27/03/2024
वाह क्या दिन था आज!
माधव महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में "आनंदम महोत्सव" के अन्तर्गत स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।
क्या खूब दिन था, आज सभी पुनः छात्र हो गए थे। यह दिन सिर्फ अपने विभाग में बिताए सुमधुर पलों को याद करने का था।
डॉ. अल्पना उपाध्यय के साथ ही डॉ. रंजना वानखेडे, डॉ. एल एन सिंहरोडिया, डॉ. नीता तोमर, डॉ. नीलिमा नागदेव, डॉ. विक्रांत शाह, डॉ. सोनाली टोके, डॉ. महिमा मरमट, जो सभी इसी विभाग के पूर्व छात्र हैं, ने विभाग की अपनी स्मृतियों को जीवंत किया। अपने गुरुओं के साथ बिताए खट्टे-मीठे पल व उनसे सीखी जीवन जीने की कला को याद किया, साथ ही वर्तमान छात्रों ने पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ लिया एवं अपने स्वयं के भी संस्मरण को साझा किया, ऐसा लगा मानो विभाग नए और पुराने के संगम से आनंदित हो उठा।