Kendriya Vidyalaya Ujjain

Kendriya Vidyalaya Ujjain Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kendriya Vidyalaya Ujjain, School, Nagjhiri, Ujjain.

16/12/2018

केन्द्रीय विद्यालय के 55 वर्ष पूर्ण होने पर समस्त विद्यार्थीयों को हार्दिक मंगलकामनाऐं !!

15/10/2018

Make a 4-line Hindi kavita on Navratri.

23/09/2018

boliye- Ganpati Bappa ____

14/06/2018

बारिश का मौसम है आया ।
हम बच्चों के मन को भाया ।।
‘छु’ हो गई गरमी सारी ।
मारें हम मिलकर किलकारी ।।
काग़ज़ की हम नाव चलाएँ ।
छप-छप नाचें और नचाएँ ।।
मज़ा आ गया तगड़ा भारी ।
आँखों में आ गई खुमारी ।।
गरम पकौड़ी मिलकर खाएँ ।
चना चबीना खूब चबाएँ ।।
गरम चाय की चुस्की प्यारी ।
मिट गई मन की ख़ुश्की सारी ।।
बारिश का हम लुत्फ़ उठाएँ ।
सब मिलकर बच्चे बन जाएँ ।।

18/03/2018

नव वर्ष की मङ्गलकामनाएँ !!

31/10/2017

कोशिश कर, हल निकलेगा,
आज नही तो, कल निकलेगा।
अर्जुन के तीर सा सध,
मरूस्थल से भी जल निकलेगा।
मेहनत कर, पौधो को पानी दे,
बंजर जमीन से भी फल निकलेगा।
ताकत जुटा, हिम्मत को आग दे,
फौलाद का भी बल निकलेगा।
जिन्दा रख, दिल में उम्मीदों को,
गरल के समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा।
कोशिशें जारी रख कुछ कर गुजरने की,
जो है आज थमा थमा सा है, चल निकलेगा।।

12/09/2017

बूँदें भागी, बूँदें दौड़ी

निकली है बनठन के देखो

छाते और मुनिया की जोड़ी

बादल भरकर आए कहाँ से

यहाँ पे आके चुप्पी तोड़ी

मौसम है यह ठंडा-ठंडा

आओ खाएँ गरम कचौड़ी

मुझे ऐसा लगा अभी कि

बूँदें भागी, बूँदें दौड़ी …

27/05/2017

आज बारहवीं के परिणाम घोषित होंगे|
विद्यार्थीयों को शुभाशीष|
जो होता है सब अच्छे के लिए ही होता है, अगर कुछ अच्छा नहीं हुआ है, तो धैर्य रखें, आने वाला समय अापके लिए अच्छाई लाने के लिए प्रतिबद्ध है |

19/03/2017

धरा पे छाई है हरियाली
खिल गई हर इक डाली डाली
नव पल्लव नव कोपल फुटती
मानो कुदरत भी है हँस दी..

छाई हरियाली उपवन मे
और छाई मस्ती भी पवन मे
उडते पक्षी नीलगगन मे
नई उमन्ग छाई हर मन मे..

लाल गुलाबी पीले फूल
खिले शीतल नदिया के कूल
हँस दी है नन्ही सी कलियाँ
भर गई है बच्चो से गलियाँ..

देखो नभ मे उडते पतन्ग
भरते नीलगगन मे रन्ग
देखो यह बसन्त मसतानी
आ गई है ऋतुओ की रानी..

01/01/2017

नव वर्ष
हर्ष नव
जीवन उत्कर्ष नव
नव उमंग
नव तरंग
जीवन का नव प्रसंग
नवल चाह
नवल राह
जीवन का नव प्रवाह
गीत नवल
प्रीति नवल
जीवन की रीति नवल
जीवन की नीति नवल
जीवन की जीत नवल

-हरिवंशराय बच्चन

02/12/2016
18/08/2016

एक बहन की ओर से अपने भाई को कविता-

~~भैया मेरे~~
प्यारे-प्यारे भैया मेरे…
सबसे अच्छे भैया मेरे…
तुम हो मेरे रखवाले…
मुझसे ये राखी बन्धवाले…
तेरी रक्षा मैं करुगी..
मेरी रक्षा तुम करना..
तेरे साथ मैं चलूँगी..
मेरे साथ तुम चलना…
राखी का ये बंधन प्यारा..
इस बंधन को बांधे रखना..
टूटे ना रिश्तो का धागा…
मजबूत अपने इरादे रखना…
जब मैं तुमसे रूठ जाऊं..
तो तुम मुझे मनाना..
जब-जब मैं रोऊँ..
तुम मुझे हंसाना..
मेरे भैया दूर ना जाना..
मुझसे तुम राखी बंधवाना..
प्यारे प्यारे भैया मेरे …
सबसे अच्छे भैया मेरे….

Address

Nagjhiri
Ujjain
456001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kendriya Vidyalaya Ujjain posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Kendriya Vidyalaya Ujjain:

Shortcuts

Share

Category