18/05/2026
श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, तपेड़ा के छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा किया गया सम्मानित! 🏅
हमारे विद्यालय श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज, तपेड़ा के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि विद्यालय की मेधावी छात्राएं शोभा भट्ट एवं रोशनी सेलाकोटी को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर “अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम” के अंतर्गत प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा सम्मानित किया गया। 🏆
दिनांक 17 मई को मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat सहित अमर उजाला परिवार के गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही।
यह उपलब्धि सम्पूर्ण विद्यालय परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।