26/07/2025
*पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, उमरिया*
*सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं व 11वीं में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु महत्त्वपूर्ण प्रवेश सूचना*
👉 *दोनों ही कक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23-09-2025 है।*
बेहतरीन आधारभूत संरचनायुक्त जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया में सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए वर्तमान सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं व 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं के लिए पात्रता शर्तें निम्न प्रकार हैं:
**********************************
*कक्षा 9वीं हेतु:*
इस चयन परीक्षा के लिए उमरिया जिले के मूल निवासी एवं सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं में उमरिया जिले में अध्ययनरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं.
*जन्मतिथि:* 01-05-2011 से 31-07-2013 तक
*आवेदन हेतु लिंक:*
https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9
*आवेदन की अंतिम तिथि:* 23-09-2025
**********************************
*कक्षा 11वीं हेतु:*
इस चयन परीक्षा के लिए सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं में उमरिया जिले में स्थित सरकारी/ सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं.
*जन्मतिथि:* 01-06-2009 से 31-07-2011 तक
*आवेदन हेतु लिंक:*
https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11
*आवेदन की अंतिम तिथि:* 23-09-2025
विस्तृत जानकारी एवं आवेदन हेतु कृपया नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाएं l
*सुविधाएं*
- पूर्णतः निःशुल्क पुस्तकें, पाठ्य-सामग्री एवं बोर्डिंग-लॉजिंग
- काउंसलर द्वारा विशेष काउंसलिंग की व्यवस्था
- स्मार्ट कक्षाएं
- सीखने हेतु गणित एवं विज्ञान पार्क
- विज्ञान व कला संकाय में कक्षा 12वीं तक अध्ययन
- तृतीय भाषा के रूप में उड़िया सीखने का बेहतरीन अवसर
- समस्त प्रकार के खेलों हेतु खेल मैदान एवं उपकरण
- NCC के साथ-साथ स्काउट एवं गाइड का प्रशिक्षण
- प्रतिभाशाली छात्रों हेतु 12वीं के पश्चात प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष कोचिंग की व्यवस्था
- अखिल भारतीय स्तर पर चयनित उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं का समूह
- केंद्र सरकार द्वारा संचालित जिले का एक मात्र उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय
- पुस्तकालय में कैरियर हेतु विशेष मार्गदर्शन
- भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, गणित, विज्ञान एवं भूगोल की सुसज्जित प्रयोगशाला
- शिक्षकों के निर्देशन में विशेष उपचारात्मक एवं स्वाध्याय कक्षाएं
- कला एवं संगीत का विशेष प्रशिक्षण
*आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2025*
सादर
प्राचार्य,
जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया