18/05/2024
आज हमारे विद्यालय मां गायत्री विद्या मन्दिर इण्टर कालेज करोवन उन्नाव में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर उनका उत्साह वर्धन किया व सम्मानित किया । विद्यालय के छात्र सचिन कुमार राजपूत जिन्होंने 87.66% अंक हासिल करके अपने विद्यालय , परिवार , और ग्राम का नाम रोशन किया और इंटरमीडिएट की छात्रा नेगी वर्मा ने 86.8% अंक हासिल किया इसी प्रकार अन्य विद्यार्थी जिन्होंने 85.50%, 85% , 84.50% , 83.6% , 83.2% , 82.5% , 82% ,81.8% ,80.8% , 80.2% , 80% , 78.2% , 76.6% , 76% , 75.2% , 74.5% और भी बहुत सारे विद्यार्थी है जिन्होंने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए है। इंटरमीडिएट के विज्ञान और कला वर्ग के कई छात्र छात्राओं के समस्त विषयो में विशेष योग्यता यानी 75% से ज्यादा अंक हासिल करके विद्यालय का गौरव बढ़ाने का काम किया है।