CAKM GSSS Chintpurni

CAKM GSSS Chintpurni

Share

school

school

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 16/07/2022

An Ex-student of CAKMGSSS CHINTPURNI named Diksha Thakur (who did her Matriculation from the school) secured 5th Position in B.Com. Final Exams in the Whole State.
This is the sheer result of Diksha's hard work and dedication.
The Principal,Teachers and SMC of the school congratulate her for this remarkable achievement and wish her all the Best for future.
So, Diksha Thakur - keep it up , do hard work with consistency and dedication.
May Mata Rani fulfill all your dreams!

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 15/07/2022

कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अखंड शिक्षा ज्योति सम्माननीय श्री आर 0डी 0धीमान जी बने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव।।।।

बहुत ही हर्ष व गर्व का विषय है कि कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अखंड शिक्षा ज्योति सम्माननीय श्री आर 0डी 0धीमान जी हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पहले
श्री आर 0डी 0धीमान जी अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा एवम उद्योग अपनी सेवाएं दे रहे थे। श्री आर 0डी 0धीमान जी 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं तथा जिला ऊना के धलवाड़ी नामक गांव के निवासी हैं। श्री आर 0डी 0धीमान जी की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय धलवारी तथा चिंतपूर्णी में हुई है।

इस उपलब्धि पर कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिका वर्ग व पाठशाला प्रबंधन अपनी पाठशाला के अखंड शिक्षा ज्योति सम्माननीय श्री आर 0डी 0धीमान जी को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 15/07/2022

Matric Exam. March, 2022
HPBOSE

It's a matter of pride and Great Honour for CAKMGSSS Chintpurni that all the 21 students appeared in Matric Exams ,2022 have passed with Handsome Marks.
The school administration congratulate all the students and wish them
"All the Very Best for the Future ahead".
The top four students are:-
Daksh Thakur (666/700)
Mustakim (646/700)
Bhavya Sharma (627/700)
Aditi Tahkur (624/700)

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 15/07/2022

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
21 जून,2022

Celebration at CAKMGSSS CHINTPURNI.

21 जून का यह दिन वर्ष का सबसे लम्बा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घायु बनाता है। पहली बार यह दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया, जिसकी पहल भारत के प्रधानमन्त्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी नें 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि:

"योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।"
— श्री नरेन्द्र मोदी, संयुक्त राष्ट्र महासभा

जिसके बाद 21 जून को "अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस" घोषित किया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को "अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस" को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रधानमन्त्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अन्दर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है।

सभी भारतवासियों को कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिंतपूर्णी को तरफ से विश्व योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।।

27/02/2022

अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया के जन्मदिन पर विशेष

कैप्टन अमोल कालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंतपूर्णी में अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य स्टाफ सदस्य और विद्याथिर्यों द्वारा शहीद कैप्टन अमोल कालिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के उपरांत पुष्प और मालाएं अर्पित की और शहीद की आत्मिक शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।" कैप्टन अमोल कालिया अमर रहे "के विद्यार्थियों द्वारा नारे लगाए गए और देशभक्ति के गाने भी गाये गए। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के समक्ष कैप्टन अमोल कालिया के जीवन पर प्रकाश डाला गया और विद्यार्थियों को उनसे जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ,स्टाफ सदस्य संजीव कुमार,जसवंत सिंह,कंचन, रमन ,हरीश कालिया,महेश कुमार प्रियंका , शशि, अर्जुन,जगीता, अनिल,सुरुचि,सीमा शर्मा, शीतल ,रोज़ीका, सुमित,लाल चंद ,स्वाति व एस एम सी सदस्य उपस्थित थे।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 27/02/2022

अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया के जन्मदिन पर विशेष

कैप्टन अमोल कालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंतपूर्णी में अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य स्टाफ सदस्य और विद्याथिर्यों द्वारा शहीद कैप्टन अमोल कालिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करने के उपरांत पुष्प और मालाएं अर्पित की और शहीद की आत्मिक शान्ति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।" कैप्टन अमोल कालिया अमर रहे "के विद्यार्थियों द्वारा नारे लगाए गए और देशभक्ति के गाने भी गाये गए। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों के समक्ष कैप्टन अमोल कालिया के जीवन पर प्रकाश डाला गया और विद्यार्थियों को उनसे जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ,स्टाफ सदस्य संजीव कुमार,जसवंत सिंह,कंचन, रमन ,हरीश कालिया,महेश कुमार प्रियंका , शशि, अर्जुन,जगीता, अनिल,सुरुचि,सीमा शर्मा, शीतल ,रोज़ीका, सुमित,लाल चंद ,स्वाति व एस एम सी सदस्य उपस्थित थे।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 15/12/2021

स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली

कैप्टन अमोल कालिया रा0व0मा0पा0 चिन्तपूर्णी में सात दिवसीय एन0एस0एस0 कैम्प कर पांचवें दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित रिसोर्स पर्सन- प्रबन्धक ,बैंक ऑफ बरोदा पंकज नरियाल ने बैंकिंग व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पंकज नरियाल ने बैंकिंग कैरियर के बारे में भी छात्रों मार्गदर्शन किया तथा साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड से बचने व बैंकिंग योजनाओं सम्बंधित जानकारियाँ साँझा की।
परियोजना अधिकारी जसवंत सिंह व शशि राठौड़ के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकलते हुए बैंक से पाठशाला के रास्ते पर साफ सफाई करते हुए पॉलिथीन इकठ्ठा किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र शर्मा,प्रवक्ता संजीव कुमार, कंचन, प्रियंका, रमन कुमार,हरीश कालिया ,लाल चंद व सुमित भारद्वाज व बैंक कर्मचारी रजत कुमार भी उपस्थित रहे।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 14/12/2021

स्वामी विवेकानन्द के विचारों की प्रेरणा से चलता है एन0एस0एस0:संजीव कुमार

कैप्टन अमोल कालिया रा0व0मा0पा0 चिन्तपूर्णी में सात दिवसीय एन0एस0एस0 कैम्प कर चौथे दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित प्रवक्ता संजीव कुमार ने एन0एस0एस0 के उद्देश्यों व आदर्शों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान व चरित्र निर्माण के महत्व पर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। संजीव कुमार ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों से प्रेरणा ले कर युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में निर्देशित करने का सबसे बड़ा प्रयास है -एन0एस0एस0।
एन0एस0एस0 का स्वयंसेवी होना गर्व का विषय है।
परियोजना अधिकारी जसवंत सिंह व शशि राठौड़ व पूर्व स्वयंसेवी गीतांजलि के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने परेड का अभ्यास किया तथा पाठशाला के पास पवित्र कुंड व खेल के मैदान के आस पास का खर- पतवार साफ किया गया व कचरे का निपटारा किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र शर्मा,प्रवक्ता कंचन, प्रियंका, हरीश कालिया व सुमित भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 13/12/2021

एन0एस0एस0 कैम्प में कोरोना मुटेंट्स पर हुई विस्तृत चर्चा।

सामाजिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर है रामबाण हथियार:डॉ0 वकील सिंह

कैप्टन अमोल कालिया रा0व0मा0पा0 चिन्तपूर्णी में सात दिवसीय एन0एस0एस0 कैम्प कर तीसरे दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित डॉ0वकील सिंह ने कोरोना वायरस की पूरी यात्रा, इसके मुटेंट्स, प्रभावों, लक्षणों व रोकथाम पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान स्वयंसेवियों की शंकाओं का निवारण भी किया गया। डॉ0 वकील ने कहा कि सामाजिक दूरी, मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग कोरोना व अन्य फलने वाले संक्रमणों के विरुद्ध सबसे कारगर व रामबाण हथियार है। इन्हें हमें अपने व्यवहार का हिस्सा बना लेना चाहिए।
परियोजना अधिकारी जसवंत सिंह व शशि राठौड़ व पूर्व एन0 एस0एस0 स्वयंसेवी विक्रांत व गीतांजलि के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने परेड का अभ्यास किया तथा पाठशाला के पास उपस्थित शिव मंदिर व पवित्र कुंड के इर्द गिर्द सफ़ाई की।
इस मौके पर प्रवक्ता संजीव कुमार, हरीश कालिया व सुमित भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 12/12/2021

मन की चंचलता का दमन कर सद्गुणों का विकास है योग: गौतम

कोरोना काल में सारी दुनिया ने माना योगक्रियाओं का लोहा।

कैम्प में सी0डी0एस विपन रावत को दी श्रद्धांजलि।।

कैप्टन अमोल कालिया रा0व0मा0पा0 चिन्तपूर्णी में सात दिवसीय एन0एस0एस0 कैम्प कर दूसरे दिन रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित हुए राधे-राधे सर के नाम से मशहूर गणित के प्रवक्ता संजीव गौतम ने योगाभ्यास करवाते हुए कहा कि योग मात्र व्यायाम नही बल्कि सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास का साधन है। मन की चंचलता का दमन कर सद्गुणों को अपनाना ही योग है। योग हमारी सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। कोरोना काल में सारी दुनिया ने योगक्रियाओं के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पाया है।
योगाभ्यास के पश्चात स्वयंसेवियों ने अस्पताल से पाठशाला तक की सभी सीढ़ियों को साफ किया।
परियोजना अधिकारी जसवंत सिंह व शशि राठौड़ के मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवियों ने हाल ही में हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सी0डी0एस0 विपन रावत व अन्य सेनाधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रवक्ता संजीव कुमार, हरीश कालिया व सुमित भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Photos from CAKM GSSS Chintpurni's post 12/12/2021

एकता और अनुशासन है एन0एस0एस0 का ध्येय।।

सात दिवसीय कैम्प के उद्घाटन के मौके पर बोले प्रधानाचार्य।

कैप्टन अमोल कालिया मेमोरियल रा0व0मा0पा0 चिन्तपूर्णी में सात दिवसीय एन0एस0एस0 कैम्प के उद्घाटन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि व रीसोर्स पर्सन प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र ने कहा कि एन0एस0एस0 समाज में एकता एवं अनुशासन की भावना स्थापित करती है। यह योजना समय की मांग है तथा विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रीय सेवा के गुणों को सीख कर जीवन में उतारना अतिआवश्यक है। इस कैम्प में पाठशाला के लगभग 30 एन0एस0एस0 स्वयंसेवी पाठशाला के परियोजना अधिकरी जसवंत सिंह व शशि राठौड़ के नेतृत्व में सात दिन के आवासीय कैम्प में हिस्सा ले रहे हैं।
जसवंत सिंह ने बताया कि सन 1950 में प्रथम शिक्षा आयोग ने राष्ट्रीय सेवा के लिए भावना के आधार पर प्रवेश के लिए संस्तुति की थी। बाद में 1967 से एन0एस0एस0 योजना राष्ट्रीय स्तर पर लागू की गई। एन0एस0एस योजना का सिद्धांत वाक्य है- "स्वयम से पहले आप"अर्थात निस्वार्थ भाव से सेवा करना।
प्रथम दिवस के उपलक्ष पर स्वयंसेवियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। पाठशाला के आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई का काम करने के पश्चात स्वयंसेवियों ने परेड में हिस्सा भी लिया।
इस मौके पर पाठशाला शारीरिक शिक्षक हरीश कालिया, संजीव कुमार, कंचन शर्मा, सुमित भारद्वाज आदि भी उपस्थित रहे।

Want your school to be the top-listed School/college in Una?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Una

Category

Telephone

Website

Address


Una
177110