Scholars Unified

Call Directions Website Contact the school

Scholars Unified Scholars Unified is a Sr. Sec. CBSE School (Nursery to XII) in Una (Himachal Pradesh) India

Education is that whole system of human training within and without the school house walls, which molds and develops People.

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता, एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शनस्...
29/09/2026

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा में ओवरऑल विजेता, एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में स्कूल के खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कुल 14 पदक हासिल किए, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं।
ताइक्वांडो में छात्राओं ने विभिन्न मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। समृद्धि और सिमर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अनिका ने रजत और सान्वी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। छात्र वर्ग में आर्यन साहनी ने स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वैष्णव ने रजत पदक जीता, जबकि युवराज, श्रव, अक्षज, अर्णव द्विवेदी और तेजस ने कांस्य पदक हासिल किए।
एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी स्कॉलर्स यूनिफाइड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डिस्कस थ्रो में पारिस शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं शॉटपुट में अनाया पडवाल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा प्रशिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और स्कॉलर्स यूनिफाइड में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
विद्यालय की ओर से बताया गया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से चयनित एथलेटिक्स खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिला ऊना का नाम रोशन करेंगे।
स्कॉलर्स यूनिफाइड की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों की इस जीत के लिए उनके शिक्षकों में विशेष रूप से मनु सिंह बिंद्रा, आंचल शर्मा, संजू कुमारी और रेणुका मेहरा को विशेष रूप से श्रेय दिया।
इसके साथ ही, जिला स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा इंदिरा स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 ताइक्वांडो एवं कराटे प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कार्तिक ने रजत पदक जीता। विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों आरव शर्मा, वीरेन राणा, अनुराग, नमन और अभिजोत ने ताइक्वांडो में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं कराटे प्रतियोगिता में आयुष डांगी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतियोगिता में विद्यालय की मजबूत उपस्थिति दर्ज़ कराई।

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम, अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए च...
25/09/2026

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम, अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का शानदार परिचय देते हुए जिला स्तरीय अंडर-14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। धमांदरी में आयोजित इस जिला स्तरीय टूर्नामेंट में विद्यालय की ओर से रिद्धि सैनी, रुपांशी, राघवी एवं कनिष्का ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल, निरंतर प्रयास और शानदार तालमेल से प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, वहीं विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय के खेल जगत में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने जिला स्तर पर विद्यालय को गौरव दिलाया है। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षकों संजू कुमारी, आंचल एवं रेणुका के समर्पित मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों के प्रयासों और खिलाड़ियों की लगन के समन्वय से यह शानदार सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि वे इसी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए विद्यालय का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
विद्यालय परिवार ने रिद्धि सैनी, रुपांशी, राघवी एवं कनिष्का की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

42 किलो भार वर्ग में बारिका ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडर...
25/09/2026

42 किलो भार वर्ग में बारिका ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा बारिका ने धमांदरी में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेल प्रतियोगिता की कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बारिका ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीते। उसकी इस उपलब्धि के आधार पर उसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
बारिका की इस सफलता से स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने उसकी उपलब्धि को कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम बताया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने बारिका को स्वर्ण पदक जीतने और राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए भी बेहतर अवसर और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बारिका की सफलता में विद्यालय के खेल शिक्षकों संजू कुमारी, आंचल और रेणुका के मार्गदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की मेहनत और प्रशिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बारिका को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेगी।

14/09/2026

जय श्री गणेश 🙏🎉💐

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी उत्सवऊना, 14 सितंबर 2026: स्कॉलर्स यूनि...
14/09/2026

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणेश चतुर्थी उत्सव

ऊना, 14 सितंबर 2026: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई।

भगवान गणेश जी के विद्यालय आगमन पर पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” और “मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष से गूंज उठा। ढोल की थाप पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए भगवान गणेश जी का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया। विद्यार्थियों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने एकजुट होकर भगवान गणेश जी का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान श्री गणेश को बुद्धि, विवेक, ज्ञान एवं शुभता का प्रतीक माना जाता है तथा वे विघ्नहर्ता के रूप में पूजनीय हैं। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिवार ने भगवान गणेश जी से प्रार्थना की कि वे सभी विद्यार्थियों को बुद्धि, ज्ञान, विवेक और सफलता का आशीर्वाद प्रदान करें तथा उनके जीवन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें।

गणेश चतुर्थी का यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सुंदर पहल रहा। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

स्कॉलर्स यूनिफाइड ने टेबल टेनिस में हासिल किया दूसरा स्थान, स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ह...
13/09/2026

स्कॉलर्स यूनिफाइड ने टेबल टेनिस में हासिल किया दूसरा स्थान, स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

ऊना। जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों दियुतित, कृषव, आयुष, रुद्रांश ने टेबल टेनिस की अंडर-19 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही स्कूल के दियुतित का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। टीम के शानदार प्रदर्शन से स्कूल में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान दियुतित ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और शानदार तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अब दियुतित राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा और अदिति बरोत्रा ने दियुतित, कृषव, आयुष, रुद्रांश की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि द्युतित ने टेबल टेनिस में लगातार शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी द्युतित इसी लगन और मेहनत के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे।स्कूल प्रबंधन ने पूरी टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों और उनके अभिभावको को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के कोचों - आंचल, रेनूका और संजू को भी बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और समर्थन की विशेष रूप से प्रशंसा की। धीरज शर्मा ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं

09/09/2026

Teamwork makes the dream work, even for our tiniest champions! 🤝✨

08/09/2026

It is a proud moment for Scholars Unified Senior Secondary School. Three of our bright students have been selected into prestigious medical colleges of the state. We extend our heartfelt congratulations to the students, their dedicated teachers, and supportive parents. Your hard work, patience, and belief have truly paid off. This achievement is a true "Gurudakshina", in the real sense, and stands as an inspiration for all.

04/09/2026

Address

Una
174303

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+91 94184 74202

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Scholars Unified posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Scholars Unified:

Shortcuts

Share

Category