जीवन यात्रा ------
वर्ष 1967 के अगस्त माह की सात तारीख अर्थात (श्रावण शुक्लपक्ष) में गंजमुरादाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत बरौकी के तत्कालीन ससम्मानित ग्राम प्रधान कार्यकाल (40 वर्ष) स्मृतिशेष वैद्य पं0 रामेश्वर प्रसाद मिश्र की आठवीं संतान के रुप में जन्म लेकर मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, बचपन में दीक्षा माँ स्मृतिशेष उदारमना सरला देवी तथा पिता स्वनामधन्य पं0 रामेश्वर प्रसाद मिश्र और प्रारम्भिक शिक्षा उन्हीं के द्वारा गांव में संस्थापित प्राथमिक स्कूल में तत्कालीन प्रधानाध्यापक आदरणीय डालचंद्र जी के सानिध्य में पूरी हुई। आदरणीय मास्टर साहब ( श्री डालचंद्र जी) और माता पिता तथा अग्रजों के आशीर्वाद के अवलम्बन से अब तक की जीवन यात्रा खट्टे मीठे अनुभवों के साथ सुखद, संघर्षशील व आनंदमयी व्यतीत हुई।
कक्षा छह से बारह तक की माध्यमिक शिक्षा डी0 सी0 के0 एम0 इंटर कालेज गंजमुरादाबाद के उपरांत उच्च शिक्षा के लिए डी एस एन कालेज उन्नाव गांव से प्रतिदिन अध्ययन हेतु आना जाना रहा, इस काम में उस समय कानपुर से हरदोई तक चलने वाली एकमात्र यातायात का साधन रही बसों के चालक व परिचलकों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा जिनके बलबूते पर प्रतिदिन समय से कक्षा में पहुँचता रहा। पढ़ाई का यह क्रम (एम0 ए0 अर्थशास्त्र, बी0 एड0) वर्ष 1984 से 1988 तक प्राचार्य स्व0 डॉ0 सत्यमूर्ति के साथ- साथ स्व0 डॉ0 कुलदीप नरायण श्रीवास्तव के संरक्षण में पूरा हुआ, इसके बाद वर्ष 2004 में महाप्राण निराला डिग्री कालेज बीघापुर से हिन्दी विषय से परास्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की, वर्ष 1990 से लेकर वर्ष 2009 तक का समय शिक्षण (अध्यापन) में बीता, इस कालावधि में मुझ अकिंचन द्वारा शिक्षित एवं दीक्षित हुए हमारे कई शिष्य आज समाज में चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, सेना एवं पत्रकारिता क्षेत्र में नाम रोशन करने के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में आज अपनी योग्यता क्षमता तथा पूरी शुचिता के साथ योगदान दे रहे हैं।
इस अंतराल में मुझे सौभाग्य से असाक्षरों को भी शिक्षित करने और करवाने का सुवसर मिला, इसके लिए पहले ब्लाक प्रभारी गंजमुरादाबाद बाद में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में जिला समन्वयक की भी जिम्मेदारी पूरी तन्मयता के साथ पूर्ण हुई, इस कार्य के लिये निदेशक, साक्षरता के अलावा एन एल एम ए के तत्कालीन निदेशक डॉ0 रामकृष्ण सूरा द्वारा प्रमाण पत्र व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
अद्यतन परमसत्ता के शुभाशीष से दिल्ली से प्रकाशित जनसत्ता एवं Indian Express के लिए ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्य करने का मौका मिलने के साथ ही शहर में संचालित एक उदीयमान शिक्षण संस्था " R P Memorial Public School" में प्रबंधक के दायित्व का भी निर्वहन कर रहा हूं।
आप सब मित्रों, स्वजनों व सहयोगियों के सहारे आज जीवन के सत्तावन साल पूरे हुए, आशा करते हैं आने वाले दिनों में भी आपका अमूल्य सहयोग पूर्ववत मिलता रहेगा।
बहुत बहुत धन्यवाद 🙏
उमाकांत मिश्र
शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकार
जिला संवाददाता
जनसत्ता & Indian Express
दिल्ली एवं लखनऊ संस्करण
R.P.Memorial Public school
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R.P.Memorial Public school, School, Unnao.
"ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता इसीलिए प्रकृति ने सृष्टि की अनुपम कृति के रुप में (माँ) सदृश्य अपना प्रतिरुप बनाया जिसकी न तो उपमा ही दी जा सकती है और न ही इस (शख्सियत) का कोई उदाहरण या प्रतिद्वँदिता ही की जा सकती है।"
यदि कुछ हो सकता है तो माँ के प्रति कृतज्ञता स्वरूप उन्हें प्रणाम निवेदित करने के अतिरिक्त भाषा विज्ञान मौन साध लेता है।
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनायें
उमाकांत मिश्र,
जिला संवाददाता *जनसत्ता*
Indian Express Group
दिल्ली एवं लखनऊ संस्करण
शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकार
प्रबंधक, R P Memorial Public School Unnao
कक्षा 3से 8 तक English, Sst, Computer पढ़ाने वाली परिश्रमी शिक्षिकाओं की आवश्यकता है
R P Memorial Public School, Daroga Bagh- Unnao
Vacancies for Pre Primary Teachers and Primary Teachers for all subjects
24/03/2024
22/03/2024
Admission Open
31/12/2023
Take admission as soon as possible because seats are limited.......hurry up
03/10/2023
https://youtu.be/E8MeTm0qy5E?si=HjEloTbvVSpJwM8U
Please like, share and subscribe
Art and Craft exhibition ....#artwork #craftideas #artandcraft #artoftheday #science Celebration of Mahatma Gandhi and Shastri birth anniversary.
03/10/2023
02/10/2023
Celebration of Gandhi birth anniversary
01/10/2023
आप सभी का स्वागत है आपके अपने विद्यालय में.....
01/10/2023
Warm welcome to all of you.......... Timing-10AM to 12PM
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Unnao
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |