापिका मामले में माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज भाटिया ने आज सहायक अध्यापक/अध्यापिका जब से प्रभारी प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्य कर रहे हैं, तब से प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका का वेतन देने का आदेश कर दिया है।
अभी तक एरियर मात्र पिछले तीन वर्ष के लिए सीमित कर दिया था, माया बनर्जी केस का हवाला देकर फिर से शुरू से वेतन देने का आदेश आज एकल पीठ ने कर दिया है।

15/09/2026

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा तीन पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है
&- प्राथमिक शिक्षक (नगरीय संवर्ग)- 11508 पद
&- अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय - 897 पद
&- प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी)- 2607 पद
विज्ञापन 15/09/2026 को जारी
आनलाइन आवेदन - 16/09/2026 से प्रारंभ

15/09/2026

उत्तरप्रदेश अशासकीय माध्यमिक विद्यालय संशोधित नियमावली जारी✍️
■ प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक & सम्बद्ध प्राथमिक शिक्षक भर्ती नियम परिशिष्ट को मिली मंजूरी
▪️संबंध प्राइमरी की नई नियमावली को शासन की मंजूरी के उपरांत सरकारी गजट जारी।

14/09/2026

* #कटु_किंतु_सत्य
हमारे देश में अगर शिक्षक न भी हों तो भी बच्चों कि पढ़ाई हो जाएगी
किंतु चुनाव और जनगणना नहीं हो पाएगी

14/09/2026

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग 121 बीईओ का नए जनपदों में स्थानांतरण 💐
शासन ने सूची जारी की

10/09/2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विशेष टीईटी में शामिल करने के लिए शिक्षामित्रों की तरफ से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर दी गई है 💐
देखना होगा अब आने वाले समय में कोर्ट में आखिर सरकार क्या दलील देगी

09/09/2026

_*UPSSSC द्वारा आयोजित PET की परीक्षा 23,24 और 25 अक्टूबर को संपन्न होगी

09/09/2026

*69000 शिक्षक भर्ती*

दोनों पक्षों की ओर से कई सीनियर एडवोकेट होने के कारण कोर्ट ने सभी वकीलों को निर्देश दिया है कि एक ही पक्ष की ओर से बहस करने वाले सभी एडवोकेट मिलकर शनिवार तक एक कंपाइलेशन (मुख्य तर्कों और दस्तावेजों का संक्षिप्त संकलन) दाखिल करें।

क्या है कंपाइलेशन - कोर्ट के भीतर जब की मामलों कि संकलित सामूहिक सुनवाई होती है तो सामान्य रूप से कोर्ट समय बचाने एवं व्यवस्थित सुनवाई के लिए कंपाइलेशन दाखिल करवाने कि प्रकिया अपनाती है

इसी कंपाइलेशन दाखिल करने के तहत रविवार तक सभी पक्षों को 5 पेज का कंपाइलेशन देना होगा। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आगे की बहस इसी कंपाइलेशन के आधार पर होगी।

इसके अलावा प्रत्येक पक्ष की ओर से एक ही रिटेन सबमिशन और ओवरऑल कंपाइलेशन दाखिल किया जाएगा।

हमारी तरफ से दाखिल तीसरे नंबर कि कैटागिरी जिला वरीयता विसंगति मामले कि कैटागिरी में सिर्फ हम लोगों कि ही याचिकाएं हैं अतः हमें किसी भी अन्य एडवोकेट के साथ कोआर्डिनेशन नहीं स्थापित करना है , हमारी तरफ से कंपाइलेशन तय तिथि के अंदर दाखिल करा दिया जाएगा 🙏
*मामले को अब बुधवार को सुनवाई के लिए लगा दिया गया है*।

Address

272
Unnao
209801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अंशुमान सिंह बेसिक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to अंशुमान सिंह बेसिक:

Shortcuts

Share