DSN PG College UNNAO

डीएसएन कॉलेज उन्नाव के भूगोल विभाग में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन एवं  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह  ...
06/05/2024

डीएसएन कॉलेज उन्नाव के भूगोल विभाग में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह
डी एस एन कॉलेज, उन्नाव के भूगोल विभाग द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन एवं विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार का वितरण किया गया। समारोह में प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सताक्षी पांडे द्वितीय स्थान प्राप्त श्रद्धा यादव एवं कुमारी सविता तृतीय स्थान प्राप्त कुमारी लवीना तथा चतुर्थं स्थान प्राप्त रामांश गुप्ता को सम्मानित किया गया। विभाग द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। विभाग ने पूर्व छात्र सम्मेलन भी किया। जिसमे पूर्व छात्र मोहित सिंह, सौरभ शुक्ला, रवि कुमार, अंकित गौर,कु. शालू प्रियांशी ओमर, शमीम सिद्दीकी आदि छात्र छात्राओं ने विभाग में अध्ययन के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया तथा वर्तमान छात्रों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष अनिल साहू ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नवीन एवं पूर्व छात्रों के मध्य सेतु का काम करेगा तथा अध्ययन वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को रचनात्मक क्रियाकलाप करने के लिए प्रेरित करेगा। प्राचार्य प्रोफेसर कुलदीप गुप्ता ने पूर्व छात्र सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हेतु विभाग को बधाई दी तथा भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में प्रो.पवन श्रीवास्तव,डॉ. राजेश श्रीवास्तव,प्रो. सतीश सिंह,प्रो. विनय यादव, डॉ. अंजना शुक्ला, डॉ. शैली गुप्ता,डॉ. हरिशंकर यादव, डॉ.आकांक्षा श्रीवास्तव,डॉ. तूलिका रानी, डॉ. राकेश चौरसिया,डॉ. अनुज निर्मल एवं विभागीय कर्मी अनुराग सिंह राम कुमार उपस्थित रहें।

महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं के एडमिशन के संबंध में
02/04/2024

महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं के एडमिशन के संबंध में

22/03/2024
09/02/2024

शोक समाचार ।
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि डी एस एन कॉलेज ,उन्नाव के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर मानवेंद्र सिंह का आज रात्रि ह्रदयगति रुकने से देहांत हो गया ।
ओम शांति 💐

डी एस एन महाविद्यालय उन्नाव में मनाया गया गणतंत्र दिवस
26/01/2024

डी एस एन महाविद्यालय उन्नाव में मनाया गया गणतंत्र दिवस

आदरणीय एवं प्रेरणाश्रोत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 उमेश बाजपेई जी को सेवानिवृत्ति  पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं......
01/07/2023

आदरणीय एवं प्रेरणाश्रोत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 उमेश बाजपेई जी को सेवानिवृत्ति पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं......

आपके द्वारा सन 1983 से महाविद्यालय में बच्चों को शिक्षा, शिष्टाचार, अनुशान प्रदान किया गया है , आपके द्वारा बनाए गए छात्र और छात्राएं भारत सरकार, अर्थशास्त्र एवं राजनीतिक के अच्छे स्तर पर सेवाएं प्रदान कर रहे है ।

आपने अपने पूरे सेवाकाल में प्रतिबद्धता, कर्तव्यनिष्ठा एवं परिश्रम का एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। हम आपके स्वस्थ व समृद्ध जीवन की कामना करते हैं तथा यह आशा करते हैं कि आप अपने जीवन के आगामी पड़ाव में विविध नवीन आयामों को प्राप्त करेंगे और हम सबके पथ प्रदर्शक बने रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया
21/06/2023

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया

डी एस एन महाविद्यालय में वितरित हुआ टेबलेटउन्नाव। जून सोमवार को डीएसएन महाविद्यालय उन्नाव में सरकार की टेबलेट योजना के अ...
12/06/2023

डी एस एन महाविद्यालय में वितरित हुआ टेबलेट

उन्नाव। जून सोमवार को डीएसएन महाविद्यालय उन्नाव में सरकार की टेबलेट योजना के अंतर्गत 257 छात्र एवं छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि की भूमिका में सदर विधायक पंकज गुप्ता मौजूद रहे साथ ही विद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप गुप्ता द्वारा छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया स्कूली छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी लहर दौड़ पड़ी।

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले आधुनिक युग में टैबलेट एवं मोबाइल शिक्षा में अत्यधिक कार्यरत साबित होगा जिसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आप सभी को इस योजना से लाभान्वित कराना हमारा काम है अब इस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को आप लोग किस तरह प्रयोग मिलाते हैं यह देखना लाजमी होगा।

साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप गुप्ता जी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बताया गया कि कॉलेज में अभ्युदय योजना के अंतर्गत आईएएस पीसीएस क्लासेस चलाई जानी सुनिश्चित हुई है जिसको लेकर छात्र और छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस योजना के महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ प्रिन्स ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के परास्नातक द्वितीय वर्ष के कुल 275 में से 257 छात्र टेबलेट लेने के लिए उपस्थित रहे।

2nd सेमेस्टर का बैक फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अतः यह सूचना आप सभी अपने चतुर्थ सेमेस्टर के ग्रुप में प...
22/05/2023

2nd सेमेस्टर का बैक फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अतः यह सूचना आप सभी अपने चतुर्थ सेमेस्टर के ग्रुप में प्रेषित कर दे।

Contact us
13/05/2023

Contact us

UN01
13/05/2023

UN01

Address

College Road
Unnao

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DSN PG College UNNAO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to DSN PG College UNNAO:

Shortcuts

Share