Hillstime

Call Directions Website Contact the school

Hillstime Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hillstime, Solan.

HillsTime आपके लिए लाता है ताज़ा खबरें, ज्ञानवर्धक सामग्री और सामाजिक जागरूकता। हमारी रिपोर्टिंग से रहें हर पल अपडेटेड और जुड़ें एक बेहतर कल की दिशा में। HillsTime —खबरें, ज्ञान और जागरूकता के साथ।

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में मेहमानों न...
30/09/2026

भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में मेहमानों ने जॉन कैम्पबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा के शतक की मदद से 43.3 ओवर में दो विकेट पर 406 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इसी के साथ इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

30/09/2026

सोलन भाजपा शहरी मण्डल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा।

अर्की में तेंदुए का आतंक: बाइक सवार के पीछे 100 मीटर तक दौड़ा, बाल-बाल बची जानसोलन/अर्की: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के ...
30/09/2026

अर्की में तेंदुए का आतंक: बाइक सवार के पीछे 100 मीटर तक दौड़ा, बाल-बाल बची जान

सोलन/अर्की: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की उपमंडल में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रोहांज-जलाना पंचायत के बतीवां गांव में एक तेंदुए ने मोटरसाइकिल सवार युवक पर झपटने की कोशिश की। युवक ने समय रहते बाइक की रफ्तार बढ़ाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान तेंदुआ करीब 100 मीटर तक बाइक का पीछा करता रहा।

घर से महज 200 मीटर पहले हुआ तेंदुए से सामना

जानकारी के अनुसार बतीवां गांव निवासी प्रदीप शर्मा मोटरसाइकिल से अर्की से अपने घर लौट रहे थे। जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर बतीवां खाल के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक तेंदुआ दिखाई दिया।

प्रदीप के मुताबिक तेंदुए ने उनकी मोटरसाइकिल की तरफ छलांग लगाने की कोशिश की। खतरा भांपते ही उन्होंने तुरंत बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बावजूद तेंदुआ करीब 100 मीटर तक मोटरसाइकिल के पीछे दौड़ता रहा। युवक किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे। घटना में उन्हें कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

अर्की क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए से जुड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क पर यह घटना हुई, वहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी आते-जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

वन विभाग करेगा क्षेत्र का निरीक्षण

वन परिक्षेत्राधिकारी अर्की अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को बतीवां गांव में तेंदुए की घटना की जानकारी मिल गई है। विभागीय टीम जल्द ही मौके का निरीक्षण करेगी और तेंदुए की गतिविधियों को ट्रैक कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सुबह और शाम के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बच्चों को सुनसान रास्तों से अकेले स्कूल न भेजने और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने को कहा है।

🕯️पेरागोन होटल के एमडी श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।उन्हो...
30/09/2026

🕯️
पेरागोन होटल के एमडी श्री सुरेंद्र कुमार वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण वर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने पंचकूला में अंतिम सांस ली।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏
ॐ शांति 🙏
#श्रद्धांजलि #विनम्रश्रद्धांजलि #ॐशांति #दुःखदसमाचार

30/09/2026

कुमारहट्टी में दुकानदार की गैरमौजूदगी में दुकान पर पैसे मांगने को लेकर विवाद

कुमारहट्टी में एक दुकान पर कुछ किन्नरों द्वारा पैसे मांगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुकानदार की गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी से ₹50 लिए गए। आरोप है कि इसके बाद और पैसे देने का दबाव बनाया गया तथा पैसे न देने पर बद्दुआ देने की बात कही गई।

मामले ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या किसी से पैसे लेने के लिए दबाव बनाना या डर का माहौल पैदा करना उचित है?

किसी भी व्यक्ति या समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाए बिना, पैसे मांगने और देने की प्रक्रिया आपसी सहमति और सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को जबरन पैसे देने के लिए मजबूर किया

💰 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असरनई दिल्ली: 1 अक्टूबर से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई ...
30/09/2026

💰 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई जरूरी नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली: 1 अक्टूबर से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ATM चार्ज, UPI पेमेंट और बैंकिंग से जुड़े नियमों में होने वाले बदलावों का सीधा असर आम लोगों की वित्तीय गतिविधियों पर पड़ सकता है।

नए महीने की शुरुआत से लागू होने वाले इन बदलावों को समय रहते समझना जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।

📌 ATM और बैंकिंग चार्ज से जुड़े बदलाव
📌 UPI पेमेंट से जुड़े नए नियम
📌 डिजिटल लेनदेन पर असर डालने वाले बदलाव
📌 अन्य वित्तीय नियमों में संभावित परिवर्तन

लोगों के लिए जरूरी है कि वे 1 अक्टूबर से लागू होने वाले संबंधित नियमों और शुल्क की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से जरूर जांच लें।

आने वाले बदलावों की पूरी जानकारी और उनके संभावित असर को आसान भाषा में समझिए।

30/09/2026

शिमला में मंत्री जगत सिंह नेगी का बड़ा बयान, सुनिए

🏙️ सोलन MC का बजट पेश, पानी-ड्रेनेज और सफाई पर बड़ा फोकससोलन: नगर निगम सोलन ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है।...
30/09/2026

🏙️ सोलन MC का बजट पेश, पानी-ड्रेनेज और सफाई पर बड़ा फोकस

सोलन: नगर निगम सोलन ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। मेयर सुषमा शर्मा ने जनरल हाउस की बैठक में अपना पहला बजट सदन के सामने रखा। बजट में शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ पानी, सड़क, ड्रेनेज, सफाई, हरियाली और पार्किंग को प्राथमिकता दी गई है।

💧 जल सुरक्षा मिशन: 8 करोड़ रुपये प्रस्तावित
🌧️ बरसाती पानी की निकासी: 8.50 करोड़ रुपये
🧹 स्वच्छता व्यवस्था: 2.40 करोड़ रुपये
🌳 हरित मिशन: 80 लाख रुपये
🏞️ पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था: 85 लाख रुपये

बजट में पुरानी पानी की पाइपलाइन बदलने, लीकेज की निगरानी, जल भंडारण बढ़ाने, वर्षा जल संचयन और स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण की योजनाएं शामिल हैं।

वहीं, ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के लिए नालों की मैपिंग, गाद निकासी और संवेदनशील स्थानों की पहचान की जाएगी। शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के साथ सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग और स्थानीय बाजारों के सुधार पर भी जोर दिया गया है।

मेयर के अनुसार बजट का उद्देश्य स्वच्छ, सुरक्षित, हरित, जल-सुरक्षित और व्यवस्थित सोलन की दिशा में काम करना है।

time

सोलन: NH-205 पर बड़ा भूस्खलन, राजघाटी में घंटों थमे वाहनों के पहिए
30/09/2026

सोलन: NH-205 पर बड़ा भूस्खलन, राजघाटी में घंटों थमे वाहनों के पहिए

शूलिनी यूनिवर्सिटी और MMU के बीच किसी ने सुनी गोली चलने की आवाज..पुलिस ने बढ़ाई गश्त
29/09/2026

शूलिनी यूनिवर्सिटी और MMU के बीच किसी ने सुनी गोली चलने की आवाज..पुलिस ने बढ़ाई गश्त

Address

Solan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hillstime posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Hillstime:

Shortcuts

Share