Ayodhya Prasad Memorial P.G. College Ujhani

Ayodhya Prasad Memorial P.G. College Ujhani उत्कृष्ट उच्च शिक्षा संस्थान

15/05/2026

/PGCollege





भारत हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। यह भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। यह वह ऐतिहासिक दिन ह...
27/01/2026

भारत हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है। यह भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। यह वह ऐतिहासिक दिन है जब भारत ने स्वयं को संविधान के माध्यम से परिभाषित किया और एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में विश्व मंच पर अपनी पहचान स्थापित की। इस वर्ष हम 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह एक ऐसा अवसर है जो हमें हमारे सामूहिक संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य की जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।

Happy New year to all
01/01/2026

Happy New year to all


https://www.badaunexpress.com/?p=614452Champion 🏆
22/12/2025

https://www.badaunexpress.com/?p=614452

Champion 🏆




। बरेली में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में एपीएम के छात्रों का दबदबा। उझानी- बदांयू एक्सप्रेस

अयोध्या प्रसाद मैमोरियल (पीजी) कॉलेज के बी.कॉम एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा वाणिज्य विभाग के प्रवक्...
16/12/2025

अयोध्या प्रसाद मैमोरियल (पीजी) कॉलेज के बी.कॉम एवं बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता अंशुल एवं मोनिका सिंह और बीएससी प्रवक्ता जीतपाल, तालिब एवं मीनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में अपने पाठ्यक्रम अनुसार इंडस्ट्रियल विजिट किया गया।

इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान महत्वपूर्ण उद्योग (रेडियल नेचुरल एरोमैटिक प्राइवेट लिमिटेड ) का भ्रमण किया इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने पूर्णतः स्वचालित उद्योग के लेआउट एवं उत्पादन प्रक्रिया को बारीकी से समझा साथ ही, उद्योग के (मैनेजिंग डायरेक्टर ) संजीव साहू से एक साक्षात्कार के माध्यम से अपनी प्रश्नावली के अनुसार अनेक महत्वपूर्ण प्रेक्छाएं रखीं उसमें कच्चे माल की प्राप्ति से लेकर विपणन बाजार आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, इस जानकारी को प्रदान करने में मैनेजर दिनेश चंद्र राघव ने सराहनीय योगदान दिया।

छात्र-छात्राओं द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अधीन इस उपयोगी पाठ्यक्रम के अनुसार न केवल भारत के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में ज्ञान प्राप्त कर सके अपितु वह यह ज्ञान प्राप्त करने में भी सक्षम हुए हैं, कि वह केवल रोजगार प्राप्त करने की लालसा छोड़ वित्तीय संसाधनों के सहयोग से एक अच्छे उद्योग की स्थापना करके अपने क्षेत्रीय व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने वाले सेवायोजक बन सकें छात्र-छात्राएं इस औद्योगिक भ्रमण द्वारा अपने को अत्यधिक लाभान्वित महसूस कर रहे हैं।

ए पी एम पीजी कॉलेज द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह.उझानी नगर के अयोध्या प्रसाद...
10/12/2025

ए पी एम पीजी कॉलेज द्वारा इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह.

उझानी नगर के अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज उझानी में 08/12/25 को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह किया गया. क्षेत्र के लगभग 50 इंटरमीडिएट विद्यालय के बच्चों ने निबंध.पोस्टर. ऐकल सुगम संगीत प्रतियोगिता में भाग लिया प्रतियोगिता मे जो बच्चे फर्स्ट सेकंड थर्ड आए थे उनको शील्ड देकर सम्मानित किया गया शील्ड पा कर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बीच बीच में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए प्रधानाचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने बताया हम लगातार इस तरह के प्रतियोगिताएं कराते रहते हैं जिससे बच्चों का मनोबल बड़े और आगे बढ़ाने की प्रेरणा जागृत हो। कार्यक्रम का शुभारम्भ में महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। महाविद्यालय के,निदेशक डॉ. एम एस ए अग्रवाल,ने अपने सम्बोधन में कहा कि लगातार कई वर्षों से इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना है।प्राचार्य डॉ प्रशान्त वशिष्ठ ने सभी आए अतिथियों एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया।, इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह को और भी अधिक शोभनीय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महाविद्यालय की संगीत विभाग की प्रवक्ता प्रोफेसर कंचन के नेतृत्व में संचालित हुए।इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेन्द्र सिंह, डॉ. शुचि, डॉ.शिल्पी पांडे, डॉ. सुष्मिता, डॉ.जितेंद्र राणा, आदर्शकांता,शालिनी शर्मा, उपप्राचार्य शिशुपाल सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया.कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा.

डॉ. बी.आर. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि).बाबा साहेब अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ। वे आज भी दलितों औ...
06/12/2025

डॉ. बी.आर. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि).
बाबा साहेब अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हुआ। वे आज भी दलितों और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और भारतीय संविधान के माध्यम से उनके अधिकारों और समानता के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद किया जाता है।

College Geography Students Embark on an Educational Tour to Mussoorie, Dehradun, Rishikesh & Haridwar.
18/11/2025

College Geography Students Embark on an Educational Tour to Mussoorie, Dehradun, Rishikesh & Haridwar.

03/11/2025

#बधाई
पढ़ेगी बेटी-बढ़ेगी बेटी-जीतेगी बेटी
महाविद्यालय परिवार की ओर से बेटियों को विश्व कप जीतने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

26/07/2025

Address

Ujhani

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya Prasad Memorial P.G. College Ujhani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Ayodhya Prasad Memorial P.G. College Ujhani:

Shortcuts

Share

Category