15/09/2026
रावमापा नंगल जरियालां में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां नशे के खिलाफ स्थानीय स्तर पर एक रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज तैयार करना रहा। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जिला ऊना में 16 सितंबर 2026 को ऐन्टी चिट्टा वाकथाॅन के मद्देनजर एन एस एस स्वयंसेवियों और विधार्थियों ने स्थानीय स्कूल व आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाल कर अपनी आगामी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि विधालय से 9वीं से 12वी के 70 विधार्थी हिस्सा लेंगे। इस जन आंदोलन की सफलता के लिए नोडल अधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी आवंटित कर दी हैं। उन्होंने बताया कि वॉकथॉन इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना से शुरू होकर आईएसबीटी ऊना तक जाएगा तथा वहां से वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेगा। उन्होंने विधार्थियों को अनुशासन में रहकर रैली को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए टिप्स दिये ताकि नशे के खिलाफ अटूट व अचूक पहार किया जा सके। नशा एक जहर है, इसका जीवन में बहिष्कार करें। अगर कोई आसपास नशे का सेवन या आदान प्रदान करता है तो प्रशासन, परिवार या पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ सुशील जरियाल व सतनाम परमार के साथ संदीप लट्ठ, विजय ठाकुर, राजीव कुमार, धीरज दत्त शर्मा, नाथूराम ठाकुर, सुरजीत शर्मा, मंजू जरियाल, सतीश कुमार, अनूप सिंह और प्रेम लता आदि उपस्थित रहे।