UPSU Unnao

UPSU Unnao छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति.

स्थानीय रंगोली गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन शाखा उन्नाव द्वारा एक बैठक कर लगभग चार दर्जन युवाओ को यूनियन ...
15/05/2022

स्थानीय रंगोली गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन शाखा उन्नाव द्वारा एक बैठक कर लगभग चार दर्जन युवाओ को यूनियन का सदस्य बनाकर उन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पदाधिकारी भी मनोनीत किया गया।

बैठक का प्रारम्भ उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के उन्नाव ज़िलाध्यक्ष राहुल वाजपेयी के सम्बोधन से हुआ।
उन्होंने आये हुए सभी साथिओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी अल्पसंख्यक मोर्चे के सदस्यों से अपेक्षा कि वह आने वाले समय में यूनियन को मज़बूत करने में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे और छात्र- छात्राओं के उत्पीड़न में आगे आकर उन्हें हर सम्भव सहायता करेंगे।

आज की बैठक के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चे की जिला इकाई का भी गठन किया गया। यूनियनके जिलाध्यक्ष राहुल वाजपेयी द्वारा मोहम्मद सैफ़ को अल्पसंख्यक मोर्चे का जिला अध्यक्ष व मोo मुश्ताक़ व तौसीफ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , मोo समीर व मोo नदीम को जिला महासचिव के अलावा लगभग २१ पदाधिकारी नामित किये गये।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष रुद्रांस अवस्थी ,शिवम् शर्मा,मोo अरसलान ,गौरव अग्निहोत्री,आर्यन मिश्रा व विवेक सिंह चौहान आदि युवा नेता मौजूद थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर अपने निज आवास पर सभी साथीयों के साथ श्रद्धांजली अर्पित करते हुए- राहुल ...
02/10/2021

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर अपने निज आवास पर सभी साथीयों के साथ श्रद्धांजली अर्पित करते हुए- राहुल वाजपेई जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्टुडेंट्स उन्नाव ।

शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर अपने साथी समर्थकों के साथ निज निवास पर श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित करते उत्तर ...
01/10/2021

शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर अपने साथी समर्थकों के साथ निज निवास पर श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित करते उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल वाजपेयी।

स्थानीय अम्बेडकर पार्क में 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन उन्नाव द्वारा जिला अध्यक्ष राहुल वाजपेय...
15/08/2021

स्थानीय अम्बेडकर पार्क में 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन उन्नाव द्वारा जिला अध्यक्ष राहुल वाजपेयी व अन्य पदाधिकारीयो द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर अभिलाष शर्मा,रुद्रांश अवस्थी,हर्ष वाजपेयी,उत्कर्ष अवस्थी,अरसलान रजा,गौरव अग्निहोत्री,सुमुख द्विवेदी,आदित्य जायसवाल,शिवम् शर्मा,विवेक सोनी सहित ओम् वर्मा मौजूद रहे।

17/04/2021

माननीय प्रदेश अध्यक्ष शुभम राठी जी व क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्यांचल मृदुल अवस्थी जी एवं जिला अध्यक्ष राहुल वाजपेई जी के आकृष्ट करने के उपरांत।
DIOS उन्नाव कृपया संज्ञान लीजिये-

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जहां सभी प्राइमरी स्कूल व कोचिंग सेंटर बंद है

वही सर सैयद इंटर कालेज के एक टीचर आदिल अली अभी भी शहर के पश्चिम खेड़ा के निकट निज निवास पर कोचिंग क्लासेज़ चला रहे है।
एक 15x10 कमरें में 20-25 लड़के सटकर बैठ रहे है और कोरोना प्रोटोकाल का पालन भी नहीं किया जा रहा।
अविरल गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन उन्नाव

आज उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल वाजपेई जी के द्वारा एक दर्जन नवनियुक्त सदस्यों को बंद वितरित किय...
14/03/2021

आज उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल वाजपेई जी के द्वारा एक दर्जन नवनियुक्त सदस्यों को बंद वितरित किया गया।

आज दिनांक 14-02-2021  को उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा शहीद जवान अजीत सिंह आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।...
14/02/2021

आज दिनांक 14-02-2021 को उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा शहीद जवान अजीत सिंह आजाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
आपका भाई
मृदुल अवस्थी
क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्यांचल
उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन

आप सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
26/01/2021

आप सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा आयोजित विशाल छात्र संसद अधिवेशन में आप सभी मित्रजनों की उपस्थिति की आकांक्षा है...
11/01/2021

उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के द्वारा आयोजित विशाल छात्र संसद अधिवेशन में आप सभी मित्रजनों की उपस्थिति की आकांक्षा है।

हाथरस कांड को लेकर हर वर्ग में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा हैआज उन्नाव जिला मुख्यालय पर देर शाम उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यून...
02/10/2020

हाथरस कांड को लेकर हर वर्ग में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है
आज उन्नाव जिला मुख्यालय पर देर शाम उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनीयन के बैनर तले उन्नाव जिले के पदाधिकारियों व छात्रों ने सिविल लाइन रंगोली गेस्ट हाउस से लेकर शहर के निराला पार्क तक कैंडिल मार्च निकाला और मनीषा के हत्यारों को फाँसी और दोषी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द सजा देने के गगनभेदी नारे लगाते हुए अपना विरोध व्यक्त किया।
इस कैंडिल मार्च में जिला अध्यक्ष राहुल वाजपेयी क्षेत्रीय व क्षेत्रीय महासचिव विशाल शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिलाष शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी व छात्र शामिल रहे 1

02/10/2020

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
सभी युवा साथी एवं छात्र छात्राओं से निवेदन की बहन मनीषा को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए निराला पार्क पर पहुंचकर कैंडल मार्च जलाकर श्रद्धांजलि दें ।।

निवेदक:- समस्त युवा साथी एवम् भाईचारा ग्रुप उन्नाव।

02/10/2020

Address

Civil Lines Unnao
Unnao
209801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UPSU Unnao posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to UPSU Unnao:

Shortcuts

Share

Category