सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ- रुद्रप्रयाग

  • Home
  • India
  • Ukhimath
  • सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ- रुद्रप्रयाग

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ- रुद्रप्रयाग सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ रुद्रप्रयाग, जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ब्लॉक में हैं। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के भैया बहिनों द्वारा अध्ययन किया जाता हैं।

🎉 मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में जनपद स्तर से प्रदेश स्तर के लिए चयनित हुए भैया प्रिंस सिंह 🎉ऊखीमठ, रुद्...
16/09/2026

🎉 मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में जनपद स्तर से प्रदेश स्तर के लिए चयनित हुए भैया प्रिंस सिंह 🎉

ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के कक्षा 12वीं (B) के भैया प्रिंस सिंह, सुपुत्र श्री विनोद सिंह, का मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में जनपद स्तर से प्रदेश स्तर के लिए चयन हुआ है।

भैया प्रिंस सिंह की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उनकी मेहनत, लगन एवं प्रतिभा ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश स्तर के लिए चयनित होने के पश्चात भैया प्रिंस सिंह दिनांक 18 सितंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी से संवाद करेंगे। यह अवसर उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक है।

भैया प्रिंस सिंह की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. लक्ष्मण सिंह नेगी, समस्त आचार्य परिवार एवं विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भैया प्रिंस की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य भैया-बहनों के लिए प्रेरणास्रोत है।

भैया प्रिंस सिंह को हार्दिक बधाई एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से होने वाले संवाद के लिए शुभकामनाएं। 🎉🙏

🌸 विद्यालय परिवार को आप पर गर्व है। 🌸

सरस्वती  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ की ओर से समस्त देशवासियों को 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभका...
14/09/2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ की ओर से समस्त देशवासियों को 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। हिन्दी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। आइए, हिन्दी भाषा के सम्मान एवं संवर्धन का संकल्प लें और इसे जन-जन तक पहुँचाएँ।
हिंदी दिवस पर निबन्ध प्रतियोगिता।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸हिंदी दिवस के अवसर पर सुंदर पोस्टर निर्माण 🎨🖌️आज हमारे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इ...
14/09/2026

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸
हिंदी दिवस के अवसर पर सुंदर पोस्टर निर्माण 🎨🖌️
आज हमारे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ रुद्रप्रयाग में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में पाँचों भैया-बहनों द्वारा सुंदर एवं आकर्षक पोस्टर बनाए गए।
इन पोस्टरों के माध्यम से भैया-बहनों ने हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम, सम्मान एवं रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। 🇮🇳
हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार एवं भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है।
सभी भैया-बहनों की सुंदर रचनाओं एवं प्रयासों की हार्दिक सराहना। 💐
हिंदी का सम्मान, देश का सम्मान।
जय हिंदी! जय हिंद! 🇮🇳
#हिंदीदिवस #हिंदी_भाषा #रचनात्मकता #सरस्वतीविद्यामंदिर #ऊखीमठ #विद्याभारती

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु-शिष्य परंपराआज दिनांक 5 सितंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ,...
05/09/2026

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु-शिष्य परंपरा
आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं ‘A’ के भैया-बहनों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक सुंदर पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने आचार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
वहीं कक्षा 11वीं एवं 12वीं के भैया-बहनों ने एक अनूठी पहल करते हुए विद्यालय की छोटी कक्षाओं के भैया-बहनों को पढ़ाया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छोटे भैया-बहनों को विभिन्न विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास हुआ।
विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम गुरु-शिष्य परंपरा, आपसी सहयोग और संस्कारयुक्त शिक्षा का सुंदर उदाहरण रहा। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन 🦚आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रया...
03/09/2026

🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन 🦚
आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नन्हे-नन्हे राधा-कृष्ण के सुंदर स्वरूप ने सभी का मन मोह लिया और विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो उठा। 🌸🦚
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं कर्मयोग के संदेश से परिचित कराया गया। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।
🙏 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग परिवार की ओर से आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीकृष्ण! 🦚💙

रक्षाबंधन पर्व का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन 🌸आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाई-बहनों ने प्रेम, स...
27/08/2026

रक्षाबंधन पर्व का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन 🌸
आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाई-बहनों ने प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। 🪷
इस अवसर पर सभी भैया-बहनों ने एक-दूसरे को राखी बाँधकर प्रेम, सम्मान, सुरक्षा एवं सदैव साथ निभाने का संकल्प लिया। राखी के इन पवित्र धागों ने विद्यालय परिसर को आत्मीयता और अपनत्व से भर दिया। ❤️
रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का सुंदर प्रतीक है।
🌺 आप सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय के आचार्य बंधुओं को आचार्य बहनों द्वारा स्नेहपूर्वक राखी बाँधी गई। राखी के इस पवित्र ...
27/08/2026

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विद्यालय के आचार्य बंधुओं को आचार्य बहनों द्वारा स्नेहपूर्वक राखी बाँधी गई। राखी के इस पवित्र धागे ने आपसी प्रेम, स्नेह, सम्मान और भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और भी मजबूत किया। 🪷❤️

जनपद स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजनऊखीमठ, रुद्रप्रयाग। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग मे...
26/08/2026

जनपद स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन
ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में रुद्रप्रयाग जनपद का आचार्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विद्यालय की बहिनों द्वारा सभी अतिथियों एवं आचार्य बंधु-भगिनियों का तिलक-चंदन एवं स्वागत गीत के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना एवं वंदना सत्र से हुआ, जिसमें माँ सरस्वती की वंदना तथा शांति पाठ किया गया। इसके पश्चात आदरणीय विद्या भारती उत्तराखंड के संगठन मंत्री श्रीमान सुनील जी के सान्निध्य में परिचयात्मक सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान रुद्रप्रयाग संकुल के पाँचों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, आचार्य बंधुओं एवं भगिनियों ने अपना परिचय देकर रूबरू कराया। श्री सुनील जी ने अपने मार्गदर्शन में आचार्यों को शिक्षा के उद्देश्य, दायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका के प्रति प्रेरित किया।
द्वितीय सत्र में चमोली एवं रुद्रप्रयाग संभाग निरीक्षक श्रीमान मुरलीधर चंदोला जी ने सभी आचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए उनके व्यावसायिक एवं शैक्षिक विकास पर विशेष प्रकाश डाला।
तृतीय सत्र में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षकों द्वारा विषयों को सरल, रोचक एवं प्रभावी ढंग से पढ़ाने की विभिन्न शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। आचार्यों ने नवीन शिक्षण तकनीकों एवं प्रभावी कक्षा-कक्ष प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को समझा।
चतुर्थ सत्र में सभी आचार्यों द्वारा अपने-अपने विषयों से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आचार्यों ने अपने अनुभव, शिक्षण कौशल एवं नवीन गतिविधियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में सेवानिवृत्त प्रवक्ता एवं शिक्षाविद् श्रीमान कालिका प्रसाद सेमवाल जी सेवा निवृत्त प्रवक्ता डाइट विद्या भारती जिला टोली के सदस्य ने सभी आचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षक के सतत् अध्ययन, अनुशासन, संस्कार एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरणादायी विचार रखे।
यह प्रशिक्षण वर्ग आचार्यों के शैक्षिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजनऊखीमठ, 19 अगस्त 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग मे...
19/08/2026

विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन
ऊखीमठ, 19 अगस्त 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आज विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सभी भैया-बहिनों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ के साथ-साथ गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद एवं ऊँची कूद जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। भैया-बहिनों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विद्यालय में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी भैया-बहिनों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सभी भैया बहिनों को परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय परिवार की और से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां...
25/04/2026

सभी भैया बहिनों को परिषदीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय परिवार की और से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां 🎉🎉✨

Address

Ukhimath

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऊखीमठ- रुद्रप्रयाग posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share